एक्सप्लोरर

Bareilly News: अब सीएमओ समेत बड़े चिकित्सा अधिकारी भी ओपीडी में देखेंगे मरीज, सीएचसी की भी जिम्मेदारी तय

Bareilly News: बरेली में स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने निर्देश दिए हैं कि जितने भी बड़े चिकित्सा अधिकारी हैं अब वो भी रोजाना ओपीडी में बैठकर सुबह 8 से 11 बजे तक मरीजों का इलाज करेंगे.

Bareilly News: यूपी के बरेली पहुंचे डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ सेवाओं में सुधार के लिए कई बड़े निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि जितने भी बड़े चिकित्सा अधिकारी हैं अब वो भी रोजाना ओपीडी में बैठकर सुबह 8 से 11 बजे तक मरीजों का इलाज करेंगे और इसके बाद सरकारी कार्य को निपटाएंगे. इतना ही नहीं उपकेंद्रों और सीएचसी की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी. 

बड़े चिकित्सा अधिकारी भी करेंगे इलाज
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है. जिले में जितने भी बड़े चिकित्सा अधिकारी है वो सभी ओपीडी में मरीजों को देखेंगे. एडी हेल्थ, सीएमओ, सीएमएस, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ समेत जितने भी चिकित्सा अधिकारी है वो रोजाना सुबह 8 बजे से 11 बजे तक ओपीडी में मरीजों का इलाज करेंगे. इससे डॉक्टरों की कमी पूरी होगी और मरीजों को परेशानी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन 2-3 हॉस्पिटल का निरीक्षण करेंगे.

ओपीडी में देखेंगे मरीज

अस्पतालों का निरीक्षण करने के बाद उपकेंद्रों पर जाकर लोगों की कॉउंसलिंग करेंगे. वहां पर प्रधानों, बीडीसी मेंबर, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यों के साथ बैठ करके सेंटर के बारे में बताएंगे. किस तरह से वहां पर एएनएम बैठकर छोटी बीमारियों की दवा मिलेगी. इसके अलावा संजीवनी एप के माध्यम से कंप्यूटर पर बैठकर वीडियो कॉल करके बड़े डॉक्टर से बात करके मरीजों का इलाज होगा. सीएचसी पर मरीजों को भर्ती किया जाएगा. 

UP Politics: कौन होगा विपक्ष में पीएम का उम्मीदवार? ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब, नीतीश कुमार पर दिया ये बयान

बरेली दौरे पर हैं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

इससे पहले बुधवार को डिप्टी सीएम ने निकाय चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी, इसके बाद आज सुबह से ही उन्होंने कई ताबड़तोड़ निरीक्षण किए और संबंधित अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. सबसे पहले उन्होंने हजियापुर के निर्माणाधीन यूनानी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया. इसके बाद हाट बाजार और 300 बेड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया. 

इसके अलावा ब्रजेश पाठक ने कलेक्ट्रेट में सभी जिले के अधिकारियों और विधायकों के साथ में बैठकर विकास कार्य और कानून व्यवस्था के समीक्षा बैठक की. फिर वो बरेली के जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर ओपीडी में उन्हें मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिली. उन्होंने ओपीडी के डॉक्टरों के केबिन में जाकर देखा तो वहां पर कई डॉक्टर मौजूद नहीं थे जिसके बाद उन्होंने नाराजगी जाहिर की. इसके अलावा उन्होंने इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
उत्तराखंड: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
Mahoba News: शादी में आए युवकों ने मंदिर से उड़ाईं मूर्तियां, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दबोचा
महोबा: शादी में आए युवकों ने मंदिर से उड़ाईं मूर्तियां, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दबोचा
Uttarakhand News: रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
उत्तराखंड: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget