एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव: INDIA गठबंधन की ये कैसी रणनीति? कांग्रेस नेता ने भी उठा दिया सवाल

UP By Election 2024: यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले प्रचार पर आज देर शाम ब्रेक लग गया है. इस बीच कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर सियासी गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है.

UP Bypoll Election 2024: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार सोमवार (18 नवंबर) को समाप्त हो गया. खास बात यह रही कि ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (INDIA) के प्रमुख घटक दलों समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के नेताओं ने एक भी संयुक्त रैली नहीं की.

हालांकि दोनों दलों के नेताओं ने दावा किया कि सपा-कांग्रेस गठबंधन में 'सब ठीक है' और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के महाराष्ट्र तथा झारखंड विधानसभा चुनाव में 'व्यस्त' होने के चलते उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान वे सपा नेताओं के साथ मंच साझा नहीं कर पाये.

RLD ने किया ये दावा
सपा-कांग्रेस गठबंधन के पटरी पर होने के दावे के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन उपचुनाव के लिए प्रचार से गायब था. ऐसा इसलिये क्योंकि सपा और कांग्रेस दोनों एक-दूसरे से मदद लेने के लिए तैयार नहीं थे.

रालोद के प्रान्तीय अध्यक्ष रामाशीष राय ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधा. उन्होंने मीडिया से कहा, "समाजवादी पार्टी को छोड़कर ‘इंडिया’ गठबंधन जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा था. कांग्रेस भी दिखाई नहीं दे रही थी, क्योंकि न तो उसने सपा को कोई मदद दी और न ही सपा उनसे कोई मदद लेने को तैयार थी."

गठबंधन में दरार पर कांग्रेस की सफाई
कांग्रेस ने 24 अक्टूबर को उपचुनावों से अलग रहने का फैसला किया था और 25 अक्टूबर को सभी नौ विधानसभा सीट पर समन्वय समितियों की घोषणा की थी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसके 'पीछे हटने' के कदम के बावजूद उसके कार्यकर्ता सभी नौ सीट पर उपचुनाव लड़ रहे सपा के उम्मीदवारों का समर्थन करें.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख अजय राय ने कहा, "हमारे कार्यकर्ताओं ने सभी सीट पर सपा का पूरा समर्थन किया, लेकिन अगर आप दोनों दलों के नेताओं के उपचुनावों के दौरान मंच साझा नहीं करने के बारे में पूछना चाहते हैं तो इसका कारण यह है कि हममें से ज्यादातर नेता महाराष्ट्र में प्रचार कर रहे थे."

कांग्रेस गठबंधन पर सपा ने क्या कहा?
सपा के उपचुनाव अभियान की अगुवाई पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और उनके चाचा राम गोपाल यादव और शिवपाल यादव ने की. इस दौरान सपा नेताओं ने बीजेपी पर निशाना साधा.

सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया, "जो लोग हमारे गठबंधन को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, उनके लिये मैं कहना चाहूंगा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन में सब कुछ ठीक है. कांग्रेस ने समन्वय समितियां बनाई थीं और इससे आपसी तालमेल बनाने में मदद मिली. महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार में नेताओं के व्यस्त होने की वजह से उत्तर प्रदेश में नौ सीट पर हो रहे उपचुनाव में दोनों दलों के नेताओं की कोई संयुक्त रैली नहीं हो सकी."

चौधरी ने कहा, "संयुक्त रैलियां नहीं होने का अलग मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए, क्योंकि उत्तर प्रदेश के उपचुनाव महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के साथ ही हो रहे हैं. मुझे लगता है कि जमीनी स्तर पर दोनों दलों के बीच समन्वय ठीक था."

'कांग्रेस ने किया सपा का पूरा समर्थन'
कांग्रेस चुनाव समिति (सीईसी) के सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया ने कहा, "यह सच है कि हमारे कार्यकर्ता चाहते थे कि पार्टी चुनाव लड़ें, लेकिन साथ ही हमारा बड़ा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना था कि हमारा गठबंधन बीजेपी को हराए. इसीलिए उपचुनाव से बाहर होने के बाद कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी का पूरा समर्थन किया."

इससे पहले कांग्रेस के 24 अक्टूबर के उपचुनाव न लड़ने के फैसले पर काफी चर्चा हुई थी. ऐसा इसलिए था क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में गठबंधन को कुल 43 सीट (सपा 37 और कांग्रेस छह सीटें) पर जबर्दस्त सफलता मिलने के बावजूद कांग्रेस का 'उपचुनाव से पीछे हटना' हरियाणा विधानसभा चुनाव में उसकी अप्रत्याशित हार के बाद हुआ था.

