एक्सप्लोरर

UP Politics: जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने की अटकलों पर भूपेंद्र चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, किया ये दावा

Lok Sabha Election 2024: भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि आपने देखा होगा सपा और बसपा 2019 में साथ लड़े और आज बहन जी कहां है? 2017 में कांग्रेस और सपा लड़े आज कहां है और 2022 का सपा गठबंधन आज कहां है.

UP News: उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मुरादाबाद नगर निगम की कार्यकारिणी के पदेन सदस्य के रूप में शपथ ली और इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए गठबंधन को स्वार्थ का गठबंधन बताया. जो चुनाव के समय जनता को गुमराह करने के लिए हर बार बनता है. उन्होंने जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने के सवाल पर कहा कि जो भी हमारी पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पॉलिसी से सहमत होकर देश की तरक्की में भाग लेना चाहेगा हम उसका स्वागत करेंगे यह हमारी पार्टी का मत है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैंने विधानसभा परिषद का सदस्य होने के नाते आज मुरादाबाद नगर निगम के पदेन सदस्य के रूप के शपथ ली है और जो भी हमारी पार्टी के घोषित प्रत्याशी हैं उनके पक्ष में मतदान किया है. मुझे विश्वास है की जो नगर निगम कार्यकारणी के बीजेपी के प्रत्याशी हैं जो घोषित किए हैं वह सातों व्यक्ति प्रथम वरीयता पर चुनाव जीतेंगे. विपक्षी पार्टियों के 2024 के लिए गठबंधन तैयार करने के सवाल पर बोले लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अपने विचार के आधार पर गठबंधन बनाने का और चुनाव लड़ने का अधिकार है. हमारा संविधान इस बात का अधिकार देता है लेकिन यह लोग जनता को मुद्दों से भटकाने के लिए जब भी चुनाव आता है विषयों से भटकाने के लिए गठबंधन गठबंधन का अलापते आते हैं. प्रदेश की जनता जानती है यह तत्कालीन स्वार्थ का गठबंधन है जनता के हित के लिए गठबंधन नहीं है.

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि आपने देखा होगा सपा और बसपा 2019 में साथ लड़े और आज बहन जी कहां है? 2017 में कांग्रेस और सपा लड़े आज कहां है? और 2022 में जो सपा के गठबंधन में दलित है वह आज कहां है. ओमप्रकाश राजभर कहां है संजय चौहान कहां है महान दल वाले केशव जी कहां है यह जो तत्कालिक जनता से जुड़े जो विषय हैं उनसे जनता का ध्यान हटाना चाहते हैं. भारतीय जनता पार्टी के जो कार्य हैं, वह अपनी सरकारों के कामों को लेकर प्रधानमंत्री के सफलता के 9 वर्ष पूरे होने पर एक महा अभियान किया है हम लोगों के बीच में पूरी बीजेपी प्रधानमंत्री के कार्यो सहित अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर महान जनता के बीच में जा रहे हैं. 

बीजेपी यूपी में 80 सीट जीतेगी

बीजेपी नेता ने कहा कि जो जो काम किए वह काम बता रहे हैं और विपक्ष के लिए करने के लिए और देखने के लिए कुछ नहीं है तो यह गठबंधन का प्रयास लाते हैं और लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं. प्रदेश की जनता और देश की जनता सब जानती है यह स्वार्थी लोगों का गठबंधन है. पीएम मोदी  के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एक साथ आगे बढ़ रही है और मेरा विश्वास है जो काम किए हैं उन कामों के आधार पर बीजेपी यूपी में लोकसभा की 80 की 80 सीटें जीतेगी.

गठबंधन का निर्णय केंद्रीय नेतृत्व का 

इसके साथ ही जयंत चौधरी के एनडीए गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर कहा कि गठबंधन के विषय में केंद्रीय पार्टी निर्णय करती है. भारतीय जनता पार्टी को किसके साथ गठबंधन बनाना है किसके साथ गठबंधन में जाना है एनडीए का पार्ट कौन बनेगा कौन नहीं बनेगा यह सब केंद्रीय नेतृत्व का निर्णय होता है. मगर मैं समझता हूं अगर वह हमसे सहमत हैं हमारे नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं हमारी विचारधारा के साथ मिलकर देश और प्रदेश के विकास की यात्रा को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो मैं निजी तौर पर इस मत का हूं की हम उनका स्वागत करेंगें. चाहे कोई भी हो हमारी पार्टी का निर्णय है हमारे केंद्रीय नेतृत्व का निर्णय है हम अपनी पार्टी के निर्णय के साथ खड़े हैं.

UP News: बाराबंकी में छानबीन के लिए गई पुलिस पर बदमाशों ने की गोलीबारी, तीन आरोपी गिरफ्तार

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान
भदोही पुलिस का 'ऑपरेशन नया जीवन', 70 मासूम बच्चों को मिली नई पहचान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget