एक्सप्लोरर

UP News: हिजबुल आतंकी फिरदौस को आज कश्मीर ले जाएगी यूपी एटीएस, खुल सकते हैं कई राज

UP News: पिछले दिनों आतंकी अहमद रजा की गिरफ्तारी के बाद अहमद रजा से पूछताछ में फिरदौस का नाम निकलकर सामने आया था, जिसके बाद कश्मीर से फिरदौस की गिरफ्तारी हुई.

UP ATS News: पिछले हफ्ते कश्मीर से गिरफ्तार हिजबुल आतंकी फिरदौस (Terrorist Firdaus) को आज यूपी एटीएस (UP ATS) एक हफ्ते की पूछताछ के बाद कश्मीर (Kashmir) ले जाएगी. यूपी एटीएस फिरदौस को कश्मीर ले जाकर उसके ठिकानों की जांच पड़ताल करेगी. पिछले दिनों आतंकी अहमद रजा (Ahmed Raza) की गिरफ्तारी के बाद अहमद रजा से पूछताछ में फिरदौस का नाम निकलकर सामने आया था, जिसको यूपी एटीएस ने कश्मीर पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन करते हुए कश्मीर से गिरफ्तार किया था. फिरदौस की गिरफ्तारी कश्मीर के अनंतनाग से हुई थी. 

यूपी एटीएस की टीम ने इस बीच शुक्रवार को अहमद रजा की पिस्तौल की तलाशी के लिए मुरादाबाद में छापेमारी की थी और अहमद की पिस्टल को बरामद करने की कोशिश की. हालांकि एटीएस अभी तक पिस्तौल को तलाश नहीं कर पाई है.  

आतंकी फिरदौस को कश्मीर ले जाएगी एटीएस 

इधर अहमद रजा के साथी फिरदौस ने पूछताछ में अनंतनाग से जुड़ी कई अहम जानकारियां एटीएस को बताई हैं, जिसको खंगालने के लिए एटीएस आज उसे अनंतनाग लेकर जाएगी. इस दौरान यूपी एटीएस की टीम फिरदौस को कश्मीर के अनंतनाग में उस जगह भी जाएगी जहां पर फिरदौस नए युवाओं को हथियारों की ट्रेनिंग दिया करता था. टीम यहां के हरेक पहलू की बारीकी से जांच करेगी ताकि कुछ और अहम बातों का भी खुलासा हो सके.  

एटीएस थाने में दर्ज किया गया है मुकदमा

दरअसल एक हफ्ते पहले मुरादाबाद के रहने वाले अहमद रजा को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ में पता चला कि वो पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान जाने की तैयारी में था और वहां बद्री कमांडो बनना चाहता था. अहमद की गिरफ्तार के अगले दिन ही अनंतनाग के जंगलों में हथियारों की ट्रेनिंग देने वाले हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी फिरदौस को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद एटीएस दोनों आतंकियों की 14 दिनों की कस्टडी डिमांड लेकर पूछताछ कर रही है. 

इस मामले में 4 अगस्त को एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था. जिसमें दोनों के खिलाफ मुकदमा संख्या 8/2023 में आईपीसी की धारा 121ए , 123 और धारा 13/18/18 बी, 38, 39 विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1967 में केस दर्ज किया गया है. 

Prayagraj News: अफजाल अंसारी की मुश्किलें बढ़ीं, गैंगस्टर मामले में सजा बढ़ाने की मांग को लेकर HC पहुंची यूपी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद रवि किशन बोले- 'बंगाल में कई जगह मिनी पाकिस्तान...इस बार दीदी जा रही हैं'
BJP सांसद रवि किशन बोले- 'बंगाल में कई जगह मिनी पाकिस्तान...इस बार दीदी जा रही हैं'
'किसी बात को लेकर नाराजगी होगी लेकिन...', मायावती के सवाल पर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा संकेत
'किसी बात को लेकर नाराजगी होगी लेकिन...', मायावती के सवाल पर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा संकेत
उत्तराखंड: मिशन 2027 की तैयारियों में जुटी BJP, चुनाव से पहले देहरादून में बनी रणनीति
उत्तराखंड: मिशन 2027 की तैयारियों में जुटी BJP, चुनाव से पहले देहरादून में बनी रणनीति
Uttarakhand News: दोगुनी रफ्तार से पिघल रहा है हिमालय! सदी के अंत तक 68 फीसदी बर्फ गायब होने का खतरा
दोगुनी रफ्तार से पिघल रहा है हिमालय! सदी के अंत तक 68 फीसदी बर्फ गायब होने का खतरा

वीडियोज

Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs
LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026 Dates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेस में होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेस में होगी वोटिंग
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
Embed widget