एक्सप्लोरर

UP: कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी, 24 घंटे में सामने आए 17775 नए केस, 281 लोगों की हुई मौत 

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 17775 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में कोरोना वायरस की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16646 हो गई है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 281 और लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही 17775 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई. स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 281 और मरीजों की मौत हो हुई है, राज्य में अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16646 हो गई है. 

कोरोना के मामलों में आई है कमी 
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 12 दिनों के दौरान राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या में एक लाख छह हजार की गिरावट आई है और प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण से उबरने का प्रतिशत अब बढ़कर 86 हो गया है. उन्होंने बताया कि पिछले 30 अप्रैल को प्रदेश में उपचाराधीन कुल मामलों की संख्या 310000 थी जो इस वक्त घटकर दो लाख चार हजार 658 हो गई है. 

चार करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच हो चुकी है
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 17775 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 253000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई. राज्य में अब तक चार करोड़ 39 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है. 

महामारी के सामने सभी संसाधन कम पड़ जाते हैं
इस बीच यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप ने प्रदेश में कोरोना की कम टेस्टिंग के आरोपों पर जवाब दिया है. उन्होंने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि महामारी के सामने सभी संसाधन कम पड़ जाते हैं क्योंकि महामारी का पता नहीं होता है. उन्होंने विकसित देशों का हवाला देते हुए कहा कि कई बड़े देशों में भारत से भी ज्यादा मौतें हुई हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका, इंग्लैंड, ब्राजील, फ्रांस में आबादी के हिसाब से भारत से कई गुना ज्यादा मौतें हुई हैं. 

ये भी पढ़ें:

UP: टीकाकरण कराए बिना ही जारी किया जा रहा है वैक्सीन लगवाने का सर्टिफिकेट, हैरान और परेशान हैं लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget