एक्सप्लोरर

UP MLC Election Results Winners List: BJP को झटका, सपा की करारी शिकस्त, यहां पढ़ें विजेताओं की पूरी लिस्ट

MLC Election Winners List: गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक, कानपुर खंड स्नातक, बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक, इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक सीट पर एक बार फिर बीजेपी ने अपनी जीत का परचम लहराया है.

UP MLC Elections Result 2023: यूपी की विधानपरिषद (MLC Elections Results) की पांच में से चार सीटें भाजपा (BJP) ने जीत कर अपनी विजय पताका फहराई है. इस चुनाव में मुख्य विपक्षी दल सपा को करारी शिकस्त मिली है. गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक, कानपुर खंड स्नातक, बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक, इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक सीट पर एक बार फिर बीजेपी ने अपनी जीत का परचम लहराया है. इन सीटों पर भाजपा की सपा से टक्कर थी. वहीं कानपुर (Kanpur) शिक्षक खंड की सीट पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है. इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार राज बहादुर चंदेल (Raj Bahadur Singh Chandel) ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने छठवीं बार एमएलसी के चुनाव में जीत दर्ज की है. 

इतना ही नहीं बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट से डॉ. जयपाल, कानपुर स्नातक सीट से अरुण पाठक और गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक सीट से बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत की हैट्रिक लगाई है. चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार विधान परिषद की बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह ने बड़े अंतर से लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. उन्होंने सपा के शिव प्रताप सिंह को 51,257 वोटों से हराया. साल 1,986 से सीट पर अजेय भाजपा की यह आठवीं जीत है.

तीसरे स्थान पर पहुंच गई समाजवादी पार्टी
गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से देवेंद्र प्रताप सिंह ने 17455, कानपुर-उन्नाव से अरुण पाठक ने 53285, बरेली-मुरादाबाद से जयपाल सिंह व्यस्त ने 51257, प्रयागराज-झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बाबूलाल तिवारी ने पहली बार भाजपा से लड़कर तीन बार के एमएलसी को 1403 वोटों से पराजित किया. प्रयागराज-झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार प्रत्याशी उतारा. यहां से बाबूलाल तिवारी मैदान में रहे. बीजेपी ने तीन बार के एमएलसी रहे सुरेश कुमार त्रिपाठी को 1403 वोटों से शिकस्त दी. बाबूलाल तिवारी ने 10205 वोट हासिल किए, जबकि सुरेश कुमार त्रिपाठी को 8802 वोट मिले. यहां समाजवादी पार्टी को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा.

गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र योगी आदित्यनाथ का क्षेत्र है. भाजपा से निवर्तमान एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह को ही मैदान में उतारा गया था. समाजवादी पार्टी ने यहां से करुणाकांत मौर्य को प्रत्याशी बनाया था. भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें 17455 वोट से हरा दिया. भारतीय जनता पार्टी की अनवरत दूसरी जीत है. देवेंद्र प्रताप सिंह को 51699 व करुणाकांत मौर्य को 34244 वोट मिले. 17 जनपदों वाले इस क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ के विकास पर हर मतदाता ने मुहर लगाई.

कानपुर-उन्नाव स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की मजबूत तैयारी से पार्टी प्रत्याशी अरुण पाठक ने यहां से जीत हासिल की. उन्होंने तीसरी बार बीजेपी का कमल खिलाया है. अरुण पाठक को 62601 वोट मिले, जबकि कमलेश यादव को महज 9316 वोट प्राप्त हुए. यहां से भाजपा ने 53285 वोटों से जीत हासिल की.

सपा की जमानत तक नहीं बची
बरेली-मुरादाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सीएम योगी आदित्यनाथ की नीतियों पर भारतीय जनता पार्टी ने हैट्रिक लगाई. इस महत्वपूर्ण सीट पर भाजपा के जयपाल सिंह व्यस्त ने सपा के शिवप्रताप सिंह को 51257 वोटों से हराया. जयपाल को 66179 वोट मिले, शिवप्रताप सिंह को 14922 वोट मिले. सपा की जमानत तक नहीं बची. यहां भी 10 प्रत्याशी मैदान में थे. इस सीट पर भाजपा 1986 से अनवरत जीतती आ रही है. यहां हर राउंड के साथ ही भाजपा की बढ़त बनती गई.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी. सीएम ने ट्वीट कर कहा कि राज्य विधान मंडल के उच्च सदन के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को मिली यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार के प्रति अथाह जन विश्वास की प्रतीक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर अखिलेश यादव की पोस्ट से सियासी घमासान, चंपत राय ने भी दी सफाई
राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर अखिलेश यादव की पोस्ट से सियासी घमासान, चंपत राय ने भी दी सफाई
'अब विपक्ष में भी बैठने के लायक नहीं...', केशव प्रसाद मौर्य का सपा-कांग्रेस को लेकर बड़ा दावा
'अब विपक्ष में भी बैठने के लायक नहीं...', केशव प्रसाद मौर्य का सपा-कांग्रेस को लेकर बड़ा दावा
Firozabad News: फिरोजाबाद के चंद्रवार जैन मंदिर में बनेगी 'डिजिटल लाइब्रेरी', चंद्रसेन किले का होगा सौंदर्यीकरण
फिरोजाबाद के चंद्रवार जैन मंदिर में बनेगी 'डिजिटल लाइब्रेरी', चंद्रसेन किले का होगा सौंदर्यीकरण
'वेज बिरयानी या वेज पुलाव' विवाद में मुस्लिम संघर्ष समिति की एंट्री, साधु-संतों के विरोध पर दिया जवाब
'वेज बिरयानी या वेज पुलाव' विवाद में मुस्लिम संघर्ष समिति की एंट्री, साधु-संतों के विरोध पर दिया जवाब

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
Earthquake News: सुबह-सुबह डोली धरती, एक घंटे में लगातार तीन झटके, 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप
सुबह-सुबह डोली धरती, एक घंटे में लगातार तीन झटके, 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप
पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे सूर्यकुमार की टीम, रहाणे-दुबे टॉप पर; देखें श्रेयस अय्यर की टीम का हाल
पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे सूर्यकुमार की टीम, रहाणे-दुबे टॉप पर; देखें श्रेयस अय्यर की टीम का हाल
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
क्या बड़ी टचस्क्रीन बना रही हैं ड्राइविंग को खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
क्या बड़ी टचस्क्रीन बना रही हैं ड्राइविंग को खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
Causes of Frequent Urination: पेट खराब होने पर बार बार क्यों आता है पेशाब, जानिए किन चीजों को करना चाहिए अवॉइड?
पेट खराब होने पर बार बार क्यों आता है पेशाब, जानिए किन चीजों को करना चाहिए अवॉइड?
Embed widget