एक्सप्लोरर

16 दिसंबर से शुरू हो रहा यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र, 17 को पेश होगा अनुपूरक बजट

UP Assembly Winter Session 2024: शीतकालीन सत्र को लेकर जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन 16 दिसंबर को औपचारिक काम के साथ अध्यादेश अधिसूचनाएं व नियम आदि विधानसभा के पटल पर रखे जाएंगे.

UP News: यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर के कार्यक्रम जारी हो गया है. इस बार सत्र की शुरुआत 16 दिसंबर से हो रही है. वहीं 17 दिसंबर को अनुपूरक बजट पेश होगा. यह अनुपूरक बजट महाकुंभ पर केंद्रित होगा जो करीब 10,000 करोड़ के होने की संभावना है. यह योगी सरकार का दूसरा अनुपूरक बजट होगा, जबकि पहला अनुपूरक बजट जुलाई में पेश हुआ था, यह अनुपूरक बजट 12,209 करोड रुपए का था.

अनुपूरक बजट को लेकर यह माना जा रहा है की इसका एक बड़ा हिस्सा महाकुंभ को लेकर होगा. जिसमें परिवहन विभाग, नगर विकास विभाग सहित कुंभ से जुड़े हुए अन्य विभागों को आवंटित किया जाएगा. वहीं औद्योगिक विकास और एमएसएमई को भी बजट में हिस्सा दिए जाने की उम्मीद है. अनुपूरक बजट को लेकर सभी विभागों से प्रस्ताव मांगे गए हैं.

शीतकालीन सत्र को लेकर जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन 16 दिसंबर को औपचारिक काम के साथ अध्यादेश अधिसूचनाएं व नियम आदि विधानसभा के पटल पर रखे जाएंगे. इसके साथ ही विधायी कार्य होंगे, दूसरे दिन 17 दिसंबर को भी अध्यादेश अधिसूचनाएं और नियम आदि सदन के पटल पर रखे जाएंगे. इसी दिन दोपहर में 12:30 बजे 2024-25 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा.

तीन दिन होंगे विधायी कार्य
अनुपूरक बजट पेश होने के बाद 18 दिसंबर को अनुपूरक बजट की अनुदान मांगों पर चर्चा के बाद इसे सरकार पारित कराएगी, इसके बाद विधायी कार्य भी होंगे. वहीं 19 दिसंबर और 20 दिसंबर को विधायी कार्य होंगे. 20 दिसंबर को सदन आधे दिन ही संचालित होगा. हालांकि इस दौरान सपा के द्वारा संभल हिंसा पर विधानसभा में हंगामा होने के आसार हैं.

UP Politics: सपा-कांग्रेस को आजम खान की नसीहत, कहा- 'इंडिया ब्लाक को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी'

सपा के लिए यह दूसरा सत्र है जब अखिलेश यादव विधानसभा में मौजूद नहीं रहेंगे. वहीं दूसरी ओर बीते सत्रों के दौरान जातिगत जनगणना की मांग का मुद्दा इस बार भी विधानसभा में उठाया जा सकता है. बता दें कि विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही उपचुनाव में जीत हुए एनडीए के सदस्यों का शपथ ग्रहण हो चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Balia News: कुत्ते के काटने से घायल SDM, छुट्टी के आवेदन पर लगाए अंगूठे के निशान, वजह जानकर लोग हैरान
यूपी: कुत्ते के काटने से घायल SDM, छुट्टी के आवेदन पर लगाए अंगूठे के निशान, वजह जानकर लोग हैरान
Lucknow News: 'मौलाना को अटल चौक पर फांसी दो', CM योगी की मां के लिए विवादित टिप्पणी मामले पर लगे पोस्टर
लखनऊ: 'मौलाना को अटल चौक पर फांसी दो', CM योगी की मां के लिए विवादित टिप्पणी मामले पर लगे पोस्टर
'बेटियों को डरने की जरूरत नहीं', अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति के नाम CM योगी की पाती
'बेटियों को डरने की जरूरत नहीं', अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति के नाम CM योगी की पाती
Pilibhit News: पीलीभीत में युवक को जहरीले सांप ने काटा, डिब्बे में बंद कर अस्पताल लेकर पहुंचा छोटा भाई
पीलीभीत में युवक को जहरीले सांप ने काटा, डिब्बे में बंद कर अस्पताल लेकर पहुंचा छोटा भाई

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Maharashtra News: 'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
IND VS NZ FINAL: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
स्पेशल कंट्रोल रूम, एडवाइजरी और जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
कंट्रोल रूम, जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
नाखून बता सकते हैं सेहत का राज, आयरन की कमी से लेकर फेफड़ों की बीमारी तक देते हैं ये संकेत
नाखून बता सकते हैं सेहत का राज, आयरन की कमी से लेकर फेफड़ों की बीमारी तक देते हैं ये संकेत
घर की बालकनी में उगाएं लाल-लाल चुकंदर, जानें आसान तरीका
घर की बालकनी में उगाएं लाल-लाल चुकंदर, जानें आसान तरीका
Embed widget