एक्सप्लोरर

UP Weather: नोएडा-गाजियाबाद में प्रदूषण के बीच ठंड का कहर, जहरीली हुई हवा, 300 के पार पहुंचा AQI

UP Air Pollution: मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज मौसम के शुष्क रहने की संभावना है इस दौरान सुबह के समय कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है.

UP Air Pollution: नवंबर की महीने जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है यूपी में ठंड बढ़ने लगी है. पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक कमी आई है. अब दिन के समय भी लोग ठंडक महसूस कर रहे हैं. मंगलवार को कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. सर्दियां बढ़ने के साथ ही हवा में प्रदूषण ने भी लोगों का सांस लेना मुश्किल कर दिया है. मंगलवार को हवा में नोएडा, गाजियाबाद जैसे शहरों की हवा में मामूली सुधार हुआ लेकिन, खतरा टला नहीं है. 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज मौसम के शुष्क रहने की संभावना है इस दौरान सुबह के समय कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है. रात के समय पूर्वी यूपी के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है. 26 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया गया. इसके बाद सर्दी का मौसम अपना रंग दिखाना शुरू करेगा. 

कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट
यूपी में आज 21 नवंबर को आजमगढ़, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, बलिया, देवरिया, संतकबीर नगर, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर और सुल्तानपुर समेत आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. राजधाी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया जबकि मेरठ, फुरसतगंज, नजीबाबाद, बुलंदशहर में तापमान 10 डिग्री के आसपास ही बना हुआ है. 

ठंड के साथ हवा में प्रदूषण का मार
बढ़ती सर्दी के साथ यूपी में लोग प्रदूषण का भी डबल अटैक झेल रहे हैं. बदले मौसम में हवा भी जहरीली हो गई है. धूल और धुंध की चादर ने प्रदेश के कई बड़े शहरों को अपनी चपेट में ले रखा है. पिछले दिनों हवा में प्रदूषण का स्तर 450 तक पहुँच गया था. हालांकि आज हवा में मामूली सुधार ज़रूर है लेकिन हवा का एक्यूआई लेवल अब भी ख़तरनाक स्तर पर बना हुआ है. 

गुरुवार को नोएडा, गाजियाबाद में हवा में प्रदूषण का स्तर 400 से नीचे आया है लेकिन, परेशानी अब भी कम नहीं हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक नोएडा में आज हवा में एक्यूआई लेवल 330 दर्ज किया गया. गाजियाबाद में AQI लेवल आज सुबह आठ बजे 399 तक दर्ज किया गया. मेरठ, हापुड़ शहर में भी आज प्रदूषण के स्तर में कमी आई है. 

नोएडा, गाजियाबाद में हवा में बढ़े प्रदूषण की वजह से ग्रैप 4 लागू हो गया है. जिसकी वजह से इन जिलों में 23 नवंबर तक स्कूलों को बंद कर दिया गया है. प्रदूषण की वजह से लोगों साँस लेने में तकलीफ हो रही है. वहीं आंखों में जलन और अन्य तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है.  

यूपी उपचुनाव: मतदान के दौरान कहीं बवाल तो कहीं पथराव, अखिलेश यादव दिन भर सोशल मीडिया पर रहे एक्टिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब पुलिस आरोपी को पकड़ सकती थी तो फिर एनकाउंटर क्यों...', गाजीपुर मामले पर बोलीं डिंपल यादव
'जब पुलिस आरोपी को पकड़ सकती थी तो फिर एनकाउंटर क्यों...', गाजीपुर मामले पर बोलीं डिंपल यादव
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
नैनीताल में राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की करोड़ों की जमीन जब्त, जानें क्या है पूरा मामला
नैनीताल में राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की करोड़ों की जमीन जब्त, जानें क्या है पूरा मामला
मक्का समर्थन मूल्य बढ़ाने पर राकेश टिकैत बोले- MSP बढ़ाने से नहीं होगा किसानों को फायदा
मक्का समर्थन मूल्य बढ़ाने पर राकेश टिकैत बोले- MSP बढ़ाने से नहीं होगा किसानों को फायदा

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शादी की पुष्टि की, 5 जुलाई को लेंगे सात फेरे (05.06.26)
Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में डेब्यू करेंगी ये 4 टीमों, कतर को भी मिला पहला मौका
फीफा वर्ल्ड कप में डेब्यू करेंगी ये 4 टीमों, कतर को भी मिला पहला मौका
500 करोड़ी 'जन नायकन' पर मंडराया बड़ा खतरा, थलापति विजय ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को तुरंत पैसे लौटाने का दिया आदेश
थलापति विजय का बड़ा फैसला, 'जन नायकन' के डिस्ट्रीब्यूटर्स को रिफंड होंगे पैसे
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
'मां-पापा माफ कर देना, दोबारा...', सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
'माफ करना, दोबारा..., सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
Embed widget