एक्सप्लोरर

नकल मुक्त यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम, 1 करोड़ जुर्माना और आजीवन कारावास का प्रावधान

Aligarh: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. परीक्षा में नकल माफियाओं पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने जुर्माना भी तय किया है. केंद्रों पर कैमरे भी लगाए गए हैं.

UP Board News: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर प्रशासन के द्वारा अबकी बार ऐसा मास्टर प्लान बनाया गया है, जिससे नकल करने वालों के पसीनो छूट जाएंगे. साथ ही अगर वो त्रिनेत्र और प्रसाशन की रडार पर आए तो उनका मकान भी बिक सकता है. नकल माफिया को लगाम लगाने के लिए प्रशासन के द्वारा एक करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना व सजा का प्रावधान किया गया है.

जिससे नकल माफिया पर लगाम लगाई जा सके. इसको लेकर अब नकल माफिया भी पूरे तरीके से नतमस्तक नजर आ रहे हैं. चंद घंटे बाद ही यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो जाएगी. प्रशासन लगातार अब अपनी तैयारी अंतिम पड़ाव पर ले जाता हुआ नजर आ रहा है.

बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क
यूपी बोर्ड की की परीक्षा को लेकर प्रशासन कोई कोताही ही नहीं छोड़ना चाहता. प्रशासन के द्वारा अबकी बार परीक्षा केंद्रों पर कड़ा पहरा रखा जाएगा. साथ ही अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती भी की जाएगी. परीक्षा केंद्रों को लेकर प्रशासन के द्वारा जगह-जगह पर त्रिनेत्र के बीच परीक्षा कराने का दावा किया है.

नकल विहीन परीक्षा को कराने के लिए नकल विधेयक का भी सहारा लिया जा रहा है. यानी की साफ तौर पर प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जो लोग नकल करते हुए पकड़े गए उनके खिलाफ नकल विधेयक के तहत कार्रवाई की जाएगी. जिसमें एक करोड़ रुपए से भी ज्यादा का जुर्माना व सजा का प्रावधान है. जिसको जमीनी पटल पर उतारने के लिए लगातार सूचना भी प्रसारित की गई है.

अलीगढ़ बोर्ड परीक्षा में संवेदनशील जिलों में शामिल
अलीगढ़ की अगर बात की जाए तो अलीगढ़ का नाम यूपी बोर्ड की परीक्षा में संवेदनशील जिलों में आता है. जिसको लेकर पुलिस और प्रशासन के द्वारा सामंजस्य बिठाते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स व अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है. 

अलीगढ़ के तहसील अतरौली और तहसील इगलास क्षेत्र की अगर बात कही जाए तो यह क्षेत्र नकल का हब बताया जाता था. लेकिन अब उत्तर प्रदेश योगी सरकार के द्वारा नकल विहीन परीक्षा के दावों के बाद यह क्षेत्र भी जमीनी पटल पर धराशाई होते हुए न नजर आए हैं. लेकिन फिर भी प्रशासन का दावा है इस बार नकल विहीन परीक्षाएं कराई जाएगी. उसके लिए लगातार तैयारी की जा रही है.

नौरंगीलाल इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम
कंट्रोल रूम की स्थापना अलीगढ़ के नौरंगीलाल इंटर कॉलेज में की गई है. यहां से एक क्लिक में प्रत्येक परीक्षा केंद्र का हाल देखा जा सकता है. साथ ही अलग-अलग केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मी व सेक्टर मजिस्ट्रेट हर मिनट की जानकारी अधिकारियों को देंगे. डीआईओएस के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि अबकी बार यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर अलीगढ़ में 24 फरवरी से 12 मार्च तक 138 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होंगी. 

हाईस्कूल के 50,943 और इंटरमीडिएट के 53,329 मिलाकर कुल 1,04,272 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे, डीआईओएस डॉ. सर्वदानंद के अनुसार, जिले में 138 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. प्रश्न पत्रों को पुलिस सुरक्षा में सुरक्षित रखा गया है. छात्राओं की तलाशी महिला शिक्षक ही लेंगी. बताया जाता है कि अबकी बार नकल विहीन परीक्षा के लिए लापरवाही बरतने वाले अधीनस्तो के खिलाफ अधिकारियों  द्वारा कार्यवाही की जाएगी.

यह भी पढ़ें- मायावती का आशीर्वाद या आकाश आनंद की कुर्सी? चंद्रशेखर आजाद ने बता दी अपने दिल की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: प्लॉट दिलाने के नाम पर शिक्षक से 20 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
देहरादून में प्लॉट दिलाने के नाम पर शिक्षक से 20 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
Moradabad News: दिल दहला देने वाली वारदात, भाई ने बहन की चाकू से हत्या की, मां को भी किया घायल
मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, भाई ने बहन की चाकू से हत्या की, मां को भी किया घायल
Muzaffarnagar News: यूपी पुलिस के एनकाउंटर में घायल हुआ 'बदमाशों का देवता', कारोबारियों से मांगी थी रंगदारी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में घायल हुआ 'बदमाशों का देवता', कारोबारियों से मांगी थी रंगदारी
Dehradun News: देहरादून में जमीन हड़पने का सनसनीखेज खेल, लापता बेटे को मृत दिखाकर बेची संपत्ति, FIR दर्ज
देहरादून में जमीन हड़पने का सनसनीखेज खेल, लापता बेटे को मृत दिखाकर बेची संपत्ति, FIR दर्ज

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिजबुल्लाह-हूती और हमास से बैलिस्टिक मिसाइल तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को जंग के लिए कैसे किया था तैयार?
प्रॉक्सी नेटवर्क से बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को कैसे किया था तैयार?
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
'अपने संस्कारों से जुड़े हुए हैं', शादी के बाद रश्मिका संग ननिहाल पहुंचे विजय देवरकोंडा, मामा ने शेयर की फोटोज
'अपने संस्कारों से जुड़े हुए हैं', शादी के बाद रश्मिका संग ननिहाल पहुंचे विजय देवरकोंडा, मामा ने शेयर की फोटोज
IND vs NZ: क्या फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा सकता है भारत? आंकड़ों से समझिए टीम इंडिया की जीत के कितने प्रतिशत चांस
क्या फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा सकता है भारत? आंकड़ों से समझिए टीम इंडिया की जीत के कितने प्रतिशत चांस
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को चेताया
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल ने सरकार को चेताया
Kurds In Iran: कौन हैं 4 मुस्लिम मुल्कों में रहने वाले कुर्द, जानें ईरान के लिए कैसे बन सकते हैं काल?
कौन हैं 4 मुस्लिम मुल्कों में रहने वाले कुर्द, जानें ईरान के लिए कैसे बन सकते हैं काल?
High Cholesterol: इस बीमारी में भी राहत देती है कोलेस्ट्रॉल की यह दवा, नई स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली बात
इस बीमारी में भी राहत देती है कोलेस्ट्रॉल की यह दवा, नई स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली बात
Embed widget