एक्सप्लोरर

UP के माफियाओं की डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य की चेतावनी, कहा- 'कब्जा छोड़ दें, नहीं तो बुलडोजर है तैयार'

Agra News: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा के बमरौली कटारा ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाए.

UP News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) आज शुक्रवार (13 जनवरी) को आगरा (Agra) दौरे पर थे. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा के बमरौली कटारा ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस मौके पर डिप्टी सीएम ने मंच से ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी तरह की ग्रामीणों की समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाए. वहीं उन्होंने माफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग कब्जा किए हुए हैं, वह कब्जा छोड़ दें, नहीं तो बुलडोजर (Bulldozer) तैयार है.

इस दौरे को लेकर डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर लिखा- "आज जनपद आगरा के ग्राम पंचायत बमरौली में ग्राम चौपाल में ग्रामीणों से संवाद किया. ग्राम के चहुंमुखी विकास एवं योजनाओं का लाभ पात्र ग्रामीणों को ना मिलने की शिकायतों का त्वरित समाधान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया." डिप्टी सीएम ने आगरा के ग्राम पंचायत बमरौली, विकासखंड बरौली अहीर में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया. वहीं उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र तथा SHGs की सखियों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए.

इसके अलावा सीएम ने आगरा के ग्राम बमरौली में नवनिर्मित पंचायत सचिवालय का लोकार्पण कर ग्राम वासियों को समर्पित किया. डिप्टी सीएम ने सचिवालय में पुस्तकालय चिकित्सा व्यवस्था तथा अन्य योजनाओं के कक्षों का निरीक्षण किया. हाल ही में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के आरएसएस (RSS) प्रमुख मोहन भागवत पर दिए गए बयान पर भी पलटवार किया. इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि दूध और चीनी मिल कर उसका टेस्ट बढ़ाते हैं, लेकिन असदुद्दीन ओवैसी दूध और नींबू मिलाकर उसका टेस्ट खराब करने का काम करते हैं.

Karnaprayag News: कर्णप्रयाग में हरकत में आया प्रशासन, abp की खबर के बाद दरारों वाले घर खाली करने का दिया नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather Update: यूपी में नोएडा-आगरा समेत कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले, किसानों की बढ़ी चिंता
यूपी में नोएडा-आगरा समेत कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ पड़ेंगे ओले, किसानों की बढ़ी चिंता
'मैं चाहता हूं कि CM योगी मुझे छेड़ें...', मुख्यमंत्री के मजाकिया बयानों पर बोले रवि किशन
'मैं चाहता हूं कि CM योगी मुझे छेड़ें...', मुख्यमंत्री के मजाकिया बयानों पर बोले रवि किशन
नोएडा स्वास्थ्य विभाग में पैसे लेकर बन रही थीं झूठी मेडिकल रिपोर्ट, दो कर्मचारियों पर गिरी गाज
नोएडा स्वास्थ्य विभाग में पैसे लेकर बन रही थीं झूठी मेडिकल रिपोर्ट, दो कर्मचारियों पर गिरी गाज
उत्तराखंड में LPG पर नई SOP लागू, शादी में सिर्फ दो सिलेंडर, जिलाधिकारी से लेनी होगी अनुमति
उत्तराखंड में LPG पर नई SOP लागू, शादी में सिर्फ दो सिलेंडर, जिलाधिकारी से लेनी होगी अनुमति

वीडियोज

MG Windsor Long Term Review #mg #mgwindsor #mgwindsorev #autolive
Mercedes G450d India review: What Makes the G Wagon So Iconic? | #mercedes #autolive #gwagon
Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'अगर थोड़ा समय और मिला तो होर्मुज खोल देंगे', ट्रंप ने फिर भरी हुंकार, ईरान का दावा- US के ब्लैक हॉक को मार गिराया
LIVE: 'अगर थोड़ा समय और मिला तो होर्मुज खोल देंगे', ट्रंप ने फिर भरी हुंकार, ईरान का दावा- US के ब्लैक हॉक को मार गिराया
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में 'दृश्यम 3', अमेजन प्राइम ने धमकाया- किसी और OTT से डील किया तो एक्शन लेंगे
'दृश्यम 3' के मेकर्स को Prime ने धमकाया- किसी और OTT पर फिल्म बेची तो होगा एक्शन
IPL में एक मैच खेलने की कितनी फीस लेते हैं विराट कोहली? रकम उड़ा देगी होश
IPL में एक मैच खेलने की कितनी फीस लेते हैं विराट कोहली? रकम उड़ा देगी होश
Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
Viral Video : चारा खाना है तो जरूर नहाना... भैंसों का बाथरूम देख छूट जाएगी आपकी भी हंसी
चारा खाना है तो जरूर नहाना... भैंसों का बाथरूम देख छूट जाएगी आपकी भी हंसी
जेएनयू में दाखिले का रास्ता साफ, ई-प्रॉस्पेक्टस जारी; जानें कैसे स्टूडेंट्स को मिलेगा एडमिशन  
जेएनयू में दाखिले का रास्ता साफ, ई-प्रॉस्पेक्टस जारी; जानें कैसे स्टूडेंट्स को मिलेगा एडमिशन  
Embed widget