एक्सप्लोरर

'घर पर बेलन से पीटा जाएगा इसलिए कुछ लोग शादी नहीं करते', CM योगी ने आखिर क्यों कहा ऐसा

Lucknow News: सीएम योगी ने ने कहा, "पहले, स्थिति ऐसी थी कि गैस कनेक्शन या सिलेंडर मिलना लगभग असंभव था. बहुत से लोग जानते थे कि उन्हें गैस कनेक्शन नहीं मिलेगा और घर पर उन्हें बेलन से पीटा जाएगा."

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को केंद्र की उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल करने के सिलसिले में सब्सिडी के वितरण के लिए यहां आयोजित एक कार्यक्रम में अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी और वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कुमार खन्ना पर मज़ाकिया अंदाज़ में कटाक्ष किया.

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा पूर्व में गैस सिलेंडर का कनेक्शन हासिल करने में होने वाली कठिनाइयों का जिक्र किए जाने की तरफ इशारा करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि कई लोग रसोई गैस खत्म होने के घरेलू नतीजों से बचने के लिए अविवाहित रहना चुनते हैं.

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अविवाहित 71 वर्षीय वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की ओर इशारा करते हुए चुटकी ली,‘‘‘खन्ना जी यहां बैठे हैं. बेचारे! उन्हें पता था कि अगर त्योहारों के दौरान मेहमान आ गए और गैस सिलेंडर खत्म हो गया, तो यह शर्मिंदगी की बात होगी. भोजन और त्योहार के व्यंजन कैसे बनेंगे? इसीलिए लोग चिंता में रहते थे.’’

घर पर डांट खानी पड़ती थी- सीएम योगी आदित्यनाथ

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘पहले, स्थिति ऐसी थी कि गैस कनेक्शन या सिलेंडर मिलना लगभग असंभव था. बहुत से लोग जानते थे कि उन्हें गैस कनेक्शन नहीं मिलेगा और घर पर उन्हें बेलन से पीटा जाएगा. इसलिए, कुछ लोगों ने शादी ही नहीं करने का फैसला किया.’’ अपने व्यंग्य को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने याद किया कि कैसे गैस सिलेंडर की व्यवस्था करने के लिए बाहर जाने वाले लोगों को या तो राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करने पर पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ता था या घर पर डांट खानी पड़ती थी.

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘अगर आप नेता की तरह काम करने और सिलेंडर लेने की कोशिश करते थे, तो पुलिस आपको डंडों से पीटती थी. अगर ऐसा नहीं होता, तो आपको घर पर डांट पड़ती थी.’’ उन्होंने कहा कि दोनों से बचने के लिए कुछ लोग अविवाहित ही रहे. नौ बार विधायक रहे और वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त और संसदीय मामलों के मंत्री खन्ना इस टिप्पणी पर अपनी हंसी रोक नहीं पाये और कार्यक्रम में मौजूद बाकी लोग भी हंस पड़े.

मुख्यमंत्री ने 10 महिला लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए

मुख्यमंत्री ने बुधवार को कार्यक्रम के दौरान उज्ज्वला योजना के तहत 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को सब्सिडी देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत 1,890 करोड़ रुपये सब्सिडी के रूप में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे गए. यहां मुख्यमंत्री ने 10 महिला लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए. उन्होंने कहा,‘‘पहले गैस कनेक्शन रिश्वत देकर मिलता था, अब यह मुफ्त में मिल रहा है, होली और दिवाली पर सिलेंडर भी मुफ्त है.’’

होली और रमजान एक साथ पड़ रहे इससे सभी को फायदा

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘इस बार होली और रमजान एक साथ पड़ रहे हैं, इसका सभी को फायदा होगा . सभी त्योहार खुशी और उत्साह के साथ मनाएंगे.’’ उन्होंने यह भी कहा कि 'डबल इंजन' सरकार वंचितों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है.

संभल CO अनुज चौधरी की जान को खतरा? पिता ने सरकार से की है सुरक्षा की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: फर्जी हस्ताक्षर से ले लिया 10 करोड़ का लोन, संपत्ति नीलामी का नोटिस मिलने पर उडे़ महिला के होश
फर्जी हस्ताक्षर से ले लिया 10 करोड़ का लोन, संपत्ति नीलामी का नोटिस मिलने पर उडे़ महिला के होश
'खलनायकों का महिमामंडन पीढ़ियों के लिए खराब', फिल्मों निर्माताओं और कलाकारों से CM योगी की अपील
'खलनायकों का महिमामंडन पीढ़ियों के लिए खराब', फिल्मों निर्माताओं और कलाकारों से CM योगी की अपील
UP में किसानों को बड़ी राहत! यूरिया, DAP और NPK की समय पर सप्लाई का प्लान तैयार
UP में किसानों को बड़ी राहत! यूरिया, DAP और NPK की समय पर सप्लाई का प्लान तैयार
CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा विजन! 2047 तक यूपी बनेगा 6 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी वाला राज्य
CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा विजन! 2047 तक यूपी बनेगा 6 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी वाला राज्य

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले से महंगाई की मार झेर रहा पाकिस्तान, अब इस देश ने कह दिया 2 अरब डॉलर कर्ज चुकाओ, अब क्या विकल्प
पहले से महंगाई की मार झेर रहा पाकिस्तान, अब इस देश ने कह दिया 2 अरब डॉलर कर्ज चुकाओ, अब क्या विकल्प
'खलनायकों का महिमामंडन पीढ़ियों के लिए खराब', फिल्मों निर्माताओं और कलाकारों से CM योगी की अपील
'खलनायकों का महिमामंडन पीढ़ियों के लिए खराब', फिल्मों निर्माताओं और कलाकारों से CM योगी की अपील
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
UP Board Result 2026: कॉपियों की जांच आगे बढ़ी, अब कब आएगा रिजल्ट? आइये जानें
कॉपियों की जांच आगे बढ़ी, अब कब आएगा रिजल्ट? आइये जानें
इंडोर में पौधों को रखना है हेल्दी तो कौन-सी मिट्टी चुनें? जान लीजिए काम की बात
इंडोर में पौधों को रखना है हेल्दी तो कौन-सी मिट्टी चुनें? जान लीजिए काम की बात
Embed widget