एक्सप्लोरर

Kundarki By Election 2024:: चंद्रशेखर आजाद ने की चौथे प्रत्याशी की घोषणा, कुंदरकी से इस चेहरे पर लगाया दांव

UP By Election 2024: चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी की तरफ से कुंदरकी विधानसभा सीट के प्रत्याशी की घोषणा कर दी है, पार्टी ने हाजी चांद बाबू को प्रत्याशी घोषित किया है.

Kundarki By Election 2024:: उत्तर प्रदेश की दस विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान होना बाकी है. चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले सियासी दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा करनी शुरू कर दी है. चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने अपने एक प्रत्याशी की घोषणा की है. पार्टी की तरफ से 20 सितंबर को चौथे प्रत्याशी की घोषणा की गई है. इसके पहले पार्टी अपने तीन प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है.

चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी ने कुंदरकी विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा की है. पार्टी की तरफ से कुंदरिकी सीट पर हाजी चांद बाबू को प्रत्याशी घोषित किया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने इस बात की घोषणा की है. आसपा अब तक यूपी की चार विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है. पार्टी ने इससे पहले तीन सीट गाजियाबाद (सदर) मुजफ्फरनगर (मीरापुर) और मिर्जापुर (मझवां) सीट से प्रत्याशियों को मैदान में उतार चुकी है.

पार्टी चार सीटों पर घोषित कर चुकी है प्रत्याशी
जानकारी के मुताबिक, चंद्रशेखर आजादी पार्टी ने गाजियाबाद सीट सदर सीट से सतपाल चौधरी, मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से जाहिद हसन और मिर्जापुर की मझवां सीट से धीरज मौर्य को चुनाव मैदान में उतार चुकी है. तब पार्टी की तरफ से ये कहा गया था कि पार्टी बची सात सीटों के लिए जल्द प्रत्याशी घोषणा करेगी. पार्टी ने कुंदरकी सीट से चौथे प्रत्याशी के रूप में हाजी चांद बाबू के नाम की घोषणा की है.

बता दें कि जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें से पांच सीट सीसामऊ, कटेहरी, करहल, मिल्कीपुर और कुंदरकी समाजवादी पार्टी के पास थी. वहीं फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां और खैर भारतीय जनता पार्टी के पास थी. जबकि मीरापुर सीट बीजेपी के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के पास थी. उत्तर प्रदेश की दस विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को आजाद समाज पार्टी और बहुजन समाज पार्टी काफी उत्साहित नजह आ रही है. उपचुनाव के परिणाम किसके पक्ष में जाएंगे ये तो वक्त बताएगा लेकिन पार्टियों की तरफ से तैयारी पूरी है.

ये भी पढ़ें: यूपी में बेटी के जन्म पर यहां करें इनवेस्ट, इनकम टैक्स में मिलेगी छूट, 15 साल की होगी योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhadohi News: भदोही में ईरान-इजरायल युद्ध का असर, कालीन उद्योग को 6-7 हजार करोड़ के नुकसान का अंदेशा
भदोही में ईरान-इजरायल युद्ध का असर, कालीन उद्योग को 6-7 हजार करोड़ के नुकसान का अंदेशा
मिडिल ईस्ट तनाव का दिखा असर! ग्रेटर नोएडा-मुरादाबाद में गैस संकट से परेशान लोग, दोगुने दाम पर मिल रहे सिलेंडर
मिडिल ईस्ट तनाव का दिखा असर! ग्रेटर नोएडा-मुरादाबाद में गैस संकट से परेशान लोग, दोगुने दाम पर मिल रहे सिलेंडर
Ghazipur News: गाजीपुर: रोजा इफ्तार में पहुंचे सपा MLA जय किशन साहू, कीर्ति आजाद के बयान पर दी प्रतिक्रिया
गाजीपुर: रोजा इफ्तार में पहुंचे सपा MLA जय किशन साहू, कीर्ति आजाद के बयान पर दी प्रतिक्रिया
हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है? भावुक पिता अशोक ने बताया, कहा- पहले फूड पाइप...
हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है? भावुक पिता अशोक ने बताया, कहा- पहले फूड पाइप...

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
Ek Din Trailer: सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
Embed widget