हरियाणा के नतीजों के तुरंत बाद सपा ने उत्तर प्रदेश की कुछ सीट पर एकतरफा उम्मीदवार घोषित कर दिए थे. इनमें वे सीट भी शामिल थीं जिन पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार खड़े करना चाहती थी.

'कांग्रेस कार्यकर्ता भ्रमित'
कांग्रेस के पूर्व नेता नदीम अशरफ जायसी ने कांग्रेस के उपचुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा, "इससे कांग्रेस के कार्यकर्ता भ्रमित हो गए हैं. पहले आप उपचुनाव वाले सभी निर्वाचन क्षेत्रों में संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन आयोजित करते हैं, फिर अचानक चुनाव से हटने से पहले यह धारणा बनाते हैं कि दोनों गठबंधन सहयोगी बराबर की संख्या में सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. यह बहुत भ्रमित करने वाला है."

उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिये 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे. उपचुनाव में कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है. सियासी गलियारों में इसे 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: 'झारखंड में नेताओं के घरों में मिल रहे नोटों के पहाड़, नौकरों के घर करोड़ों रुपये'- सीएम योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, चचेरी बहन को जिंदा जलाने की कोशिश, हालत गंभीर
अलीगढ़ में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, चचेरी बहन को जिंदा जलाने की कोशिश, हालत गंभीर
यूपी: मंच पर फूट-फूट कर रोने लगे मंत्री संजय निषाद, कहा- '...हमको ठगने और लूटने का काम किया'
यूपी: मंच पर फूट-फूट कर रोने लगे मंत्री संजय निषाद, कहा- '...हमको ठगने और लूटने का काम किया'
गाजियाबाद: जासूसी गैंग के तीन और PAK स्पाई गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजते थे संवेदनशील जानकारी
गाजियाबाद: जासूसी गैंग के तीन और PAK स्पाई गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजते थे संवेदनशील जानकारी
महोबा में पुरानी परंपरा को मिला आधुनिक रंग, बाइक के पहियों वाली हाईटेक बैलगाड़ी की तैयार
महोबा में पुरानी परंपरा को मिला आधुनिक रंग, बाइक के पहियों वाली हाईटेक बैलगाड़ी की तैयार

वीडियोज

Iran-Israel War: महायुद्ध का अगला चरण अब चलेगा एटम बम ? | Breaking News | Middle East | World War 3
Saas Bahu Aur Saazish: ध्रुव ने अपने ही जीजा जी राघव के साथ किया बुरा सुलूक | Jaane Anjaane
Ashish Chanchlani Interview: FUN ROAST, Harsh Beniwal को कहा CHOR
Dhurandhar The Revenge: आदित्य उप्पल ने बताया Dhurandhar का असली गेम, और Box Office Collection
Dhurandhar The Revenge: कहानी से ज्यादा विवाद में क्यों? जहूर मिस्त्री AKA Vivek Sinha ने बताया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Oil Crisis: पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
बिहार की सियासत में भूचाल, PHED मंत्री संजय सिंह पर RJD के पूर्व विधायक ने लगाए कई गंभीर आरोप
बिहार की सियासत में भूचाल, PHED मंत्री संजय सिंह पर RJD के पूर्व विधायक ने लगाए कई गंभीर आरोप
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
'धुरंधर 2' के हमजा और यलीना का ल्यारी वाला बंगला किस शहर में है, नहीं जानते होंगे आप, देखें इनसाइड वीडियो
'धुरंधर 2' के हमजा- यलीना का ल्यारी वाला बंगला किस शहर में है, नहीं जानते तो देखें ये वीडियो
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो किसी भी हद तक...
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो...
बिजली मीटर रीडिंग गलत आ रही है? तो ऐसे करें शिकायत
बिजली मीटर रीडिंग गलत आ रही है? तो ऐसे करें शिकायत
वर्क फ्रॉम थिएटर ने खींचा लोगों का ध्यान, धुरंधर की स्क्रिनिंग के बीच लैपटॉप लेकर काम करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
वर्क फ्रॉम थिएटर ने खींचा लोगों का ध्यान, धुरंधर की स्क्रिनिंग के बीच लैपटॉप लेकर काम करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
Embed widget