एक्सप्लोरर

लखनऊ में डॉक्टर के अपहरण कांड का खुलासा, मास्टर माइंड समेत 4 आरोपी STF ने किए गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 8 दिसंबर को डॉक्टर के अपहरण के मामले में एसटीएफ ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों के पास से 1 लाख नकद, कार, मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद हुए हैं.

Lucknow Kidnapping Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 8 दिसबंर को हुए डाक्टर के अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड सहित 4 आरोपियों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. उत्तर प्रदेश एसटीएफ की माने तो गिरफ्तार आरोपियों में रामबाबू वर्मा पुत्र शिवपूजन वर्मा निवासी नेवादा सुकुवारपुर, थाना छपिया गोण्डा. (सरगना), दूसरा आरोपी राजन कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी मुकुन्दपुर मन्दुला, थाना परशुरामपुर, बस्ती. 3 आरोपी अमित कुमार पुत्र अनिल वर्मा निवासी मझउवा केशवनगर, थाना खोड़ारे, गोण्डा. 4 आरोपी राज कुमार यादव पुत्र रामउजागर यादव निवासी लोहरौली, जीतीपुर, थाना पैकोलिया, बस्ती है. जिनके पास से 1 लाख 13 हजार रुपए नगद, इर्टिगा कार यूपी 32EB9163, मोबाइल और आधार कार्ड बरामद हुआ है. 

लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के किसान पथ के पास से डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह (होमियोपैथिक फिजिशियन) के अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसमे उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए अपहरण के मास्टर माइंड राम बाबू वर्मा समेत 4 आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है.

यूपी एसटीएफ ने सभी आरोपी को गिरफ्तार किया
यूपी एसटीएफ की माने तो लखनऊ से डा. सुरेंद्र कुमार सिंह का अपहरण करने वाले गिरोह के सदस्य गोयल हाईट, किसान पथ, थाना क्षेत्र, बीबीडी, लखनऊ के पास आने वाले थे. मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर निरीक्षक शिवनेत्र सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक विनय सिंह, उप निरीक्षक मनोज सिंह, उप निरीक्षक रामनरेश, सिपाही सुधीर सिंह, अमित कुमार द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पर पहुँचकर 04 अभियुक्तों को आवश्यक बल प्रयोग करके गिरफ्तार कर लिया गया. जिनके पास से उपरोक्त बरामदगी हुई.

एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपी और  घटना का मास्टरमाइण्ड राम बाबू वर्मा ने पूछताछ में बताया कि उसने इण्टरमीडिएट के बाद वर्ष-2021 में साकेत कालेज अयोध्या से डी-फार्मा कोर्स किया है. उसी समय डी-फार्मा करने वाले राजन कुमार से आफी अच्छी दोस्ती हो गयी थी. मटियारी में अपने दोस्त अमित कुमार व राज कुमार यादव के साथ गुरुकुल हॉस्टल में किराये का कमरा लेकर रह रहा था. 

आर्थिक स्थित कमजोर होने के कारण किया अपहरण
राम बाबू वर्मा की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी इस वजह से उसने अपने दोस्त राजन कुमार से कहा कि, काफी कर्ज हो गया हैं. कोई काम बताओ जिससे पैसा कमा लें. जिस पर राजन ने कहा कि शिवपुरी कालोनी कमता निवासी डा. सुरेंद्र कुमार सिंह की विश्वास होमियो क्लीनिक एवं डायबटिक सेन्टर के नाम से क्लीनिक है और उनके पास डिस्टेन्स से होमियोपैथी फार्मेसी का डिप्लोमा कराने की चेन्नई की फ्रेन्चाइजी बी०एस०एस० (भारत सेवक समाज) है. 

डॉ. सुरेंद्र सिंह से आरोपी ने 40 लाख रुपये की मांग की
वह बच्चों का एडमिशन कराते रहते है. एडमिशन के नाम पर बुलाने पर वह कही पर भी आ जाते है. उनके मकान में काफी लड़के-लड़कियां किराये पर रहते है. एसटीएफ के अनुसार पूछताछ में राम बाबू ने बताया की डाक्टर सुरेंद्र सिंह के मकान में राजन कुमार करीब 10 माह पूर्व किराये पर कमरा लेकर रहता था. जिस कारण वह उनकी गतिविधियों से भलि-भांति परिचित था. इसी लिए राजन ने मुझसे कहा कि उनका अपहरण कर लिया जाय तो 40-50 लाख रूपये आसानी से मिल जायेगे. राजन की इस बात पर राजेंद्र, अमित कुमार वर्मा, राज कुमार यादव व राजन ने मिलकर षड़यंत्र बनाकर दिनांक 08 दिसंबर को डाक्टर को 05 बच्चों का डी-फार्मा में एडमिशन कराने की बात करके पैसे व कागजात देने के लिए ग्लोबल हास्पिटल के सामने अयोध्या रोड पर बुलाया तो डाक्टर अपनी कार से वहाँ पहुंच गए.

आरोपियों ने डॉ. सुरेंद्र सिंह के साथ मारपीट भी की
उनसे बातचीत करने के बहाने हम लोग उनकी कार में बैठ गए और उनके साथ मारपीट कर जबरदस्ती चालक सीट से उनको हटाकर गाड़ी में पीछे बैठाकर, उनका अपहरण कर अयोध्या होते हुए बस्ती व गोडा क्षेत्र में लगातार कार से घुमाते रहे और डाक्टर को डरा धमकाकर कर 20 लाख की फिरौती मांगी थी. डाक्टर ने 10 लाख रूपये देने की बात भी कही. उनसे बातचीत करने के बहाने हम लोग उनकी कार में बैठ गये और उनके साथ मारपीट कर जबरदस्ती चालक सीट से उनको हटाकर गाड़ी में पीछे बैठाकर,उनका अपहरण कर अयोध्या होते हुए बस्ती व गोडा क्षेत्र में लगातार कार से घुमाते रहे और डाक्टर को डरा धमकाकर कर 20 लाख की फिरौती मांगे थे. 

डाक्टर ने 10 लाख रूपये देने की सहमति कर लिया था. डाक्टर ने अपने दामाद व एक मित्र से 09 लाख रूपये खाते में मंगा लिया था. हम लोगों ने उनके मोबाइल से अलग-अलग खातों में 07 लाख रूपये ट्रान्सफर कर लिया था. जिसके बाद डाक्टर को तिवारीगंज में कार सहित दिनांक 10 दिसंबर की रात्रि करीब 02 बजे छोड़कर भाग गये थे. हालांकि एसटीएफ ने मास्टरमाइंड समेत सभी अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है और अब पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- संभल हिंसा: सपा सांसद बर्क के पिता बोले- 'पुलिस के गिरफ्तारियां नहीं रोकने तक माहौल नहीं सुधरेगा'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाली थीम के नाम पर चल रहा था अवैध कसीनो, होटल नवरंग में ऋषिकेश पुलिस की रेड, 35 गिरफ्तार
नेपाली थीम के नाम पर चल रहा था अवैध कसीनो, होटल नवरंग में ऋषिकेश पुलिस की रेड, 35 गिरफ्तार
PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…
PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…
हरिद्वार-गंगा कारिडोर और चारधाम निगरानी केंद्र के लिए 69 करोड़ मंजूर, धामी सरकार ने लगाई मुहर
हरिद्वार-गंगा कारिडोर और चारधाम निगरानी केंद्र के लिए 69 करोड़ मंजूर, धामी सरकार ने लगाई मुहर
अयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
अयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala
Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Inaugurates Airport: 'हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM', जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
'हर 2 मिनट में उड़ेगा जहाज', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी, सपा पर कसा तंज
कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत
कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत
Happy Patel OTT Release: इस दिन रिलीज होगी 'हैप्‍पी पटेल: खतरनाक जासूस', जानें कब और कहां देखें
Happy Patel OTT Release: इस दिन रिलीज होगी 'हैप्‍पी पटेल: खतरनाक जासूस', जानें कब और कहां देखें
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
West Bengal Assembly Elections 2026: 'कभी पैर टूट जाता है, कभी पट्टी बांध लेती हैं', बंगाल में अमित शाह ने ममता बनर्जी पर कसा तंज
'कभी पैर टूट जाता है, कभी पट्टी बांध लेती हैं', बंगाल में अमित शाह ने ममता बनर्जी पर कसा तंज
AI training program 2026: अब AI से बनाओ करियर, 15,000 स्कॉलरशिप के साथ शुरू हुआ बड़ा प्रोग्राम
अब AI से बनाओ करियर, 15,000 स्कॉलरशिप के साथ शुरू हुआ बड़ा प्रोग्राम
जेवर एयरपोर्ट से किन बड़े शहरों की होगी कनेक्टिविटी, क्या आपका शहर भी है लिस्ट में?
जेवर एयरपोर्ट से किन बड़े शहरों की होगी कनेक्टिविटी, क्या आपका शहर भी है लिस्ट में?
Embed widget