एक्सप्लोरर

UP Election: यूपी के मंत्री सुरेश राणा का अखिलेश यादव पर हमला, कहा- पहले जिन्ना को याद करने वाले अब...

UP Elections: यूपी के मंत्री सुरेश राणा ने अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला और कहा कि वो पहले जिन्ना को याद करते हैं और अब जब समय निकल गया है तो पटेल की बातें कर रहे हैं. 

UP Assembly Election 2022: यूपी चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वर्चुअल रैली के जरिए लोगों से संवाद किया. शामली में भी इसके लिए खास इंतजाम किया गया था ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ सके. खुद यूपी के गन्ना मंत्री सुरेश राणा गांव राझड़ से इस कार्यक्रम में शामिल हुए. पीएम के संबोधन के बाद सुरेश राणा ने अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला और कहा कि वो पहले जिन्ना को याद करते हैं और अब जब समय निकल गया है तो पटेल की बातें कर रहे हैं. 

अखिलेश पर साधा निशाना  

शामली जनपद में पीएम मोदी की 12 जगहों पर वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया था. जहां पीएम ने कैराना से पलायन से लेकर गन्ना किसानों तक के मुद्दों पर बात की और बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाई. यूपी सरकार के मंत्री सुरेश राणा भी इस दौरान राझड गांव से जुड़े हुए थे. इस रैली के बाद उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद किया और अखिलेश पर ताबड़तोड़ हमले किए. उन्होंने कहा कि अखिलेश पहले जिन्ना की या पटेल की फोटो लगा लो, अब कुछ भी नहीं होने वाला है.  

सपा उम्मीदवारों पर भी उठाए सवाल

सुरेश राणा ने कहा कि हम पटेल जी का सम्मान करते हैं अगर अखिलेश पहले पटेल की तस्वीर लगाते तो कुछ हो पाता, लेकिन अब जब समय निकल गया है तो पटेल की याद आई है. उन्होंने सपा के उम्मीदवारों पर भी सवाल उठाए और कहा कि सपा ने हमेशा अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को टिकट दिया है और उन्हें आगे बढ़ाया है. बीजेपी सरकार ने मुस्लिम बहन और बेटियों के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं. पहले कोई भी कहीं से भी बैठकर फोन पर तीन तलाक बोलकर महिलाओं के साथ खिलवाड़ किया करते थे.  

योगी सरकार की तारीफ की

यूपी के मंत्री ने योगी सरकार की भी तारीफ की और गन्ने पर मोदी जी के द्वारा जो कानून बनाया गया वो वायरल हो रहा है. ये सरकार के लिए फायदेमंद होगा और गन्ना कानून के कारण किसानों का बकाया भुगतान समय से हो पाएगा. गन्ने का भुगतान नहीं करने पर प्रॉपर्टी जप्त करने और कानूनी कार्रवाई का प्रावधान भी किया जाएगा. सपा के आपराधिक नेताओं पर योगी जी का बुल्डोजर चला है. 

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022 : कौन हैं केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल? करहल से अखिलेश यादव के खिलाफ लड़ रहे हैं चुनाव

UP Election 2022: 'गोकुल जाट ने औरंगजेब के छक्के छुड़ाए लेकिन सपा ने सम्मान नहीं दिया', CM योगी का अखिलेश पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिन्दगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिंदगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget