एक्सप्लोरर

सीएम योगी ने किया देवरिया फोरलेन और नाला का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर चिड़ियाघर का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने देवरिया बाईपास फोरलेन के निर्माण कार्य का जायजा लिया. मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देशित किया.

CM Yogi Adityanath Latest News:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माणाधीन देवरिया बाईपास फोरलेन, नाला और तारामंडल क्षेत्र के सड़क और नाला का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं. शनिवार पूर्वाह्न गोरखपुर चिड़ियाघर का निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी ने भगत चौराहे पर देवरिया बाईपास फोरलेन के निर्माण कार्य का जायजा लिया.

सीएम योगी ने भौतिक निरीक्षण करने के साथ ही प्रोजेक्ट के ड्राइंग मैप का भी अवलोकन किया. मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देशित किया कि फोरलेन के निर्माण में गुणवत्ता से तनिक भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. निर्माण समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने की भी हिदायत दी.

सीएम योगी ने नाला को लेकर दिए ये निर्देश

इस दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि नाला की ऊंचाई का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि इसमें आसपास के मोहल्ले का पानी आ सके. इसके साथ ही जहां जरूरी हो वहां चेम्बर बनाए जाएं. नाला को ढककर इसे फुटपाथ के रूप में इस्तेमाल करने लायक बनाए. मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए कि देवरिया बाईपास के शुरुआती कनेक्टिंग पॉइंट पर बन रहे नौसढ़-पैडलेगंज सिक्सलेन और फ्लाईओवर के पास सर्वे कर यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि कहीं भी भविष्य में जाम की समस्या न रहे.

सड़क और नाला का लिया जायजा 

देवरिया बाईपास के बाद सीएम योगी तारामंडल क्षेत्र में बन रहे सड़क और नाला का जायजा लेने पहुंचे. तारामंडल के सामने निर्माण कार्य को देखने के बाद उन्होंने अधिकारियों से कहा कि काम में तेजी लाकर इसे जल्द पूरा किया जाए. गुणवत्ता के साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इसकी ऊंचाई से आमजन को कोई असुविधा न हो.

दरअसल यूपी में मानसून आने से पहले नालों को लेकर खास ध्यान दिया जा रहा है. तो वहीं आज सीएम योगी देवरिया और गोरखपुर पहुंचे और बन रहे सड़क और नाला का जायजा लिया. इस मौके पर उन्होंने खास अधिकारियों को खास निर्देश भी दिए.

ये भी पढ़ें: मसूरी के जंगलों में अचानक लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget