एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, 31 मार्च तक होगी पूरी

UP News: यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन आज से शुरू हो रहा है. मूल्यांकन कार्य के लिए 1 लाख 47 हजार 097 परीक्षकों को नियुक्त किया गया है. 

UP Board Exam 2024: उत्तर प्रदेश में 10 वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है. यूपी में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन आज से शुरू हो रहा है. कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की जाएगी. तीन करोड़ से ज्यादा कापियां जांची जाएंगी. मूल्यांकन कार्य 16 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगा. खास बात ये है कि होली के त्यौहार के मद्देनजर 24 मार्च से 26 मार्च तक मूल्यांकन कार्य स्थगित रहेगा.

यूपी बोर्ड के सचिव दिब्य कांत शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि, हाईस्कूल परीक्षा की 1.76 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 94 हजार 802 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा की 1.25 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 52 हजार 295 परीक्षकों की नियुक्ति की गई है. इस तरह से कल 3.01 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 1 लाख 47 हजार 097 परीक्षकों को नियुक्त किया गया है.

कॉपी जांचने के लिए बनाए गए इतने मूल्यांकन केंद्र
हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए 131 और इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 116 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए है. 13 मिश्रित मूल्यांकन केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य संपन्न होगा. निर्धारित किए गए कुल 260 मूल्यांकन केंद्रों में से 83 राजकीय और 177 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है

12 कार्य दिवसों में 22 फरवरी से 9 मार्च के बीच परीक्षाएं आयोजित की गई थी. यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल की सख्ती के चलते कुल 3 लाख 24 हजार 08 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी. हाईस्कूल में 1 लाख 84 लाख 986 और इंटरमीडिएट में 1लाख 39 हजार 022 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी. हाई स्कूल और इंटर को मिलाकर कुल 55 लाख 25 लाख 308 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. हाईस्कूल में कुल 29 लाख 99 हजार 507 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. जबकि इंटरमीडिएट में 25 लाख 25 हजार 801 परीक्षार्थी पंजीकृत थे.

ये भी पढ़ें: UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला, नजूल की जमीनों पर नहीं बुलडोजर चलेगा, कोई नहीं होगा बेदखल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Muzaffarnagar News: यूपी पुलिस के एनकाउंटर में घायल हुआ 'बदमाशों का देवता', कारोबारियों से मांगी थी रंगदारी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में घायल हुआ 'बदमाशों का देवता', कारोबारियों से मांगी थी रंगदारी
Dehradun News: देहरादून में जमीन हड़पने का सनसनीखेज खेल, लापता बेटे को मृत दिखाकर बेची संपत्ति, FIR दर्ज
देहरादून में जमीन हड़पने का सनसनीखेज खेल, लापता बेटे को मृत दिखाकर बेची संपत्ति, FIR दर्ज
Moradabad News: इजरायल-ईरान युद्ध का असर मुरादाबाद के पीतल उद्योग पर, 11 हजार करोड़ का निर्यात कारोबार ठप
इजरायल-ईरान युद्ध का असर मुरादाबाद के पीतल उद्योग पर, 11 हजार करोड़ का निर्यात कारोबार ठप
अमित शाह के हरिद्वार दौरे से पहले एक्शन में CM धामी, कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
अमित शाह के हरिद्वार दौरे से पहले एक्शन में CM धामी, कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
IND vs NZ: बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन? जानें ICC का नियम
बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन?
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
Vitamin Supplements: सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
Islam Conversion India: भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
Embed widget