एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों का शेड्यूल तय, जानें कब तक और कैसे कर सकते हैं आवेदन

UP News: यूपी बोर्ड इस बार स्कूल के सेशन शुरू होते ही दसवीं और बारहवीं की परीक्षओं की तैयारियों का शेड्यूल तय कर दिया है. वहीं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त रखी गई है.

UP Board Exam 2025: जुलाई महीने की शुरुआत होते ही देश के तमाम बोर्ड और यूनिवर्सिटी के नए सेशन की शुरुआत हो रही है. वहीं दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा कराने वाले यूपी बोर्ड ने अगले साल की परीक्षाओं को लेकर अपनी तैयारियों का शेड्यूल जारी कर दिया है. यूपी बोर्ड ने साल 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने का शेड्यूल तय कर लिया है.

संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर शेड्यूल के मुताबिक ऑनलाइन अपलोड किए जा सकेंगे. स्कूल कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा छात्र छात्राओं का कक्षा 10 और 12 में प्रवेश लेने और परीक्षा शुल्क प्राप्त करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त है. छात्र-छात्राओं से प्राप्त परीक्षा शुल्क को एकमुश्त चालान के माध्यम से शैक्षणिक संस्थाओं के प्रमुख द्वारा राजकीय कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त है.

परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त
संस्थाओं के प्रमुखों द्वारा कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना और छात्र छात्राओं के शैक्षिक विवरण को यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त की रात 12 बजे तक है. तय तारीख 10 अगस्त के बाद प्रति छात्र सौ रुपए विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त है. विलंब शुल्क यानी लेट फीस के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना और छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त को रात 12 बजे तक है.

वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र-छात्राओं के विवरणों की चेक लिस्ट प्राप्त कर संस्था के प्रधान द्वारा उनके विवरणों नाम माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय और फोटो को चेक करने की अवधि 21 अगस्त से 31 अगस्त है.ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्रों के विवरण में जांच के बाद किसी प्रकार का संशोधन होना है, तो संस्था के प्रधान द्वारा वेबसाइट पर संशोधित अपडेट करने की अवधि 1 सितंबर से 10 सितंबर तक है. कालेजों के प्रमुख द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटो युक्त नामावली और कोष पत्र की एक प्रति बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को भेजे जाने के लिए डीआईओएस कार्यालय में जमा करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है.

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए परीक्षा शुल्क तय
यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के मुताबिक बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की साल 2025 के इम्तिहान के लिए परीक्षा शुल्क भी तय कर दिया है. हाईस्कूल संस्थागत परीक्षार्थी के लिए परीक्षा शुल्क 500.75 रुपए और इंटरमीडिएट संस्थागत परीक्षार्थी के लिए 600.75 रुपए रखा गया है. इसके अलावा हाईस्कूल व्यक्तिगत का परीक्षा शुल्क 706 रुपए और इंटरमीडिएट व्यक्तिगत का परीक्षा शुल्क 806 रुपए निर्धारित किया गया है. इस बार की परीक्षा में 55 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स के शामिल होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: Railway News: गोंडा-बुढ़वल रेल लाइन पर ट्रेनों के रूट और समय में हुआ बदलाव, यहां देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर की हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग, BJP सांसद रवि किशन बोले- नई उड़ानों की जरूरत
गोरखपुर की हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग, BJP सांसद रवि किशन बोले- नई उड़ानों की जरूरत
ऋषिकेश में 17 अप्रैल से शुरू होगा चारधाम यात्रा का ऑफलाइन पंजीकरण, बढ़ाए गए काउंटर
ऋषिकेश में 17 अप्रैल से शुरू होगा चारधाम यात्रा का ऑफलाइन पंजीकरण, बढ़ाए गए काउंटर
'गैस की रोटी खाने से पुरुषों में दम नहीं रहा', LPG संकट के बीच देवकीनंदन ठाकुर ने क्या कह दिया?
'गैस की रोटी खाने से पुरुषों में दम नहीं रहा', LPG संकट के बीच देवकीनंदन ठाकुर ने क्या कह दिया?
यूपी में योगी सरकार के 9 साल, गरीब कल्याण, आवास और शिक्षा योजनाओं से बदली तस्वीर
यूपी में योगी सरकार के 9 साल, गरीब कल्याण, आवास और शिक्षा योजनाओं से बदली तस्वीर

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अमेरिका खुद से बातचीत कर रहा...', ट्रंप के डील वाले दावे पर ईरान का करारा जवाब, क्या 'शांति' अफवाह?
Live: 'अमेरिका खुद से बातचीत कर रहा...', ट्रंप के डील वाले दावे पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
हुमायूं कबीर और ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले किया गठबंधन, 20 रैलियों का ऐलान
हुमायूं कबीर और ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले किया गठबंधन, 20 रैलियों का ऐलान
IPL में रनों की बारिश! ये हैं सबसे ज्यादा टोटल वाले 5 मुकाबले, जहां गेंदबाजों की हुई जमकर पिटाई
IPL में रनों की बारिश! ये हैं सबसे ज्यादा टोटल वाले 5 मुकाबले, जहां गेंदबाजों की हुई जमकर पिटाई
'धुरंधर 2' में आखिरी सीन में नजर आए ऑटो ड्राइव नहीं देख पा रहे रणवीर सिंह की फिल्म, दिल छू लेगी वजह
'धुरंधर 2' में आखिरी सीन में नजर आए ऑटो ड्राइव नहीं देख पा रहे रणवीर सिंह की फिल्म, दिल छू लेगी वजह
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे आज, बस इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट; पढ़े लाइव अपडेट्स
एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे आज, बस इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट; पढ़े लाइव अपडेट्स
Home Dry Cleaning Tips: अब ड्राई क्लीनिंग का खर्च होगा जीरो! घर पर ही इन 5 स्टेप्स में चमकाएं महंगे सिल्क और वूलन क्लॉथ
अब ड्राई क्लीनिंग का खर्च होगा जीरो! घर पर ही इन 5 स्टेप्स में चमकाएं महंगे सिल्क और वूलन क्लॉथ
Embed widget