एक्सप्लोरर

यूपी में चाय को लेकर BJP विधायक और ADO पंचायत की तीखी नोकझोंक, मुख्यमंत्री तक जाएगा मामला?

Hapur News: राज्य सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के खत्म होने के बाद खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) श्रुति सिंह ने विधायक को जाने से पहले चाय पर आमंत्रित किया.

UP News: हापुड़ में सरकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में चाय परोसने को लेकर हापुड़ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विजयपाल आढ़ती और पंचायत सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) बिशन सक्सेना के बीच शुक्रवार को तीखी नोकझोंक हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. विवाद तब शुरू हुआ जब एडीओ बिशन सक्सेना ने कथित तौर पर चाय की व्यवस्था करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) ने उन्हें गढ़मुक्तेश्वर स्थानांतरित कर दिया. हालांकि, विधायक ने सख्त कार्रवाई की मांग की है.

राज्य सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के खत्म होने के बाद खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) श्रुति सिंह ने विधायक को जाने से पहले चाय पर आमंत्रित किया. चाय में देरी होने पर आढ़ती ने एक अन्य आधिकारिक व्यस्तता का हवाला देते हुए चाय जल्दी लाने का अनुरोध किया. जब बीडीओ सिंह ने सक्सेना से चाय की व्यवस्था में देरी के बारे में पूछा तो उन्होंने कथित तौर पर गुस्से में कहा, ‘‘मैं पहले ही एक बार चाय परोस चुका हूं. क्या मैं सारे दिन चाय परोसूं?’’

इस मामले को मुख्यमंत्री तक ले जाऊंगा- विधायक

इससे तीखी बहस हुई और आढ़ती ने भी आरोप लगाया कि सक्सेना ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया. घटना के बाद डीएम ने सक्सेना को हापुड़ से गढ़ ब्लॉक में स्थानांतरित करने का आदेश दिया. हालांकि, विधायक आढ़ती ने कहा, 'यह काफी नहीं है. मैं इस मामले को मुख्यमंत्री तक ले जाऊंगा. बीडीओ और एडीओ दोनों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.'

मैं कोई चपरासी नहीं हूं जो चाय की व्यवस्था करूं- बिशन सक्सेना

वहीं बिशन सक्सेना ने अपना बचाव करते हुए कहा, 'मैं विधायक से उम्र में बड़ा हूं और आधिकारिक पद पर हूं, मैं कोई चपरासी नहीं हूं जो चाय की व्यवस्था करूं. हमने एक बार चाय पिलायी थी, लेकिन उन्होंने फिर से चाय की मांग की. इसके अलावा विधायक ने मुझसे खराब लहजे में बात की.'

यूपी में 'मिशन-27' की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, 403 सीटों पर लड़ने का किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haridwar News: ईरान में फंसे उत्तराखंड के 35 लोग, परिवारों की बढ़ी चिंता, सीएम बोले- सभी को लाया जाएगा सुरक्षित
ईरान में फंसे उत्तराखंड के 35 लोग, परिवारों की बढ़ी चिंता, सीएम बोले- सभी को लाया जाएगा सुरक्षित
Ayodhya News: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले अयोध्या में साधु-संतों का विशेष हवन, मांगी टीम इंडिया की जीत की दुआ
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले अयोध्या में साधु-संतों का विशेष हवन, मांगी टीम इंडिया की जीत की दुआ
हापुड़ हत्याकांड: बहादुरगढ़ थाने पर शव रखकर हंगामा, CCTV में कैद हमलावरों की तलाश जारी
हापुड़ हत्याकांड: बहादुरगढ़ थाने पर शव रखकर हंगामा, CCTV में कैद हमलावरों की तलाश जारी
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब...
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब...

वीडियोज

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
Israel US Iran War: अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
Embed widget