एक्सप्लोरर

UP में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी, इन मंत्रियों छुट्टी तय! इन चेहरों को मिलेगी जगह! बदले जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष

योगी सरकार 2.0 के दूसरे मंत्रिमंडल का विस्तार भी होने जा रहा है जिसमें आम चुनाव 2027 के मद्देनजर कुछ नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल किए जाएंगे. मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष को कैबिनेट में जगह मिल सकती है.

UP News: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब यूपी में कैबिनेट विस्तार की बारी है. सूत्रों की माने तो इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है. जिलाध्यक्षों से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक बदलने की तैयारी है. दरअसल, इस बदलाव के पीछे लंबी तैयारियों की शृंखला है जिसे समझना होगा. इन सबके लिए राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय चुनाव प्रेक्षक विनोद तावड़े की अध्यक्षता में कई राउंड की बैठक हो चुकी है.

जिला अध्यक्षों की सूची में सामाजिक समीकरणों को बैठाने, महिलाओं और दलितों के साथ-साथ 60 साल की उम्र को लेकर जो पेंच फंसा था उसे भी निकाल लिया गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े सिर्फ जिला अध्यक्षों की सूची पर मंथन ही यहां आकर नहीं कर रहे थे बल्कि यूपी में मंत्रिमंडल में समायोजन करने वाले चेहरों के नाम पर भी एक राय बना रहे थे.

इन्हें मिलेगी जगह
यही नहीं खाली पड़े बोर्ड निगम आयोग में सदस्यों और अध्यक्षों के नामों पर भी सहमति बना रहे थे. योगी सरकार 2.0 के दूसरे मंत्रिमंडल का विस्तार भी होने जा रहा है जिसमें आम चुनाव 2027 के मद्देनजर कुछ नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल किए जाएंगे. मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को कैबिनेट में जगह मिल सकती है. वहीं, कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्‌टी होगी।

बहुत विवादों के बीच विनोद तावड़े की मौजूदगी में बीजेपी ने 98 में से 65-70 संगठनात्मक जिलों में जिलाध्यक्षों के नाम तय कर लिए हैं. केंद्र की हरी झंडी मिलने के बाद सूची जारी किए जाने की पूरी संभावना है. इसके बाद राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है, जिसकी लगभग पूरी तैयारी हो चुकी है. 

इनकी होगी छुट्टी
उत्तर प्रदेश सरकार में अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं. मंत्रिमंडल में 21 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 19 राज्यमंत्री हैं, यानी कुल 54 मंत्री हैं. इस हिसाब से 6 मंत्री पद अभी भी खाली हैं. सूत्रों की मानें तो तीन से चार मंत्रियों की छुट्टी उनके काम काज और आ रही शिकायतें नॉन परफॉर्मेंस के आधार पर होगी तो समीकरणों के हिसाब से तीन-चार नए चेहरे शामिल भी किए जा सकेंगे. कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव भी होगा. विस्तार में 75 वर्ष की आयु सीमा का भी ध्यान रखा जायेगा, पूरब पश्चिम का संतुलन भी साधा जायेगा.

सूत्रों की मानें तो पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी तावड़े का काम पूरा हो चुका है. विनोद तावड़े ने इस मामले में भी योगी समेत पार्टी के वरिष्ठजनों से मिलकर राय बनाई है जिसकी रिपोर्ट दिल्ली तक है और मुहर लग चुकी है. जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के प्रभारी पीयूष गोयल लखनऊ आएंगे. पीयूष को यूपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिये केंद्रीय चुनाव अधिकारी बनाया गया है, उनके आते ही बक्से में बंद पर्ची निकल जायेगी.

महाकुंभ खत्म होने के बाद सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया, पीएम मोदी के पोस्ट पर कही ये बात

एक हफ्ते में बदलाव की तैयारी
हालांकि भाजपा अध्यक्ष के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त होने की वजह से भी ये मामला तय होने में समय लगा. पिछड़ा बने ब्राह्मण बने या फिर दलित बने इसे लेकर भी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है. ब्राह्मणों में हरीश द्विवेदी, दिनेश शर्मा के नाम आगे हैं तो पिछड़ों में सबसे ज्यादा उम्मीदवार हैं. जैसे केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति हों या फिर योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह और स्वतंत्र देव सिंह हों रेस में हैं. इनके अतिरिक्त राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य और बाबूराम निषाद के नामों की भी अपनी अपनी दावेदारी है.

अंततः अगर देखें तो कुंभ की समाप्ति हो चुकी है, जिसकी वजह से भी ये लिस्ट रोकी गई थी. यूपी बजट सत्र की समाप्ति के साथ ही ये सभी प्रक्रियाएं पूरी हो जाएंगी और जिलाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष मंत्रिमंडल विस्तार सब एक हफ्ते के अंदर हो जायेगा क्योंकि हाईकमान की भी हरी झंडी इन विषयों पर मिल चुका है.

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में चुनावी साल से पहले बजट पेश, जानें किस विभाग के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना?
उत्तराखंड में चुनावी साल से पहले बजट पेश, जानें किस विभाग के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना?
योगी सरकार की ODOP योजना ने बदला महिलाओं का भाग्य, 10 लाख के कर्ज से शुरू किया स्मार्ट लॉक बिजनेस
योगी सरकार की ODOP योजना ने बदला महिलाओं का भाग्य, 10 लाख के कर्ज से शुरू किया स्मार्ट लॉक बिजनेस
UP: उत्तर प्रदेश में प्रोजेक्ट गंगा! 20 लाख घरों तक हाई-स्पीड इंटरनेट और एक लाख रोजगार का लक्ष्य
UP: उत्तर प्रदेश में प्रोजेक्ट गंगा! 20 लाख घरों तक हाई-स्पीड इंटरनेट और एक लाख रोजगार का लक्ष्य
'निश्चिंत होकर घर जाइए, समस्या मेरी है', जनता दर्शन में पीड़ितों के पास पहुंचे CM योगी, लेंगे एक्शन
'निश्चिंत होकर घर जाइए, समस्या मेरी है', जनता दर्शन में पीड़ितों के पास पहुंचे CM योगी, लेंगे एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
उत्तराखंड में चुनावी साल से पहले बजट पेश, जानें किस विभाग के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना?
उत्तराखंड में चुनावी साल से पहले बजट पेश, जानें किस विभाग के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना?
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां
लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां
Kidney Disease Symptoms: क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget