एक्सप्लोरर

Basti News: लूट में असफल होने पर नकाबपोश बदमाशों ने CSC संचालक को मारी गोली, हथियार लहराते हुए फरार

Basti Crime News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव निवासी वीरेंद्र कुमार राजभर पुत्र रामधीरज कस्बे में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं. इसी बाजार में यह घटना घटी है.

Basti Crime: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव बाजार में लूट में असफल बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) संचालक वीरेंद्र कुमार राजभर को गोली मार दी. बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली लगने से वीरेंद्र गिर गए. दूसरी तरफ से बदमाश असलहा लहराते हुए मस्कनवा की तरफ भाग गए. वहीं घायल संचालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया.

हरिगांव निवासी वीरेंद्र कुमार राजभर पुत्र रामधीरज कस्बे में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं. घायल वीरेंद्र ने परशुरामपुर सीएचसी में इलाज के दौरान बताया कि वह केंद्र पर बैठे थे. दोपहर करीब 2:30 बजे एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश आए. उन्होंने खाते से रुपये निकालने को कहा कि वीरेंद्र के अनुसार वह जैसे ही अपने सिस्टम पर जाने लगे तो एक बदमाश ने कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और धमकाते हुए कहा कि सारे रुपये हमें दे दो. पैसे निकालकर देने की बजाय वीरेंद्र ने चाभी का गुच्छा ही बदमाश को थमा दिया. फिर दोबारा बदमाशों ने चाभी वापस देकर वीरेंद्र से लॉकर खोलकर पैसे निकालने को कहा.

सिपाही पर पिस्तौल तानकर हुए फरार

इसी बीच बगल के दुकानदार अवधेश पांडेय को इस लूटपाट की भनक लग गई. वह केंद्र की तरफ बढ़ने लगे और अपने को घिरता देख बदमाशों ने वीरेंद्र पर गोली चला दी जो उनके दाहिने पैर में लगी. उसके बाद नजदीक आ रहे अवधेश पांडेय की तरफ भी फायरिंग की. वहां पर मौजूद लोगों के अनुसार पास में स्थित इंटर कॉलेज में परीक्षा चल रही थी. वहां ड्यूटी पर तैनात सिपाही आगे आए तो उन पर पिस्तौल तानकर बदमाश मस्कनवा की तरफ फरार हो गए. इस वारदात की सूचना मिलने पर एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसएचओ रामेश्वर यादव आदि अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए. अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है.

पुलिस ने दर्ज किया केस

इस घटना को लेकर एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि घायल वीरेंद्र राजभर की तहरीर पर मुकदमा अपराध सं. 67/ 2023 धारा अंतर्गत 307 आईपीसी दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित को इलाज के लिए हायर सेंटर अयोध्या भेजा गया है. इसके साथ मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है, शांति व्यवस्था कायम है. सभी तथ्यों पर गहराई से विवेचना की जा रही है जो भी इसमें दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी.

UP IAS Transfer: यूपी में कई IAS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर के DM सुहास एलवाई को मिली ये नई जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget