एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव: जीत के बाद RLD चीफ जयंत चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

UP Bypoll Results 2024: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए की जीत के बाद आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी की पहली प्रतिक्रिया सोशल मीडिया के जरिए आई है.

Meerapur Bypoll Result 2024: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी की उम्मीदवार मिथिलेश पाल की जीत को शनिवार को 'ऐतिहासिक' और 'शानदार' करार दिया. पार्टी प्रवक्ता ने यह भी कहा कि यह जीत इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि मीरापुर की जनता ने एक बार फिर जयंत चौधरी के नेतृत्व वाली पार्टी में अपना विश्वास जताया है.

केंद्रीय मंत्री और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने 'मीरापुर की जनता को विशेष धन्यवाद' दिया है. जयंत चौधरी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों में विजयी हुए नवनिर्वाचित विधायकों को मेरी शुभकामनाएं. उत्तर प्रदेश में राजग ने संयुक्त चुनाव अभियान चलाकर बहुत दमदार प्रदर्शन किया है. मीरापुर की जनता को विशेष धन्यवाद.'

रालोद प्रवक्ता अंकुर सक्सेना ने से कहा, 'मीरापुर विधानसभा सीट पर पार्टी उम्मीदवार मिथिलेश पाल की जीत ऐतिहासिक होने के साथ-साथ शानदार भी है. उन्होंने बहुत बढ़िया चुनाव लड़ा और मीरापुर की जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया. यह जीत हमारे लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि मीरापुर की जनता ने एक बार फिर पार्टी और हमारे नेता जयंत चौधरी पर अपना भरोसा जताया है.'

सपा लगभग खत्म- रालोद
सक्सेना ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने नौ सीट पर हुए उपचुनाव में सात सीट पर जीत हासिल की और 'समाजवादी पार्टी को लगभग खत्म कर दिया', जो केवल मैनपुरी जिले की करहल और कानपुर की सीसामऊ में अपने गढ़ को बचा पाई.

निर्वाचन आयोग के अनुसार, राष्ट्रीय लोक दल की मिथिलेश पाल ने मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल की है. पाल ने 84,304 वोट हासिल किए और समाजवादी पार्टी की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुम्बुल राणा को 30,796 वोट से हराया. आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जाहिद हुसैन 22,661 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे, जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के शाहनजर 3,248 मतों के साथ पांचवें स्थान पर रहे.

खैर उपचुनाव: जाट लैंड में तीसरी बार लहराया BJP की जीत का परचम, बच गई विरासत

नजीता हमारे पक्ष में आया- सांसद
मीरापुर से रालोद के मौजूदा विधायक चंदन चौहान ने बिजनौर से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था जिस कारण यहां उपचुनाव कराना पड़ा. रालोद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'श्रीमती मिथलेश पाल और सभी साथी कार्यकर्ताओं को बधाई, यह जीत आप सभी के प्रयासों का परिणाम है. पूरे समाज का आशीर्वाद और सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा हमारे पक्ष में आया.'

मीरापुर में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जयंत चौधरी ने रोड शो किया था. रालोद ने 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन में यह सीट जीती थी, लेकिन पार्टी ने राजग के घटक के तौर पर यह उपचुनाव लड़ा. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी प्रमुख जयंत चौधरी को केंद्रीय मंत्री बनाकर रालोद को पाला बदलने का इनाम दिया है. इस प्रकार यह नवगठित भाजपा-रालोद गठबंधन का पहला चुनावी परीक्षण था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget