एक्सप्लोरर

UP Election 2022 Phase Schedule: यूपी में पहले चरण के लिए 14 जनवरी से होगा नामांकन, ये है सभी सातों चरण के चुनाव की पूरी जानकारी

UP Election 2022 Dates: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 10 फरवरी और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे. जबकि 10 मार्च को यूपी में वोटों की गिनती की जाएगी.

UP Election 2022 Phase Schedule: निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है. चुनाव की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि यूपी विधानसभा के चुनाव सात चरणों में कराए जाएंगे. जबकि 10 मार्च को सभी पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाण घोषित किए जाएंगे. यूपी के सात चरणों के मतदान से संबंधित पूरी विस्तृत जानकारी भी आयोग ने दी है.  

पहला चरण- पहले चरण के अंतर्गत यूपी की 58 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी. इसके लिए 14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा. वहीं 21 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. जबकि 24 जनवरी तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. 27 जनवरी तक उम्मीदवारों के पास अपना नामांकन वापस लेने का समय होगा और 10 फरवरी को सभी 58 सीटों पर मतदान होगा.

दूसरा चरण- इस चरण के अंतर्गत 55 विधानसभा सीटों के चुनाव के लिए 21 जनवरी से नामांकन दाखिल किया जा सकेगा. उम्मीदवार 28 जनवरी तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे. वहीं उम्मीदवारों के नामांकन फार्म की जांच 29 जनवरी तक होगी और उम्मीदवारों के पास 31 जनवरी तक नामांकन वापस लेने का समय होगा. इन सभी 55 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे.

तीसरा चरण- तीसरे चरण के 59 विधानसभा सीटों के लिए 25 जनवरी को नेटिफिकेशन जारी होगा. उम्मीदवारों के पास एक फरवरी तक नामांकन दाखिल करने का समय होगा और दो फरवरी तक उनके नामांकन की जांच पूरी कर ली जाएगी. जबकि चार फरवरी तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे. 20 फरवरी को सभी 59 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 

चौथा चरण- यूपी की 60 विधानसभा सीटों पर चौथे चरण के अतंर्गत वोटिंग होगी. इसके लिए 27 जनवरी तो नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा. उम्मीदवार तीन फरवरी तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे और चार फरवरी तक उनके नामांकन फार्म की जांच पूरी हो जाएगी. उम्मीदवार अपने नाम सात फरवरी तक वापस ले सकेंगे और 23 फरवरी को सभी 60 सीटों पर मतदान होगा.

पांचवा चरण- यूपी में पांचवे चरण चरण के लिए एक फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा. उम्मीदवार आठ फरवरी तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे और नौ फरवरी तक उनके नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो जाएगी. उम्मीदवारों के पास अपना नामांकन वापस लेने के लिए 11 फरवरी तक का समय होगा. जबकि इस चरण की सभी 60 सीटों पर 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे.

छठवां चरण- यूपी में छठवें चरण के अंतर्गत 57 विधानसभा सीटों के लिए चार फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा. उम्मीदवारों के पास 11 फरवरी तक नामांकन वापस लेने का समय होगा और 14 फरवरी तक नामांकन पत्रों की जांच पूरी की जा सकेगी. 16 फरवरी तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे और तीन मार्च को छठवें चरण का मतदान होगा.

सातवां चरण- सातवें चरण के दौरान यूपी की 54 विधानसभा सीटों के लिए 10 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा. उम्मीदवारों के पास 17 फरवरी तक नामांकन दाखिल करने का समय होगा और उनके नामांकन पत्रों की जांच 18 फरवरी तक पूरी की जा सकेगी. 21 फरवरी तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे और सभी 54 सीटों पर सात मार्च को मतदान होगा.

ये भी पढ़ें-

Assembly Election 2022: विधानसभा चुनावों को लेकर क्या-क्या कोविड प्रोटोकॉल हैं, जानिए- पूरी डिटेल्स

Punjab Election 2022: जानिए- पंजाब में विधानसभा की कितनी हैं सीटें, 2017 के चुनाव में बीजेपी ने कितनी सीटें जीती थीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 2027 के चुनाव को लेकर सपा नेता का बड़ा दावा, अखिलेश यादव को लेकर कही ये बात
यूपी में 2027 के चुनाव को लेकर सपा नेता का बड़ा दावा, अखिलेश यादव को लेकर कही ये बात
Uttarakhand News: हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा
हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा
Chandra Grahan: 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण, काशी विश्वनाथ समेत सभी प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद
वाराणसी: 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण, काशी विश्वनाथ समेत सभी प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद
Uttarakhand News: सरकारी विभागों पर 104 करोड़ का भारी बिजली बिल बकाया, UPCL ने जारी की चेतावनी
उत्तराखंड: सरकारी विभागों पर 104 करोड़ का भारी बिजली बिल बकाया, UPCL ने जारी की चेतावनी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
क्या दिल्ली में पढ़ रहीं दूसरे राज्य की लड़कियों को मिलेगा लखपति बिटिया का फायदा, जानें नियम?
क्या दिल्ली में पढ़ रहीं दूसरे राज्य की लड़कियों को मिलेगा लखपति बिटिया का फायदा, जानें नियम?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या इजरायली प्रेसिडेंट नेतन्याहू कौन ज्यादा पढ़-लिखा? जानकर नहीं होगा यकीन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या इजरायली प्रेसिडेंट नेतन्याहू कौन ज्यादा पढ़-लिखा? जानकर नहीं होगा यकीन
Embed widget