एक्सप्लोरर

'हमें संस्थाओं के सम्मान को बचाना चाहिए, 3 साल का कार्यकाल पूरा होने पर बोले स्पीकर सतीश महाना

UP News: यूपी विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर प्रेस कॉफ्रेंस की, इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल में किए गए कामों के बारे में जानकारी दी.

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने शनिवार को कहा कि हमें अपना नुकसान करके भी संस्थाओं के सम्मान को बचाना चाहिए. महाना ने यहां विधान भवन में शनिवार को अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर पत्रकारों से कहा कि संस्था का सम्मान बना रहेगा तो सभी का सम्मान बना रहेगा लेकिन अगर संस्था को क्षति पहुंची तो सभी नुकसान होगा.

सतीश महाना को 29 मार्च 2022 में सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुना गया था. अध्यक्ष बनने के बाद महाना ने सदन में कई प्रमुख बदलाव किये. महाना ने विधानसभा को ‘पेपरलेस’ बनाने से लेकर सभी सदस्यों की सीट पर ही ‘लैपटॉप’ उपलब्ध कराने और भवन को आकर्षक बनाने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 

तीन सालों में विधानसभा में हुए कई बदलाव
महाना ने इन्हीं संदर्भों को लेकर कहा कि पिछले तीन वर्षों में इस भवन को ही नहीं बल्कि इसकी आत्मा को भी जगाने का कार्य किया है. उन्होंने पांच भाषाओं अवधी, भोजपुरी, ब्रज, बुंदेली और अंग्रेजी में विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरु किये जाने की भी जानकारी दी. महाना ने पत्रकारों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रति तीन वर्षों में आम जनता में जो धारणा बनी है वह बिना आप सबके सहयोग से संभव नहीं था. 

विधानसभा स्पीकर ने अपने हाल के दिल्ली दौरे में लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री समेत अनेक नेताओं से मुलाकात पर चर्चा करते हुए बताया कि सबने उत्तर प्रदेश के विधानसभा के बदलते स्वरूप और विधायिका की चर्चा की. सपा, कांग्रेस के लोगों ने भी विधानसभा के बदलते स्वरूप की चर्चा की. पिछले तीन वर्ष में उत्तर प्रदेश विधानसभा केवल एक भवन नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और आधुनिक तकनीक का प्रतीक बन चुकी है तथा इन सुधारों ने इसे देश की सबसे विकसित विधानसभाओं में स्थान दिलाया है. 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा ने पिछले तीन वर्षों में लोकतांत्रिक मूल्यों को सहेजते हुए नवाचार और आधुनिकता का नया मार्ग तय किया है. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की दूरदर्शी सोच ने इस ऐतिहासिक भवन को तकनीकी प्रगति और अनुशासन की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. 

'रामलला के दर्शन नहीं करने देंगे..', बृजभूषण शरण सिंह ने मंच से दी राज ठाकरे को दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget