एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती के बीजेपी कार्यालय में बंदर की लगाई गई ड्यूटी! वजह जान चौंक जाएंगे आप

Basti News: बस्ती से बीजेपी उम्मीदवार हरीश द्विवेदी ने केंद्रीय चुनाव कार्यालय की स्थापना किया. कार्यालय खुलते ही बंदरों ने यहां हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया. इसे रोकने के लिए अहम कदम उठाया गया है.

UP Lok Sabha Elections 2024: बस्ती जनपद में बीजेपी कार्यालय की तरफ से एक काले मुंह वाले बंदर मंगल सिंह को उसके तेज तर्रार स्वभाव और पैनी नजर के लिए विशेष तौर पर हरियाणा से मंगवाया गया है, जिसका काम बीजेपी कार्यालय में आने वाले सामान्य बंदरों के आतंक से सुरक्षा करना है. मंगल देखने में तो बिल्कुल अन्य बंदरों की तरह ही है मगर उसमें खास बात है कि वह अपने मालिक के इशारों पर काम करता है. 

बस्ती लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी के सांसद और उम्मीदवार हरीश द्विवेदी ने मालवीय रोड पर अरविंद पाल के कैंपस में केंद्रीय चुनाव कार्यालय की स्थापना किया है. कार्यालय खुलते ही बीजेपी नेताओं का यहां जमावड़ा लगता रहता है. लगातार दफ्तर में आने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था रहती है.
Basti News: बस्ती के बीजेपी कार्यालय में बंदर की लगाई गई ड्यूटी! वजह जान चौंक जाएंगे आप

बंदरों ने किया बीजेपी नेताओं को तंग

दफ्तर खुलने के बाद शुरुआत में लाल मुंह वाले बंदरों ने हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया, जिससे बीजेपी नेता तंग आ गए. हर रोज बीजेपी नेता लाल मुंह वाले बंदर से डर कर भागने लगे. हालत ये हो गई कि कार्यालय आना लोगों का कम होने लगा. ऐसे में आनन फानन में किसी ने मंगल के बारे में बीजेपी नेताओं को बताया, जिसके बाद स्पेशली मंगल को हरियाणा से बुलाया गया और उसकी बकायदा बस्ती के बीजेपी के चुनाव कार्यालय में ड्यूटी लगाई गई, जिसके बदले मंगल को रोजाना की मजदूरी के तौर पर एक हजार रुपए मिलते हैं.

बीजेपी कार्यालय में बंदर को दी गई नौकरी

मंगल का काम दिन भर बीजेपी कार्यालय के चारो तरफ बैठकर लाल मुंह वाले बंदरो को देखते ही उन्हें खदेड़ देना है. मंगल के आने से काफी फर्क पड़ा और बस्ती का बीजेपी चुनाव कार्यालय अब लाल मुंह वाले बंदरों के आतंक से मुक्त हो गया है. चुनाव खत्म होने तक मंगल को बीजेपी नेताओं ने नौकरी के लिए अनुबंध किया है और चुनाव खत्म होने के बाद वह फिर से वापस हरियाणा लौट जाएगा.

ये है मंगल बंदर की क्षमता 

मंगल कोई आम बंदर नहीं है. मंगल के अंदर की क्षमता को देखकर बीते कुछ दिन पहले अयोध्या में भी राम मंदिर की सुरक्षा के लिए ड्यूटी लगाई गई थी, जिसके बदले उसे कुछ दिन के 10 हजार रुपए मिले थे. मंगल के केयर टेकर ने बताया कि वह पिछले 5 साल से मंगल को साथ लेकर रहता है और जहां जाता है परिवार को भी लेकर जाता है, ताकि मंगल की देखभाल भी हो सके. मंगल और उसके मालिक के खाने का इंतजाम बीजेपी कार्यालय की तरफ से ही हो रहा. मंगल पंखे के बिना नहीं सोता है, इसलिए कार्यालय की तरफ से उसके लिए एक पंखे का भी इंतजाम किया गया है. मंगल के आने से अब बस्ती में बीजेपी का केंद्रीय चुनाव कार्यालय अब गुलजार हो गया है.

ये भी पढ़ें: UP Lok Sabha Election 2024: 'सरकार की गर्मी उतार देंगे...' बीजेपी पर भड़के अखिलेश यादव, दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने TDP सांसदों को किया 'अलर्ट', BJP का जिक्र कर कह दी बड़ी बात
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने TDP सांसदों को किया 'अलर्ट', BJP का जिक्र कर कह दी बड़ी बात
देहरादून में 'ऑपरेशन प्रहार' का असर, मर्डर केस में इनामी समेत कई अपराधी दबोचे
देहरादून में 'ऑपरेशन प्रहार' का असर, मर्डर केस में इनामी समेत कई अपराधी दबोचे
लखनऊ में अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई को श्रद्धांजलि, छोटा इमामबाड़ा में जुटा शिया समुदाय
लखनऊ में अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई को श्रद्धांजलि, छोटा इमामबाड़ा में जुटा शिया समुदाय
'ससुर से गुजारा भत्ता ले सकती है विधवा बहू लेकिन कुछ शर्तें जरूरी', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
'ससुर से गुजारा भत्ता ले सकती है विधवा बहू लेकिन कुछ शर्तें जरूरी', इलाहाबाद HC की टिप्पणी

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर ममता ने शाह को घेरा
‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर ममता ने शाह को घेरा
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
LSG vs DC: दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
'अगर ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा', TMC पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती
'ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा', TMC पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती
'भगवान राम के रोल में दिव्य लगे रणबीर', 'रामायण' की नई झलक का रिव्यू आया सामने
'भगवान राम के रोल में दिव्य लगे रणबीर', 'रामायण' की नई झलक का रिव्यू आया सामने
Middle East Crisis: हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
Muslim Chaturvedi: कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
Fatty Liver Without Alcohol: बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
Embed widget