एक्सप्लोरर

UP Board Result 2020 कल आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, 56 लाख स्टूडेंट्स ने किया था आवेदन

यूपी बोर्ड कल दसवीं और बारहवीं के नतीजों के एलान करेगा. कोरोना महामारी के चलते इस बार पूरे दो महीने देरी से परिणाम घोषित किया जा रहा है. 56 लाख से ज्यादा बोर्ड परीक्षा में शामिल हुये छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है

प्रयागराज. UP Board Result 2020 कोरोना की महामारी के बीच यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं क्लास के नतीजे 27 जून को बोर्ड के हेडक्वार्टर प्रयागराज से जारी किये जाएंगे. बोर्ड के इम्तहान में शामिल होने के लिए इस बार छप्पन लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था. हालांकि नक़ल पर सख्ती और कई दूसरी वजहों से तकरीबन पौने पांच लाख स्टूडेंट्स ने बीच में ही इम्तहान छोड़ दिया था. ऐसे में बोर्ड अब इक्यावन लाख तीस हज़ार स्टूडेंट्स के ही रिजल्ट जारी करेगा. जिन स्टूडेंटन्स के रिजल्ट जारी किए जाएंगे, उनमे हाईस्कूल यानी दसवीं क्लास के सत्ताईस लाख चौवालीस हज़ार और बारहवीं के तेईस लाख पचासी हज़ार परीक्षार्थी शामिल हैं. नतीजों को लेकर स्टूडेटंस और उनके परिवार वालों के साथ ही शिक्षकों को भी बेसब्री से इंतजार है. बोर्ड इस बार डिजिटल सिग्नेचर वाली मार्कशीट जारी करेगा. इससे परीक्षर्थियों को कहीं नौकरी हासिल करने या दूसरी जगह एडमिशन लेने में आसानी होगी. यह पहला मौका होगा जब बोर्ड अपने स्टूडेंट्स को डिजिटल सिग्नेचर वाली मार्कशीट जारी करेगा.

दो महीने की देरी से आएगा रिजल्ट

गौरतलब है कि पिछले साल के मुकाबले यूपी बोर्ड का रिजल्ट इस बार पूरे दो महीने की देरी से आएगा. पिछले साल सत्ताइस अप्रैल को ही रिजल्ट जारी कर दिया गया था. बोर्ड के इम्तहान इस बार कोरोना की महामारी से पहले ही ख़त्म करा लिए गए थे. कापियों का मूल्यांकन भी शुरू हो गया था, लेकिन दो दिन बाद ही कोरोना के मामले बढ़ने के बाद मूल्यांकन रोक दिया गया था. लॉकडाउन के चलते एक वक्त ऐसा भी आया, जब लगा कि यूपी बोर्ड में परीक्षार्थियों की संख्या काफी ज़्यादा होने की वजह से इस बार मूल्यांकन नहीं हो सकेगा और सभी को पास कर दिया जाएगा, लेकिन विभागीय मंत्री और सूबे के डिप्टी सीएम डा० दिनेश शर्मा ने पहल करते हुए न सिर्फ कापियों का मूल्यांकन कराया, बल्कि अब रिजल्ट भी जारी होने जा रहा है. देश के ज़्यादातर राज्यों के बोर्ड अभी रिजल्ट नहीं जारी कर पाए हैं. सेन्ट्रल बोर्ड समेत कई के तो अभी इम्तहान भी पूरे नहीं हो सके हैं. ऐसे में छप्पन लाख की बड़ी संख्या के बावजूद कोरोना काल में रिजल्ट जारी करना यूपी बोर्ड के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होना तय है.

इंटर के छात्र भी दे सकेंगे कम्पार्टमेंट

यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं क्लास के इम्तहान के लिए इस बार कुल 56 लाख 11 हज़ार 72 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था. इनमे से 480591 स्टूडेंट्स या तो इम्तहान में शामिल ही नहीं हुए या फिर बीच में ही परीक्षा छोड़ दी. दसवीं क्लास के लिए 3024632 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था. दसवीं क्लास के 279656 छात्र गैर हाजिर रहे और कुल 2744976 छात्र शामिल हुए. इसी तरह बारहवीं क्लास में 2586440 छात्रों में से 200935 अनुपस्थित रहे और 2385505 स्टूडेंट्स ही शामिल हुए. इस तरह कुल 480591 स्टूडेंट गैरहाजिर रहे. बोर्ड कुल 5130481 स्टूडेंट्स के ही रिजल्ट जारी करेगा. इस साल हाईस्कूल की तरह इंटर के छात्रों को भी कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा. इस बार के बोर्ड इम्तहान 18 फरवरी से छह मार्च के बीच हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में युवती ने की खुदकुशी, प्रेम प्रसंग में पंखे से लटककर दी जान! पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या में युवती ने की खुदकुशी, प्रेम प्रसंग में पंखे से लटककर दी जान! पुलिस जांच में जुटी
'मुझे और बटुकों को मरवा देगा अविमुक्तेश्वरानंद', केस दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का चौंकाने वाला बयान
'मुझे और बटुकों को मरवा देगा अविमुक्तेश्वरानंद', आशुतोष ब्रह्मचारी का चौंकाने वाला बयान
अयोध्या में 3 मार्च को दर्शन बंद, चंद्र ग्रहण के चलते राम मंदिर समेत सभी मंदिरों पर रहेगा ताला
अयोध्या में 3 मार्च को दर्शन बंद, चंद्र ग्रहण के चलते राम मंदिर समेत सभी मंदिरों पर रहेगा ताला
अब अस्पताल नहीं कर सकेंगे मनमानी, मरीज का फीडबैक अनिवार्य, गोल्डन कार्ड योजना में बड़ा बदलाव
अब अस्पताल नहीं कर सकेंगे मनमानी, मरीज का फीडबैक अनिवार्य, गोल्डन कार्ड योजना में बड़ा बदलाव

वीडियोज

Mayank Agarwal : 'नए वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की चांदी' । Ideas Of India Summit
Ganga Sambhaji Kadam : गंगा संभाजी कदम की कहानी रुला देगी ! । Ideas Of India Summit
Pankaj Tripathi : बोले पंकज त्रिपाठी...अब मैं घमंडी बनूंगा । Ideas Of India Summit
A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit
Siddhant Chaturvedi : बलियाब्वॉय सिद्धांत का शानदार इंटरव्यू । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget