एक्सप्लोरर

UP Election 2022: आयकर के छापे पर बोले अखिलेश यादव, कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है बीजेपी, आगे ईडी और सीबीआई भी आएंगी

UP Election 2022: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में अभी केवल आयकर विभाग आया है, आगे ईडी और सीबीआई भी आएगी.

अपनी पार्टी के नेताओं पर आयकर छापों पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जैसे-जैसे बीजेपी को हार का डर सताएगा दिल्ली से बड़े-बड़े नेता आएंगे. अभी इनकम टैक्स विभाग आया है फिर ईडी और सीबीआई आएगी. अब इनकम टैक्स विभाग भी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने आ गया. बीजेपी के पास कोई नया रास्ता नहीं है. उन्होंने कहा कि जो भी सरकार से टकराएगा उस पर और मामले दर्ज होंगे. सपा नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में केंद्रीय एजेंसियों का मिसयूज हुआ और जनता ने जवाब दिया. 

बीजेपी पर अखिलेश ने क्या लगाए आरोप

अखिलेश यादव ने छापे की खबर आने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि छापेमारी की कार्रवाई चुनाव को देखते हुए की जा रही है. उन्होंने पूचा कि इनकम टैक्स रिटर्न निकालने के समय क्यों नहीं देखा गया. सपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी और नेता इससे डरने वाले नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है. कांग्रेस का पुराना इतिहास उठा कर देखिए, जब भी डराना होता था तो इन्हीं संस्थाओं का इस्तेलमाल कर डराया जाता था. अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी कह रही थी हम रामराज्य लाएंगे. लेकिन जो समाजवाद का रास्ता है, वही रामराज्य लाएगा. 

आयकर विभाग की टीम ने शनिवार सुबह लखनऊ, मैनपुरी, मऊ में अखिलेश यादव के करीबियों और सपा नेताओं के घर और दफ्तरों पर छापेमारी की. मैनपुरी के मनोज यादव, लखनऊ में अखिलेश के पूर्व ओएसडी जैनेंद्र यादव और मऊ में सपा प्रवक्ता राजीव राय के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की गई. 

कहा, यूपी का चुनाव आयकर विभाग का चुनाव नहीं

अखिलेश यादव ने कहा कि ये जनता का चुनाव है सीबीआई और आयकर विभाग का चुनाव नहीं है. उन्होंने कहा कि समाजवाद लाए बिना रामराज्य नहीं आ सकता. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेगी और रायबरेली में हर सीट पर जीत दर्ज करेगी. 

वहीं इन छापों पर सपा प्रवक्ता राजीव राय ने कहा, ''यह आईटी विभाग है, मेरी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि या काला धन नहीं है. मैं लोगों की मदद करता हूं और सरकार को यह पसंद नहीं आता है. यह उसी का परिणाम है. आप कुछ भी करेंगे तो वीडियो बनाएंगे, एफआईआर कराएंगे, बेवजह केस लड़ेंगे. कोई फायदा नहीं है, चलो आप अपनी प्रक्रिया पूरी कर लो.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झांसी: पुलिस कस्टडी में पुजारी की मौत के मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पुलिस कस्टडी में पुजारी की मौत के मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
'वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला', जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप
'वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला', जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप
इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश
इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश
BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget