एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक विरासतों को मिलेगा नया जीवन, पर्यटन मंत्री ने बताया पूरा प्लान

UP News:  मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इन किलों, महलों और हवेलियों के संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक भोजन और हस्तशिल्प को भी बढ़ावा दिया जाएगा.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने और उन्हें पर्यटन से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठा रही है. प्रदेश के पर्यटन विभाग ने 11 और विरासत संपत्तियों को संरक्षित कर उन्हें हेरिटेज होटल, म्यूजियम या अन्य पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए निजी निवेशकों की भागीदारी के लिए टेंडर जारी किए गए हैं.

पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इन किलों, महलों और हवेलियों के संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक भोजन और हस्तशिल्प को भी बढ़ावा दिया जाएगा. इन स्थलों के आसपास के गांवों को भी गोद लेकर उनका समग्र विकास किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल सकें.

अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति- पर्यटन मंत्री
उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद केवल ऐतिहासिक इमारतों को संजोना नहीं, बल्कि उन्हें आधुनिक उपयोग में लाकर राज्य की अर्थव्यवस्था को भी गति देना है. जयवीर सिंह ने कहा कि इन धरोहरों को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP मॉडल) के तहत पुनर्विकसित किया जा रहा है. इनमें पर्यटन सुविधाओं के साथ-साथ कॉन्फ्रेंस सेंटर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं.

इस योजना में झांसी का टहरौली किला, महोबा का मस्तानी महल और सेनापति महल, ललितपुर का बालाबेहट किला, बांदा का रंगगढ़ किला, गोंडा की वजीरगंज बारादरी और लखनऊ का आलमबाग भवन, गुलिस्तान-ए-इरम व दर्शन विलास शामिल हैं. ये सभी स्थल अपने ऐतिहासिक महत्व और स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध हैं.

निवेशकों के सहयोग से ऐतिहासिक स्थल किये जा रहे विकसित
पहले चरण में विभाग पहले ही कई ऐतिहासिक स्थलों को निजी निवेशकों के सहयोग से विकसित कर रहा है. इनमें बरुआसागर किला (झांसी), चुनार किला (मिर्जापुर), लखनऊ की छतर मंजिल व कोठी रोशन-उद-दौला, और कानपुर देहात की बारादरी जैसी इमारतें शामिल हैं.

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए बुंदेलखंड और अन्य क्षेत्रों के ऐतिहासिक स्थलों का पुनरुद्धार किया जाएगा. इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में नई पहल, FIR कॉपी घर जाकर दे रही पुलिस, लोगों ने मुहिम की तारीफ की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: सूरत में प्रवासी मजदूर कर रहे संकट का सामना, बीकानेर में 102 सिलेंडर जब्त, दिल्ली में बदली पॉलिसी
Live: सूरत में प्रवासी मजदूर कर रहे संकट का सामना, बीकानेर में 102 सिलेंडर जब्त, दिल्ली में बदली पॉलिसी
UP Weather: यूपी में आज भी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
यूपी में आज भी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
हरदोई में बारिश से फसल बचाने की कोशिश ने ले ली जान, बिजली गिरने से किसान की मौत, दोनों बेटे झुलसे
हरदोई में बारिश से फसल बचाने की कोशिश ने ले ली जान, बिजली गिरने से किसान की मौत, दोनों बेटे झुलसे
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
बिहार राज्यसभा चुनाव: अनंत सिंह किसको वोट करेंगे? जेल से विधानसभा पहुंचे नेता ने कर दिया खुलासा
बिहार राज्यसभा चुनाव: अनंत सिंह किसको वोट करेंगे? जेल से विधानसभा पहुंचे नेता ने कर दिया खुलासा
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
Ice Melting In Space: अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां, वीडियो वायरल
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां
Embed widget