एक्सप्लोरर

UP: बरेली में रेलवे स्टेशन पर बनी 500 साल पुरानी मजार हटाने को लेकर शुरू हआ विवाद, जानें पूरा मामला

UP News: बरेली के इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर सैयद नन्हे शाह की मजार सन 1564 में बनी थी. तब यहां पर रेलवे स्टेशन नही था. अब रेलवे प्रशासन ने मुगलों के समय में बनी मजार को हटाने के लिए कमर कस ली है.

Bareilly News: हल्द्वानी में रेलवे की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने को लेकर सियासी संग्राम मचा हुआ है. वहीं अब बरेली के इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर बनी 500 साल पुरानी मजार को हटाने को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है. मुस्लिम संगठनों ने मजार को लेकर बरेली जनपद न्यायालय में याचिका दायर की है. जिसकी सुनवाई पांच जनवरी को कोर्ट में होनी थी. 

कोर्ट ने पूर्वोत्तर रेलवे के अफसरों को समन भेजा था और पांच जनवरी को सभी दस्तावेजों के साथ हाजिर होने के निर्देश दिए थे, लेकिन रेलवे की तरफ से कोई कोर्ट नहीं पहुंचा.अब सुनवाई की अगली तारीख 29 जनवरी तय की गई है. वहीं एहतियातन रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में आरपीएफ, जीआरपी और पीएसी को लगाया गया है.

प्लेटफार्म नंबर एक पर है मजार
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक इज्जतनगर रेलवे स्टेशन है. यहां के प्लेटफार्म नंबर एक पर  500 वर्ष पुरानी सैयद नन्हे शाह की मजार है. जिसे रेलवे प्रशासन ने हटाने के लिए नोटिस जारी किया था. 28 दिसंबर को रेलवे मजार को हटाता उससे पहले दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बरेली जनपद न्यायालय में याचिका दायर कर दी. जिसकी पहली तारीख 2 जनवरी लगी और उसके बाद 5 जनवरी. अब सुनवाई की अगली तारीख 29 जनवरी है. जिसमें रेलवे को अपना पक्ष रखने का समय दिया गया है. यानी ये साफ हो गया है कि 29 जनवरी तक मजार सुरक्षित है. उसे हटाया नहीं जा सकता.

1564 में बनी थी सैयद नन्हे शाह की मजार
बताया जाता है कि सैयद नन्हे शाह की मजार सन 1564 में बनी थी. तब यहां पर रेलवे स्टेशन नही था. अब रेलवे प्रशासन ने मुगलों के समय में बनी मजार को हटाने के लिए कमर कस ली है. वहीं मुस्लिम समुदाय में मजार हटाने को लेकर जबरदस्त आक्रोश है. मुस्लिम संगठनों का कहना है कि जब मजार को हटाना ही था तो उसका सौंदर्यीकरण क्यों किया गया. दरअसल ये मजार पहले रेलवे ट्रैक के बीच में थी. जिसके बाद रेलवे ने इस स्टेशन का कायाकल्प किया और एयरपोर्ट की तर्ज पर इस स्टेशन को बनाया गया. तब इस मजार का भी सौंद्रीयकरण किया गया था. 

Prayagraj Magh Mela: आज से माघ मेला शुरू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात, ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
उत्तराखंड में हथियार तस्करों पर दो हफ्ते के भीतर तीसरी बड़ी कार्रवाई, हथियारों के साथ 2 अरेस्ट
उत्तराखंड में हथियार तस्करों पर दो हफ्ते के भीतर तीसरी बड़ी कार्रवाई, हथियारों के साथ 2 अरेस्ट
एंजेल चकमा हत्याकांड में सीबीआई का एक्शन, देहरादून पुलिस से मांगा हर कार्रवाई का जवाब
एंजेल चकमा हत्याकांड में सीबीआई का एक्शन, देहरादून पुलिस से मांगा हर कार्रवाई का जवाब
संसद में खामेनेई का जिक्र कर इकरा हसन बोलीं, 'कभी 56 इंच की छाती का दावा नहीं किया बल्कि...'
संसद में खामेनेई का जिक्र कर इकरा हसन बोलीं, 'कभी 56 इंच की छाती का दावा नहीं किया बल्कि...'

वीडियोज

Lamborghini Urus SE India review 2026 | Auto Live #urus #lamborghini
Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
दिल्ली: जिस्मफरोशी के सबसे चर्चित केस में सोनू पंजाबन को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने रद्द की सजा
दिल्ली: जिस्मफरोशी के सबसे चर्चित केस में सोनू पंजाबन को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने रद्द की सजा
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
Indian Railway: रेलवे ने रिफंड नियमों पर तोड़ी चुप्पी, बोला- यात्रियों पर नहीं पड़ेगा कोई अतिरिक्त बोझ
रेलवे ने रिफंड नियमों पर तोड़ी चुप्पी, बोला- यात्रियों पर नहीं पड़ेगा कोई अतिरिक्त बोझ
LPG महंगी हुई तो पुणे के होटल ने ट्रंप पर निकाला गुस्सा, ऑरेंज बाल वाला कहकर चिढ़ाया, अब हो रहा वायरल
LPG महंगी हुई तो पुणे के होटल ने ट्रंप पर निकाला गुस्सा, ऑरेंज बाल वाला कहकर चिढ़ाया, अब हो रहा वायरल
Embed widget