एक्सप्लोरर

Ram Prasad Chaudhary Net Worth: करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं बस्ती से सपा प्रत्याशी, पांच साल में बढ़ी इतनी संपत्ति

Ram Prasad Chaudhary Net Worth News: बस्ती से सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी ने आज नामांकन भरा. इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग में अपनी संपत्ती का ब्योरा दिया. हलफनामे के मुताबिक करोडों के मालिक हैं.

Basti Samajwadi Party Candidate Ram Prasad Chaudhary Net Worth: बस्ती से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने आज गुरुवार (2 मई) को नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग को अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया. चुनाव आयोग में दिए गए हलफ़नामे के मुताबिक़ सपा प्रत्याशी की पत्नी के पास क़रीब 23 लाख 52 हजार रुपए के जेवरात हैं. राम प्रसाद चौधरी के ऊपर तीन आपरधिक मामले भी हैं. 

बस्ती से सपा ने राम प्रसाद चौधरी को टिकट दिया है तो वहीं बीजेपी ने हरीश द्विवेदी को मैदान में उतारा है. बहुजन समाज पार्टी ने दया शंकर मिश्रा  को प्रत्याशी बनाया है. सपा प्रत्याशी बीजेपी और बसपा प्रत्याशी से ज्यादा अमीर हैं. नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में उन्होंने बताया कि है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 6 लाख 18 हजार 740 रुपए आय दर्शाया है. वहीं पत्नी कपुरा चौधरी की बात करें तो उन्होंने उपरोक्त वित्तीय वर्ष में इनकी आय 4 लाख 23 सौ 30 रुपए घोषित की गई है. 

फ्लोर मिल के मालिक हैं सपा प्रत्याशी

राम प्रसाद चौधरी के पास नकदी की अगर बात करें तो इनके पास 4 लाख 50 हजार रुपए हाथ में हैं, तो वहीं पत्नी कपुरा के पास एक लाख रुपए हैं. बैंक खातों की अगर बात करें तो इनके एसबीआई बायपोखर स्थित बैंक खाते में 88 लाख 80 हजार 388 रुपए जमा हैं. इनके पास कई बैंक अकाउंट हैं, जिसमें काफी रुपए जमा हैं. 

राम प्रसाद चौधरी, चौधरी फ्लोर मिल के मालिक हैं, जिसकी कुल कीमत 39 लाख 30 हजार रुपए बताई गई है. इतना ही नहीं इनके पास दो सोने की अंगूठी और एक चेन है, जिसकी कीमत 2 लाख 80 हजार रुपए है. तो वहीं पत्नी कपुरा के पास 23 लाख 52 हजार रुपए के सोने के विभिन्न और 61 हजार 320 रुपए के चांदी के जेवर हैं. इनके पास एक रिवाल्वर है, जिसकी कीमत 25 हजार रुपए और रायफल जिसकी कीमत एक लाख 50 हजार रुपए दिखाई गई है. वहीं पत्नी के पास भी एक रिवाल्वर और एक राइफल है. 

शपथ पत्र में दिया संपत्ति का ब्योरा 

पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी का लखनऊ के इंदिरा नगर में 446.74 वर्ग मीटर में खुद का मकान है. तो वहीं संतकबीरनगर के जिगिना में कप्तानगंज जसईपुर नवाई और चिलमा में भी खुद का मकान है. इतना ही नहीं कई जगह इनकी जमीनें भी हैं. राम प्रसाद चौधरी की आय स्रोतों की यदि बात करें तो वह पेंशन पाते हैं और ब्याज भी प्राप्त करते हैं. इसके अलावा वो खेती करते हैं और डेयरी फार्म भी संचालित करते हैं. इनके पत्नी के पास भी डेयरी है. शपथ पत्र के अनुसार राम प्रसाद चौधरी के ऊपर तीन आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं. एक मामले में इन्हें दोषी भी ठहराया गया है.

(मोहम्मद शादाब की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: 'औरंगजेब के नए अवतार ', सीएम योगी ने 'विरासत टैक्स-जजिया कर' का जिक्र कर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mainpuri News: मैनपुरी में डिंपल यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात, सपा के कई नेता भी थे साथ
मैनपुरी में डिंपल यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात, सपा के कई नेता भी थे साथ
Gorakhpur News: गोरखपुर में ऑटो की EMI के लिए नहीं मिले पैसे, पिता ने 2 मासूम बच्चों को दही में जहर देकर मारा
गोरखपुर में ऑटो की EMI के लिए नहीं मिले पैसे, पिता ने 2 मासूम बच्चों को दही में जहर देकर मारा
Mahoba News: पत्नी-बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर रखा शख्स, कब्र से लिपटकर दम तोड़ा
महोबा: पत्नी-बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर रखा शख्स, कब्र से लिपटकर दम तोड़ा
Ghaziabad News: गाजियाबाद में दूध व्यापारी अपहरण कांड में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, उगले राज
गाजियाबाद में दूध व्यापारी अपहरण कांड में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, उगले राज

वीडियोज

Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi
ABP Report | FIR ON Khan Sir : मुसीबत में फसें खान सर | Khan Sir controversy | Patna Police
UP Encounter | Mahadangal: 2027 चुनाव से पहले ही अखिलेश vs योगी! | Ghaziabad Breaking Khora | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
लॉर्ड्स पर इतिहास बनाने के लिए न्यूजीलैंड को चाहिए 254 रन, पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने दिया लक्ष्य
लॉर्ड्स पर इतिहास बनाने के लिए न्यूजीलैंड को चाहिए 254 रन, पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने दिया लक्ष्य
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget