एक्सप्लोरर

यूपी पुलिस के पूर्व मुखिया का दावा उड़ा देगा सबकी नींद, खुद की नियुक्ति पर ही खड़े किए सवाल

UP News: पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा सुप्रीम कोर्ट के फैसले में बहुत सारे पॉइंट थे पर उसमें डीजीपी के अपॉइंटमेंट का भी एक बिंदु था, इसके अलावा लॉ एंड आर्डर का सेपरेशन और ढेर सारे बिंदु थे. 

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के चयन को लेकर योगी कैब‍िनेट के फैसले पर सियासत गरमाई हुई है. इसी बीच अब उत्तर प्रदेश में डीजीपी बनाने के कैबिनेट के फैसले पर पूर्व डीजीपी और हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुलखान सिंह का बयान चर्चा का विषय बना हुआ है. यूपी के डीजीपी रह चुके सुलखान सिंह माना है कि डीजीपी पद पर उनकी नियुक्ति भी यूपीएससी के पैनल के माध्यम से नहीं हुई थी. 

पूर्व डीजीपी रहे सुलखान सिंह ने एबीपी लाइव से बातचीत करते हुए दावा किया कि उनकी खुद की नियुक्ति भी यूपीएससी के पैनल के माध्यम से नहीं हुई थी. एक तरफ अखिलेश यादव जो मौजूदा सरकार पर केंद्र और राज्य के बीच के द्वंद्व की चर्चाएं पर कटाक्ष करते हुए डीजीपी के नियुक्ति पर तमाम सवाल खड़े करते रहे. वहीं अब सुलखान सिंह ने अखिलेश यादव के कार्यकाल पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

सुलखान सिंह ने बताया कि अखिलेश यादव के समय पर भी नियुक्ति यूपीएससी से नहीं होती थी. अखिलेश यादव अपने हिसाब से मनचाहे लोगों को डीजीपी बनाते थे. उनसे पहले जगमोहन यादव को भी 14 लोगों को सुपरसीड कर डीजीपी बनाया गया था.  हालांकि सुलखान सिंह ने अपने बारे में बात करते हुए कहा कि जब वह डीजीपी बने तब सीनियर मोस्ट अफसर थे, तो अगर यूपीएससी पैनल जाता भी तब भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती. सुलखान सिंह ने कहा कि अधिकतर सरकार है बिना यूपीएससी के पैनल के अपना डीजीपी बनाये हैं. उन्होंने कहा की लंबे समय बाद उत्तर प्रदेश में हितेश चंद्र अवस्थी सही तरीके से पैनल से डीजीपी बनाए गए थे. 

बता दें कि 1980 बैच के आईपीएस अफसर सुलखान सिंह उत्तर प्रदेश में 37 साल की सेवा के बाद 31 दिसंबर 2017 को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के पद से सेवानिवृत हुए.

क्या है नई नियमावली

योगी सरकार ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पद पर तैनाती के लिए नई नियमावली तैयार की है और कैबिनेट ने इस पर मुहर भी लगा दी है. इस नई नियमावली के अनुसार डीजीपी के चयन और नियुक्ति के लिए हाई कोर्ट के एक रिटायर न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाएगी. इसमें प्रदेश के मुख्य सचिव के साथ-साथ संघ लोक सेवा आयोग द्वारा नामित एक प्रतिनिधि, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष या एक नामित प्रतिनिधि, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव और राज्य के एक सेवानिवृत पुलिस महानिदेशक सदस्य होंगे.

जानें क्या कहती है पुरानी नियमावली

अभी तक यूपी में डीजीपी चयन के लिए प्रदेश की सरकार पुलिस सेवा में 30 साल पूरा करने वाले अफसरों का नाम यूपीएससी को भेजती थी. ये वह अफसर होते थे जिनका कम से कम छह महीने का कार्यकाल शेष बचा हो. इसके बाद यूपीएससी इन नामों पर चर्चा करके प्रदेश सरकार को तीन अफसरों के नाम का पैनल भेजा करती था, फिर सरकार किसी एक अफसर को डीजीपी बनाती थी.

UP ByPolls 2024: यूपी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी समेत कई लोगों पर FIR, पुलिस ने बताई ये वजह, बढ़ी सरगर्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उगते सूरज की भूमि को आदित्य' का नमस्कार..', जापान पहुंचे CM योगी, निवेशकों से की मुलाकात
'उगते सूरज की भूमि को आदित्य का नमस्कार..', जापान पहुंचे CM योगी, निवेशकों से की मुलाकात
Agra News: पानी के टैंकर में जानवर की हड्डी जैसा अवशेष मिलने का दावा, नगर पालिका में मचा हड़कंप
Agra News: पानी के टैंकर में जानवर की हड्डी जैसा अवशेष मिलने का दावा, नगर पालिका में मचा हड़कंप
Aligarh News: बिट्टू बजरंगी केस में नया ट्विस्ट, शादी के लिए दिखाई मृतक भाई की तस्वीर, बिचौलिए ने लगाए गंभीर आरोप
Aligarh News: बिट्टू बजरंगी केस में नया ट्विस्ट, शादी के लिए दिखाई मृतक भाई की तस्वीर, बिचौलिए ने लगाए गंभीर आरोप
Gorakhpur News: भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय पर अभद्र टिप्पणी का मामला, एंकर के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत
Gorakhpur News: भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय पर अभद्र टिप्पणी का मामला, एंकर के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

वीडियोज

T20 World Cup: Rinku Singh के पिता की बिगड़ी तबियत, Chennai से Greater Noida लौटे | Team India
T20 World Cup: अचानक वर्ल्ड कप छोड़ घर क्यों लौटे रिंकू सिंह? जानें क्या है वजह | Team India|Breaking
Iran US Conflict: अमेरिका-ईरान के बीच गुरुवार को तीसरे दौर की वार्ता | Donald Trump | Nuclear Deal
Lawrence Bishnoi के वकील की कार पर फायरिंग., जांच में जुटी दिल्ली पुलिस | Breaking | Delhi
CM Yogi In Japan: टोक्यो पहुंचे सीएम योगी, 8 प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
World History Wars: कौन से हैं वो 10 देश जिन्होंने लड़ीं सबसे ज्यादा जंग, क्या लिस्ट में भारत शामिल? जानें
कौन से हैं वो 10 देश जिन्होंने लड़ीं सबसे ज्यादा जंग, क्या लिस्ट में भारत शामिल? जानें
Aligarh News: बिट्टू बजरंगी केस में नया ट्विस्ट, शादी के लिए दिखाई मृतक भाई की तस्वीर, बिचौलिए ने लगाए गंभीर आरोप
Aligarh News: बिट्टू बजरंगी केस में नया ट्विस्ट, शादी के लिए दिखाई मृतक भाई की तस्वीर, बिचौलिए ने लगाए गंभीर आरोप
PM Modi Israel Visit: प्राइवेट डिनर, संसद में संबोधन..., प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे पर क्या-क्या होगा?
प्राइवेट डिनर, संसद में संबोधन..., प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे पर क्या-क्या होगा?
T20 World Cup 2026: सुपर-8 में आज करो या मरो की टक्कर, जानें कौन सी टीमें होंगी आमने-सामने
सुपर-8 में आज करो या मरो की टक्कर, जानें कौन सी टीमें होंगी आमने-सामने
Assi Vs Do Deewane Seher Mein BO Day 5: 'दो दीवाने शहर में' या 'अस्सी' में से किसने मंगलवार को मारी बाजी? जानें- 5वें दिन का कलेक्शन
'दो दीवाने शहर में' या 'अस्सी' में से किसने मंगलवार को मारी बाजी? जानें- 5वें दिन का कलेक्शन
Weather Forecast: बारिश-आंधी, बर्फबारी, 24 घंटे में देश में कितना बदलेगा मौसम, IMD ने जारी कर दी चेतावनी
बारिश-आंधी, बर्फबारी, 24 घंटे में देश में कितना बदलेगा मौसम, IMD ने जारी कर दी चेतावनी
दिल्ली में राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य, जान लें अप्लाई करने का तरीका
दिल्ली में राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य, जान लें अप्लाई करने का तरीका
Video: स्पीड बोट के पीछे मौत बनकर दौड़ा मगरमच्छ, दरिंदे की रफ्तार देख थम जाएंगी सांसें
स्पीड बोट के पीछे मौत बनकर दौड़ा मगरमच्छ, दरिंदे की रफ्तार देख थम जाएंगी सांसें
Embed widget