एक्सप्लोरर

यूपी के इस जिले में बनेगा प्रदेश का पहला इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, मिली मंजूरी

UP News: यह क्लस्टर उत्तर प्रदेश के विकास की नई तस्वीर पेश करेगा और प्रदेश को डिजिटल इंडिया अभियान में मजबूती से आगे ले जाने का काम करेगा

UP News: उत्तर प्रदेश की औद्योगिक तरक्की को नई उड़ान मिलने जा रही है. ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में राज्य का पहला इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) बनने जा रहा है. केंद्र सरकार ने इस क्लस्टर के निर्माण को मंजूरी दे दी है. इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत देश की जानी-मानी कंपनी हैवेल्स इंडिया लिमिटेड करीब 800 करोड़ रुपये का निवेश करेगी.

प्रमुख सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार ने बताया कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. इसी के तहत केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है. इस क्लस्टर का निर्माण यीडा सेक्टर-10 में किया जाएगा.

तीन साल में पूरा होगा निर्माण, एक जुलाई से शुरू होगा काम
क्लस्टर का काम 1 जुलाई 2025 से शुरू किया जाएगा और इसे तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य है. 539 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस क्लस्टर के लिए केंद्र सरकार 144.48 करोड़ और यीडा 393.90 करोड़ रुपये खर्च करेगा.

यह क्लस्टर सिर्फ उद्योग ही नहीं, बल्कि लोगों को रोज़गार और प्रशिक्षण भी देगा. यहां मोबाइल फोन, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बनाए जाएंगे. इसके अलावा ऑटोमोटिव, टेलीकॉम, मेडिकल और हार्डवेयर सेक्टर की तकनीक भी यहां विकसित की जाएगी.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सहमे लखनऊ के पर्यटक, करीब 370 टूर पैकेज रद्द

यहां कारखानों के अलावा मीटिंग हॉल, छात्रावास, कौशल प्रशिक्षण केंद्र और बिजनेस सेंटर भी बनाए जाएंगे ताकि यहां काम करने वालों को रहने और काम सीखने की पूरी सुविधा मिल सके. क्लस्टर में 176 तैयार फैक्ट्री यूनिट भी बनाई जाएंगी, जिससे उद्योग तुरंत शुरू किया जा सकेगा. साथ ही कन्वेंशन सेंटर का भी निर्माण होगा.

ईएमसी योजना केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका मकसद भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र को बढ़ावा देना है. केंद्र सरकार “मेक इन इंडिया” के तहत देश को इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण में आत्मनिर्भर बनाना चाहती है. यूपी में यह क्लस्टर बनने से राज्य के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

नौकरी और निवेश दोनों का केंद्र बनेगा यूपी
इस प्रोजेक्ट से न सिर्फ स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, बल्कि देश-विदेश के निवेशकों का ध्यान भी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा. ग्रेटर नोएडा पहले से ही देश का एक बड़ा औद्योगिक हब है, और अब यह इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का भी प्रमुख केंद्र बनने की ओर अग्रसर है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन कांग्रेस का प्रदर्शन, PM मोदी के नाम सौंपा ज्ञापन
मुरादाबाद में अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन कांग्रेस का प्रदर्शन, PM मोदी के नाम सौंपा ज्ञापन
Gorakhpur News: कामकाजी महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, गोरखपुर के लिए किया यह बड़ा ऐलान
कामकाजी महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, गोरखपुर के लिए किया यह बड़ा ऐलान
Mahoba News: महोबा में आग का तांडव: 7 दुकानें जलकर खाक, सिलेंडर फटने से हड़कंप, दो घंटे बाद पाया गया काबू
महोबा में आग का तांडव: 7 दुकानें जलकर खाक, सिलेंडर फटने से हड़कंप, दो घंटे बाद पाया गया काबू
Sonbhadra News: हाईटेक आयकर रेड, खनन कारोबार में हड़कंप, 14 ठिकानों पर की छापेमारी
सोनभद्र में हाईटेक आयकर रेड, खनन कारोबार में हड़कंप, 14 ठिकानों पर की छापेमारी

वीडियोज

Blood Moon फिर आ गया! होली में रंग भंग? | ABPLIVE
Bharat Ki Baat: इस बार 3 मार्च को होली क्यों नहीं मनेगा ? | Holi Celebration 2026
Sandeep Chaudhary: यूपी टू बंगाल... वोट शुद्धिकरण पर थमेगा बवाल? | Bengal SIR | Mamata
ABP Report: शंकराचार्य के सम्मान में.. कांग्रेस मैदान में! | Avimukteshwaranand POCSO Case |Varanasi
Jannat Yahan! मिल गया स्वर्ग ! अब तो वैज्ञानिक भी मान रहे! | ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rashmika- Vijay Wedding Live: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी की फोटो वायरल, सिल्वर लहंगे में दिखीं दुल्हनिया
लाइव: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी की फोटो वायरल, सिल्वर लहंगे में दिखीं दुल्हनिया
नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा - 'भारत हमारा महान दोस्त...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा - 'भारत हमारा महान दोस्त...'
CM योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे पर अखिलेश यादव बोले, 'यह पहले मुख्यमंत्री हैं जो...'
CM योगी के विदेश दौरे पर अखिलेश यादव का तंज, 'विदाई से पहले ही दौरा हो रहा है'
Abhishek Sharma: लगातार तीन 'डक' के बाद टी20 रैंकिंग में क्या है अभिषेक शर्मा का हाल, यहां जानें ताजा अपडेट
लगातार तीन 'डक' के बाद टी20 रैंकिंग में क्या है अभिषेक शर्मा का हाल, जानें ताजा अपडेट
CPI के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख
CPI के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख
अनिल अंबानी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 3716 करोड़ का घर किया कुर्क
अनिल अंबानी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 3716 करोड़ का घर किया कुर्क
टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही किन टीमों में नहीं है एक भी मुस्लिम खिलाड़ी? जानें इन टीमों के नाम
टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही किन टीमों में नहीं है एक भी मुस्लिम खिलाड़ी? जानें इन टीमों के नाम
Video: लड़की का डांस देख खाना पीना भूले बाराती, ठुमकों की गड़गड़ाहट ने चुराया यूजर्स का दिल
लड़की का डांस देख खाना पीना भूले बाराती, ठुमकों की गड़गड़ाहट ने चुराया यूजर्स का दिल
Embed widget