एक्सप्लोरर

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर CM योगी का बड़ा बयान, पुलिस को दिए सख्त निर्देश, कहा- सख्ती से निपटें

पैगंबर मोहम्मद पर यति नरसिंहानंद की टिप्पणी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे मामलों में सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश में त्योहारों के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में सीएम ने आवश्यक दिशानिर्देश दिए. सीएम ने कहा कि किसी भी जाति, मत, सम्प्रदाय या मजहब से जुड़े हुए ईष्ट देवी-देवता, महापुरुषों अथवा साधु-संतों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है. हालांकि सीएम ने यह भी कहा कि विरोध के नाम पर अराजकता भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी मत, मजहब, सम्प्रदाय के लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करना होगा.

यूपी में भड़काऊ भाषण देने वालों की खैर नहीं, DGP प्रशांत कुमार ने कसे अधिकारियों के पेच

मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरुषों के प्रति प्रत्येक नागरिक के मन में कृतज्ञता का भाव होना चाहिए, लेकिन इसके लिए बाध्य नहीं किया सकता. जबरन किसी पर थोपा नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर आस्था के साथ खिलवाड़ करेगा, तो उसे कानून के दायरे में लाकर कठोरता पूर्व सजा दिलवाई जाएगी.

सीएम ने कहा कि विरोध के नाम पर अराजकता स्वीकार नहीं है.अगर किसी ने दुस्साहस किया तो कीमत चुकानी पड़ेगी. कानून के विरुद्ध कार्य करने वालों के साथ सख्ती से निपटें.

पीआरवी 112 की पेट्रोलिंग तेज करें- सीएम
उन्होंने कहा कि महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित हो और सभी विभाग मिलकर काम करें. सीएम ने पुलिस को निर्देश दिए कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में फुट पेट्रोलिंग और पीआरवी 112 की पेट्रोलिंग तेज करें.

मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि शारदीय नवरात्रि, विजयदशमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास , शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हो. इसे प्रत्येक जनपद-प्रत्येक थाना को सुनिश्चित करना होगा. माहौल खराब करने वालों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करें. कानून के विरुद्ध कार्य करने वालों के साथ सख्ती से निपटें. महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में फुट पेट्रोलिंग और पीआरवी 112 की पेट्रोलिंग तेज की जाए. उन्होंने कहा कि महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित होनी चाहिए, इसके लिए सभी विभाग मिलकर काम करें.

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में सरयू नदी के घटते जलस्तर पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार लगाएं गंभीर आरोप
अयोध्या में सरयू नदी के घटते जलस्तर पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार लगाएं गंभीर आरोप
गोरखपुर में होली से पहले मिलावटखोर सक्रिय, लग्जरी कार से 7 क्विंटल नकली खोवा बरामद
गोरखपुर में होली से पहले मिलावटखोर सक्रिय, लग्जरी कार से 7 क्विंटल नकली खोवा बरामद
लखनऊ: KGMU यौन शोषण केस में 800 पेजों की चार्जशीट दाखिल, डॉ रमीज समेत 4 को बनाया आरोपी
लखनऊ: KGMU यौन शोषण केस में 800 पेजों की चार्जशीट दाखिल, डॉ रमीज समेत 4 को बनाया आरोपी
यूपी: होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
यूपी: होली पर बिना हेलमेट और सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

वीडियोज

Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: भारत से अमेरिका अपना हाथ खींच रहा ? । Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: America के मूड के हिसाब से भारत को बदलना होगा ? । IOI
Prof Harsh V Pant Interview: America के मूड के हिसाब से भारत को बदलना होगा ? । Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: भारत ने Trump को कैसे हैंडल किया ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
‘रंग लगाने’ के नाम पर लड़कियों से छेड़छाड़, वृंदावन का वीडियो वायरल; भड़के यूजर्स
‘रंग लगाने’ के नाम पर लड़कियों से छेड़छाड़, वृंदावन का वीडियो वायरल; भड़के यूजर्स
इंडियन आर्मी में बनना है लेफ्टिनेंट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी?
इंडियन आर्मी में बनना है लेफ्टिनेंट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी?
Embed widget