एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari Case: दुबई समेत खाड़ी देशों की यात्राओं पर ED ने की मुख्तार अंसारी से पूछताछ, FCI के अफसरों को...

UP: मुख्तार अंसारी इन दिनों ईडी की 10 दिनों की कस्टडी रिमांड में है. ईडी की टीम ने मनी लांड्रिंग केस में प्रयागराज की स्पेशल कोर्ट के आदेश पर मुख्तार को अपनी कस्टडी में लिया है. 

Mukhtar Ansari Case: पूर्वांचल का माफिया डॉन कहा जाने वाला पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी इन दिनों ईडी की कस्टडी रिमांड में है. मुख्तार अंसारी की रिमांड का आज तीसरा दिन है. ईडी की टीम आज तीसरे दिन भी मुख्तार से पूछताछ कर रही है. सूत्रों के मुताबिक आज तीसरे दिन ईडी की टीम ने मुख्तार से पहले राउंड में तकरीबन सात घंटे तक पूछताछ की है.

सुबह पांच बजे से शुरू हुई पूछताछ

आज सुबह पांच बजे से शुरू हुई पूछताछ में ईडी का मुख्य फोकस मुख्तार अंसारी की विदेश यात्राओं और गाजीपुर में सरकारी जमीन पर कब्जा कर इस पर एफसीआई का गोदाम बनाए जाने के मामले में सरकारी अमले की मिली भगत पर था. ईडी की टीम ने आज मुख्तार अंसारी से यह जानने की कोशिश की कि, उसने साल 2005 में जेल जाने से पहले कितनी विदेश यात्राएं की थीं. वह किन- किन खाड़ी देशों में गया. दुबई जाने का उसका क्या मकसद था. दुबई में वह कितने दिनों तक था और वहां किन-किन लोगों से उसकी मुलाकात हुई.

सूत्रों के मुताबिक मुख्तार अंसारी ने ईडी की टीम को जानकारी दी कि सऊदी अरब में हज के लिए जाते वक्त वह दुबई गया था. वहां वह घूमने के मकसद से गया था. वहां किन-किन लोगों से उसकी मुलाकात हुई, इस बारे में उसे कुछ खास याद नहीं है. मुख्तार ने कहा कि दुबई गए हुए उसे तकरीबन दो दशक का वक्त बीत चुका है, ऐसे में सारी बातें याद रख कर उसे बता पाना संभव नहीं है.

ईडी ने  मुख्तार अंसारी से मांगी ये जानकारी

ईडी की टीम ने मुख्तार अंसारी को जब यह बताया कि उसके पास उन लोगों की सूची है, जो उससे दुबई के होटल में मिलने हुए आए हुए थे, तो मुख्तार अंसारी हैरत में पड़ गया. उसने अपने बचाव में कहा कि  पूर्वांचल के तमाम लोग दुबई में रहते हैं. वह वहां का विधायक रहा है. ऐसे में कई लोग उससे होटल में मिलने के लिए आए हुए थे, लेकिन उसे उन लोगों के बारे में कुछ खास याद नहीं है. उसने दुबई भ्रमण को पिकनिक टूर और मुलाकातों को आम बात बताया.

ईडी की टीम ने उससे से यह भी जानकारी मांगी कि वह कितनी बार हज या उमराह करने के लिए सऊदी अरब गया हुआ था.सऊदी अरब और दुबई में कारोबार से जुड़े हुए लोगों से मुलाकात और उसके बाद फोन पर संपर्क के बारे में ईडी ने ज्यादा फोकस किया. ईडी ने यह जानने की कोशिश की कि मुख्तार की कंपनियों के कारोबार में विदेशी पैसा तो नहीं लगा हुआ है.

इस मामले में भी हुई मुख्तार अंसारी से पूछताछ

विदेश यात्राओं के अलावा ईडी ने गाजीपुर के नंद गांव में मुख्तार अंसारी के परिवार द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने और उस पर गोदाम बनाए जाने और बाद में उसे फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के भंडारण निगम को किराए पर दिए जाने के मामले में भी आज एक बार फिर से पूछताछ की. ईडी की टीम का फोकस इस बात पर था कि एफसीआई को गोदाम देने के मामले में मुख्तार के परिवार का ही सिंगल टेंडर क्यों पड़ा हुआ था. क्या एफसीआई के अफसरों की मिलीभगत की वजह से अन्य लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी. या फिर मुख्तार के रसूख और डर के चलते बाकी लोगों को टेंडर नहीं डालने दिया गया था और यह काम मुख्तार के परिवार को मिल गया था. ईडी की टीम ने मुख्तार से यह भी जानकारी चाही कि उस वक्त गाजीपुर समेत उत्तर प्रदेश में तैनात रहे एफसीआई के किन-किन अफसरों से मुख्तार की पहचान थी और बांदा के जेल में मुख्तार अंसारी जिस मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था, उससे उसने किन अफसरों से कुछ भी बातचीत की थी.

FCI के त्कालीन अफसरों को बयान दर्ज कराने के लिए तलब कर सकती है ईडी

दरअसल, ईडी की टीम यह जानना चाहती थी कि सरकारी जमीन को मुख्तार के परिवार से  गोदाम के लिए किराए पर लेने के मामले में एफसीआई के अफसरों और कर्मचारियों की मिलीभगत तो नहीं है. मुख्तार ने कड़ाई से की गई पूछताछ में ईडी को कुछ जानकारियां भी दी हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्तार से मिली जानकारी के आधार पर ईडी की टीम जल्द ही फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के तत्कालीन अफसरों को समन जारी कर उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए तलब कर सकती है. 

ईडी ने आज लिए गए बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई है, ताकि एफसीआई के अफसरों का बयान दर्ज करते वक्त उन्हें मुख्तार से हुई पूछताछ की वीडियो रिकॉर्डिंग को दिखाया जा सके. ईडी की टीम आज दूसरे राउंड में भी इन्हीं मुद्दों पर पूछताछ को आगे बढ़ाएगी. गौरतलब है कि पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी इन दिनों ईडी की 10 दिनों की कस्टडी रिमांड में है. ईडी की टीम ने मनी लांड्रिंग केस में प्रयागराज की स्पेशल कोर्ट के आदेश पर मुख्तार को अपनी कस्टडी में लिया है. 

Watch: लखनऊ की सड़कों पर खुलेआम गुंडागर्दी, 3 लड़कियों को छेड़ उनकी कार पर फेंकी शराब की बोतलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
UP Politics: यूपी पुलिस SI परीक्षा के सवाल पर बवाल! BJP विधायक ने योगी सरकार को घेरा, CM को लिखी चिट्ठी
यूपी पुलिस SI परीक्षा के सवाल पर बवाल! BJP विधायक ने योगी सरकार को घेरा, CM को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget