एक्सप्लोरर

UP Election: चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, बीजेपी में शामिल हुए सपा सरकार में मंत्री रहे शिव कुमार बेरिया

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने एक बार फिर अखिलेश यादव को बड़ा झटका दिया है. सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शिव कुमार बेरिया बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने एक बार फिर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को बड़ा झटका दिया है. सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शिव कुमार बेरिया (Shiv Kumar Beria) अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं. शिव कुमार ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला और कहा कि जब वो सपा में शामिल हुए थे तो लोहिया नेता हुआ करते थे, आज इसकी राजनीति बंगलों से हो रही है. वहीं बीजेपी की तारीफ करते हुए कहा कि योगीराज में कानून व्यवस्था ठीक हुई है.

समाजवादी पार्टी को लिया आड़े हाथों 

शिवकुमार बेरिया सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं उन्हें शिवपाल यादव का करीबी माना जाता है. अखिलेश से विवाद के बाद जब शिवपाल यादव सपा से अलग हुए थे तो बेरिया भी उनकी पार्टी में शामिल हो गए थे. शिवकुमार ने बीजेपी में शामिल होने को लेकर कहा कि "जब हमने राजनीति शुरू की थी तो लोहिया नेता हुआ करते थे, तब आम आदमी, गरीबों और किसानों की बात सुनी जाती थी. लीडरशिप युवा, आम आदमी से आती थी. तब राजनीति सड़क से होती थी लेकिन अब बंगलों से होती है." 

बीजेपी की जमकर की तारीफ

इसके साथ ही शिवकुमार ने बीजेपी की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि "बीजेपी के राज में कानून व्यवस्था हजार गुना बेहतर हुई है. साफ सुथरी राजनीति के लिए भाजपा सही है. सपा में पहले सड़क, स्कूल, कॉलेज, किसान, मजदूरों के बीच से लोग आते थे, उनमें गरीबों के प्रति दर्द होता था. आज जो टिकट खरीद कर आ रहे उनके मन मे दर्द नहीं है. योगी सरकार ने स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था पर काम किया है." उन्होंने शिवपाल यादव की भी तारीफ की और कहा कि वो अच्छे इंसान हैं लेकिन पता नहीं किन मजबूरियों की वजह से वो सपा के साथ आ गए हैं. मुलायम सिंह ने हमें राजनीति में पैदा किया लेकिन अब उनकी पार्टी में कोई स्थिति नहीं रह गई है. 

स्वामी प्रसाद मौर्य को बताया मौसम वैज्ञानी

शिवकुमार ने स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान पर भी हमला बोला और कहा कि वो मौसम विशेषज्ञ हैं, जिसकी सरकार बनते देखते हैं 5 साल मौज लेने के बाद चले जाते हैं. इनको लगा कि बीजेपी कमजोर हो रही है. अवसरवादी हैं ये हमें जब सपा के समय पहले मंत्रिमंडल फिर पार्टी से निकाला गया तो वजह तक नहीं पता चली थी. आज तक सपा कार्यकर्ताओं के साथ नौकरों जैसा व्यवहार हो रहा है. 

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: जयंत चौधरी के 'चवन्नी' वाले बयान पर धर्मेंद्र प्रधान का तंज, कहा- जयंत बच्चे हैं, उनके पिता...

​​Kanpur News: कानपुर में तेज रफ्तार बस का कहर, 6 की मौत 3 घायलों की हालत गंभीर, सीएम योगी ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में उठक-बैठक करने वाले IAS अधिकारी ने दिया इस्तीफा, कहा- वेतन तो आ रहा लेकिन...
यूपी में उठक-बैठक करने वाले IAS अधिकारी ने दिया इस्तीफा, कहा- वेतन तो आ रहा लेकिन...
UP Census 2027: यूपी में कब से होगी जातीय जनगणना? आ गई तारीख, इन सवालों के देने होंगे जवाब
यूपी में कब से होगी जातीय जनगणना? आ गई तारीख, इन सवालों के देने होंगे जवाब
सोनभद्र में दो युवकों की संदिग्ध मौत से सनसनी, पुराना विवाद बना वजह? जानें पूरा मामला
सोनभद्र में दो युवकों की संदिग्ध मौत से सनसनी, पुराना विवाद बना वजह? जानें पूरा मामला
गोरखपुर की शिक्षिका दिव्या सिंह ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर लहराया तिरंगा
गोरखपुर की शिक्षिका दिव्या सिंह ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर लहराया तिरंगा

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War LIVE: 'हमलावरों के पैर काट देंगे', ईरान के साथ जमीनी जंग को लेकर IRGC की चेतावनी
LIVE: 'हमलावरों के पैर काट देंगे', ईरान के साथ जमीनी जंग को लेकर IRGC की चेतावनी
यूपी में आज रात 12 बजे से बदल जाएंगे ये नियम, किसानों को होगा बंपर फायदा, स्कूलों में भी बदलाव
यूपी में आज रात 12 बजे से बदल जाएंगे ये नियम, किसानों को होगा बंपर फायदा, स्कूलों में भी बदलाव
आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का मैच, किसकी होगी जीत? जानें PBKS और GT में किसका पलड़ा भारी
आज पंजाब और गुजरात का मैच, किसकी होगी जीत? जानें PBKS और GT में किसका पलड़ा भारी
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
सिद्धार्थ मल्होत्रा नहीं साउथ के इस एक्टर के लिए धड़कता था कियारा का दिल! एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा
साउथ के इस एक्टर के लिए धड़कता था कियारा का दिल! एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अब घर पर ही उगाएं सेम, इन आसान स्टेप्स से गमला भर जाएगा फलियों से
अब घर पर ही उगाएं सेम, इन आसान स्टेप्स से गमला भर जाएगा फलियों से
दिल्ली या बेंगलुरु? किस शहर की मेट्रो ज्यादा अच्छी, एक विवादित पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
दिल्ली या बेंगलुरु? किस शहर की मेट्रो ज्यादा अच्छी, एक विवादित पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Embed widget