एक्सप्लोरर

यूपी की सियासी हलचल के बीच योगी के विधायक को जान से मारने की धमकी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

UP News: चौरी चौरा से विधायक श्रवण निषाद को जान से मारने की धमकी मिलने पर 2022 में सुरक्षा बढ़ाई गई थी. एक बार उनको जान से मारने की धमकी मिली है. सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर विधायक ने जमकर हमला बोला.

Sarvan Kumar Nishad Death Threat: यूपी में इन दिनों राजनीतिक सियासत तेज हो गई है. वहीं राजनीतिक पार्टियां लगातार एक दूसरे के ऊपर हमलावर हो रही हैं. इसी बीच बीजेपी के एक विधायक को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़ा था. निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के बेटे श्रवण निषाद को जान से मारने की धमकी मिली है. यूपी में बदलती सियासत के बीच एक और बड़ा विवाद सामने आया है. भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह के बाद यह दूसरे विधायक का आरोप है. बता दें कि दोनों विधायक सीएम योगी की कर्मभूमि गोरखपुर जिले से ही विधायक हैं.

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद से एबीपी लाइव से बताया कि अगर खतरा नहीं था तो सुरक्षा क्यों दी गई थी. बकायदा खतरे की एफआईआर भी है. फिर भी सुरक्षा हटा ली गई. मैंने इस बात को लेकर सीएम योगी से बातचीत भी की थी. उन्होंने कहा था कि हम देखेंगे. मगर अभी तक कुछ नहीं हुआ. अधिकारी चाहते है कि निषाद नाराज हो जाए. इसी बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान कहा कि ये गोरखपुर की स्थानीय लड़ाई है. योगी जी की लोकसभा सीट पर ही उनके भाई प्रवीण निषाद जीते थे. अच्छा है इसी बहाने जनता के सामने सब खुलकर आ रहा है. 

विधायक श्रवण निषाद ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है. विधायक ने कहा कि मेरी जान को खतरा होने के बावजूद प्रशासन ने सुरक्षा हटाई है. सुरक्षा हटाकर प्रशासन मेरे खिलाफ साजिश कर रहा है. मुझे पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है.

2022 में बढ़ाई गई थी सुरक्षा
चौरी चौरा से विधायक श्रवण निषाद को पहले भी 2022 में जान से मारने की धमकी मिली थी. 2022 में विधायक के समर्थक सुधीर के पास एक कॉल आया था. कॉल में बात करने वाले ने कहा था कि मैं जेल से धर्मवीर यादव बोल रहा हू. चौरी चौरा के विधायक की हत्या करवाना चाह रहे है. सुधीर के जानकारी देने पर विधायक श्रवण निषाद ने तीन सितंबर की रात चौरी चौरा थाने में धर्मवीर यादव के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था. मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही चौरी चौरा के विधायक श्रवण निषाद की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.

ये भी पढ़ें: यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, उपेंद्र अग्रवाल समेत तीन IPS अफसरों का ट्रांसफर

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: 'भविष्य में यूपी का बंटवारा...राजभर का बेटा पूर्वांचल का मुख्यमंत्री होगा', ओम प्रकाश राजभर का दावा
'भविष्य में यूपी का बंटवारा...राजभर का बेटा पूर्वांचल का मुख्यमंत्री होगा', ओम प्रकाश राजभर का दावा
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर कोर्ट में वकीलों का हंगामा, पुलिस और अधिवक्ताओं की हुई झड़प
ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर कोर्ट में वकीलों का हंगामा, पुलिस और अधिवक्ताओं की हुई झड़प
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू

वीडियोज

Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu
55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: आप किस पक्ष में हैं? अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
आप किस पक्ष में हैं? US-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: राज्यसभा चुनाव पर हरियाणा बीजेपी चीफ का बड़ा बयान, 'लगता है कोई चमत्कार होगा'
Live: राज्यसभा चुनाव पर हरियाणा बीजेपी चीफ का बड़ा बयान, 'लगता है कोई चमत्कार होगा'
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में पति अरमान मलिक संग पायल ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरें हुईं वायरल
प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में पति अरमान मलिक संग पायल ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरें हुईं वायरल
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
भारत में कितने तरह के होते हैं पेट्रोलियम पदार्थ, उनका कहां-कहां और कितना होता है इस्तेमाल?
भारत में कितने तरह के होते हैं पेट्रोलियम पदार्थ, उनका कहां-कहां और कितना होता है इस्तेमाल?
Embed widget