एक्सप्लोरर

Saharanpur: संदिग्ध आतंकी अजहरुद्दीन के पिता ने बेटे को बताया बेकसूर, बीते दिन ATS ने किया था गिरफ्तार

एक दिन पहले अजहरुद्दीन को आतंकी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया था. ATS की टीम उसके कब्जे से बरामद मोबाइल फोन की जांच कर रही है.

Saharanpur News: यूपी ATS ने सहारनपुर से AQIS मॉड्यूल से जुड़े संदिग्ध आतंकी अजहरुद्दीन को गिरफ्तार किया है. ATS अजहरुद्दीन को लखनऊ ले जाकर पूछताछ कर रही है. अजहरुद्दीन सहारनपुर महानगर की एकता कालोनी का रहने वाला है. अजहरुद्दीन अंबाला रोड पर मच्छरदानी की फैक्टरी में काम करता है. इसके अलावा वह आतंकी संगठन गजवा-ए-हिंद के मिशन पर काम कर रहा था. अजहरुद्दीन नौजवानों को जेहाद चलाने फैलाने के नाम पर वीडियो और साहित्य मुहैया कराता था. लेकिन उसके परिजन अजरुद्दीन को बेकसूर बता रहे हैं.

बता दें कि एक दिन पहले अजहरुद्दीन को आतंकी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया था. ATS की टीम उसके कब्जे से बरामद मोबाइल फोन की जांच कर रही है. पूछताछ में पता चला कि अजहरूद्दीन देश में जेहाद फैलाने व नवयुवकों को आतंकी संगठन अलकायदा बर्र-ए-सगीर व जेएमबी से जोड़ने का काम कर रहा था. इसके लिए वह नवयुवकों को जेहादी साहित्य व वीडियो के जरिए उकसाने में सक्रिय था. सहारनपुर से सबसे पहले 26 सितंबर, 2022 को आरोपित मदरसा संचालक लुकमान को पकड़ा गया था, एटीएस ने हरिद्वार निवासी मुदस्सिर को कामिल व अलीनूर के साथ नेपाल सीमा से पकड़ा था. मुदस्सिर को पुलिस रिमांड पर लेकर की गई पूछताछ के दौरान अजहरूद्दीन की भूमिका सामने आई थी.

UP Politics: 'कमलनाथ को सीएम बनना था तो सपा के MLA ढूंढ रहे थे', राहुल गांधी के बयान पर अखिलेश का पलटवार

11वीं पास है अजहरुद्दीन

पिता चिरागुद्दीन के मुताबिक वह कक्षा 11वीं पास है हालांकि वह मदरसे से भी पढ़ाई कर चुका है. वह अपने शहर की एक फैक्टरी में काम करता है. ATS ने उसको गलत फंसाया जा रहा है. उनके बेटे के किसी भी आतंकी संगठन से कोई संबंध नही है और ना ही उसके पास कहीं से कोई फंडिंग हुई है. उन्हें उम्मीद है कि ATS पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mathura News: फरसा बाबा को लेकर हंगामे के बाद एक्शन मोड पर पुलिस, 13 गिरफ्तार, मौत की वजह की साफ
मथुरा: फरसा बाबा को लेकर हंगामे के बाद एक्शन मोड पर पुलिस, 13 गिरफ्तार, मौत की वजह की साफ
Mathura News: 'जिस ट्रक का शिकार हुए फरसा वाले बाबा, उसके ड्राइवर की भी मौत', बवाल के बीच पुलिस का बयान
'जिस ट्रक का शिकार हुए फरसा वाले बाबा, उसके ड्राइवर की भी मौत', बवाल के बीच पुलिस का बयान
UP Weather: पूरे प्रदेश में आज बारिश-तूफान का खतरा, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
पूरे यूपी में आज बारिश-तूफान का खतरा, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Barabanki News: महिला चोर गैंग का भंडाफोड़: ऑटो-बस में यात्रियों को बनाती थीं निशाना, 5 गिरफ्तार
Barabanki News: महिला चोर गैंग का भंडाफोड़: ऑटो-बस में यात्रियों को बनाती थीं निशाना, 5 गिरफ्तार

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India Flights: ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
UP Weather: पूरे प्रदेश में आज बारिश-तूफान का खतरा, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
पूरे यूपी में आज बारिश-तूफान का खतरा, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
'शर्म आनी चाहिए', 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट, बोले- दुख होता है
'शर्म आनी चाहिए', 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
हेलो गाइज मैं अंगूर खा रही हूं... क्यूट बच्ची पर फिदा हो गया इंटरनेट, वीडियो वायरल  
हेलो गाइज मैं अंगूर खा रही हूं... क्यूट बच्ची पर फिदा हो गया इंटरनेट, वीडियो वायरल  
घर पर उगाएं सस्ती और सेहतमंद हरी भाजी, पूरी गर्मी मिलेगा ताजा साग
घर पर उगाएं सस्ती और सेहतमंद हरी भाजी, पूरी गर्मी मिलेगा ताजा साग
Embed widget