एक्सप्लोरर

'ऐसी सजा मिलेगी कि आने वाली पुश्तें भी याद रखेंगी', अयोध्या रेप कांड पर बोले ब्रजेश पाठक

Ayodhya Rape Case: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया कि पूरे उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद सपा के लोग कहर बरपाने का काम भोली-भाली जनता पर कर रहे हैं. सपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

UP News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को कहा कि अयोध्या के बलात्कार मामले के दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि उनकी आने वाली 'पुश्तें' भी याद रखेंगी. पाठक ने इस मामले में पीड़िता का डीएनए और नार्को परीक्षण कराने की मांग करने वाले मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सपा के डीएनए में गुंडई और अराजकता है, हत्यारों और बलात्कारियों को संरक्षण देना सपा की पुरानी आदत रही है.

पाठक ने जिले के बांसडीह में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान सपा द्वारा अयोध्या के बलात्कार मामले में डीएनए और नार्को टेस्ट की मांग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, 'दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी. उनकी आने वाली पुश्तें भी याद रखेगी इतनी कड़ी सजा मिलेगी.'

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, 'हत्यारों और बलात्कारियों को संरक्षण देना सपा की पुरानी आदत रही है. जब-जब सपा को ताकत मिलती है वह गुंडों और माफियाओं के साथ खड़ी दिखाई देती है. सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के सारे नेता अपराधियों के बलबूते सरकार बनाने का प्रयास करते रहे हैं, जो कभी सफल नहीं होगा.' पाठक ने कहा कि अयोध्या में पीड़िता के साथ सरकार खड़ी है और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है.

30 जुलाई को आरोपी मोइद खान हुआ गिरफ्तार

उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूरे उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद सपा के लोग कहर बरपाने का काम भोली-भाली जनता पर कर रहे हैं. सपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. पुलिस ने 30 जुलाई को एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में अयोध्या जिले के भदरसा में बेकरी चलाने वाले मोइद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को गिरफ्तार किया था.

पुलिस के मुताबिक, मोइद खान और राजू खान ने दो महीने पहले लड़की से बलात्कार किया था और इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया था. चिकित्सा जांच में लड़की के गर्भवती पाए जाने के बाद यह घटना सामने आई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया है कि खान समाजवादी पार्टी का सदस्य है और फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद की टीम का हिस्सा है.

आरोपी मोइद खान की बेकरी को किया ध्वस्त

आदित्यनाथ ने पिछले बृहस्पतिवार को विधानसभा में कहा था, 'यह अयोध्या का मामला है. मोइद खान सपा से हैं और अयोध्या के सांसद की टीम के सदस्य हैं. उन्हें 12 साल की बच्ची के बलात्कार में शामिल पाया गया है. समाजवादी पार्टी ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है.' अयोध्या जिला प्रशासन ने शनिवार को मोइद खान की बेकरी को ध्वस्त कर दिया था.

'…मुसलमानों से बात करनी चाहिए', वक्फ बोर्ड में संशोधन के प्रस्ताव पर भड़के अखिलेश यादव के सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandra Grahan 2026: चंद्रग्रहण पर अयोध्या में साढ़े 11 घंटे बंद रहेगा राम मंदिर, जानें कब खुलेगा राम लला का द्वार?
चंद्रग्रहण पर अयोध्या में साढ़े 11 घंटे बंद रहेगा राम मंदिर, जानें कब खुलेगा राम लला का द्वार?
Iran Israel War: ईरान–इजरायल युद्ध से तेल बाजार में हलचल, क्या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? लोगों की राय
ईरान–इजरायल युद्ध से तेल बाजार में हलचल, क्या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? लोगों की राय
Public Holidays in UP: यूपी में होली पर कितनी छुट्टी? 1 या 3 दिन! यहां जान लें कब तक बंद रहेंगे स्कूल और दफ्तर
यूपी में होली पर कितनी छुट्टी? 1 या 3 दिन! यहां जान लें कब तक बंद रहेंगे स्कूल और दफ्तर
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget