एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव में सीट न मिलने की नाराजगी के बीच संजय निषाद की बैठक, बताया किसे देंगे समर्थन

UP Bypolls 2024: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि हम उपचुनाव में नहीं लड़ेंगे. हम हर सीट के लिए नहीं बल्कि जीत के लिए खड़े हैं. हमारी पार्टी BJP का जी-जान से समर्थन करेगी.

Sanjay Nishad News: उत्तर प्रदेश उपचुनाव में एडीए की सहयोगी निषाद पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है बावजूद इसके निषाद पार्टी ने सभी सीटों पर बीजेपी का समर्थन करने का ऐलान किया है. पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने इसके पीछे निषाद समाज के आरक्षण को वजह बताया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी हाईकमान से उनकी बात हो गई है. हमारे समाज को आरक्षण मिलेगा, इसी आधार पर हमने बीजेपी को समर्थन दिया है. 

संजय निषाद ने कहा कि दिवाली के बाद हम फिर से बीजेपी हाईकमान के साथ बैठेंगे. निषाद समाज को एससी वर्ग में आरक्षण देने की मांग की है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर भी ज़ोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस इतनी बड़ी पार्टी होकर भी उपचुनाव नहीं लड़ रही है तो हम भी नहीं लड़ रहे हैं.  बीजेपी के सभी नौ प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे. सपा सिर्फ भ्रम फैलाती रहती है. 

सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सिर्फ उत्तर प्रदेश के नाश के लिए एकसाथ आए हैं. जबकि हम विकास के लिये भाजपा के साथ हैं. भाजपा बड़ी पार्टी है. वहीं उन्होंने खेवनहार पोस्टर पर को लेकर कहा कि निषाद राज ने राम को पार लगाया हम भाजपा गठबंधन को पार लगाएंगे. 

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ हुई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी दिल्ली मे शीर्ष नेतृत्व से बात हुई है. हम उपचुनाव में नहीं लड़ेंगे. हम अपने समाज की सेवा कर रहे हैं. उनकी आरक्षण के मुद्दे पर बात हो गई है. जिसके बाद हम जीत के लिए BJP का जी-जान से समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा कि हम सीट के लिए बल्कि जीत के लिए खड़े हैं. 

निषाद पार्टी ने उपचुनाव में दो सीटों की मांग की थी, जब उसने इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हम सीट के लिए नहीं जीत के लिए लड़ रहे हैं. कई बार परिस्थितियों के हिसाब से काम करना पड़ता है. पिछली सरकार ने हमें OBC मे डालकर अन्याय किया है. वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम गठबंधन धर्म का पालन करते हुए काम कर रहे हैं. हम ओपी राजभर, अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. 

Uttarkashi Masjid Controversy: उत्तरकाशी में पुलिस लाठीचार्ज के बाद तनाव, इलाके में धारा 163 लागू, अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget