एक्सप्लोरर

Rai Bareilly News: रायबरेली में टूटा पुल महज तीन साल पुराना पुल, ट्रैफिक को किया गया डायवर्ट

UP News: पुल का एक हिस्सा लगभग एक फीट दूर चला गया. जिससे कि पुल की दीवारें बीच से चिटक गई हैं. समय रहते लोगों ने इसे देख लिया जिससे कोई बड़ी घटना घटित नहीं हुई.

Rai Bareilly News: जिस पुल का उद्घाटन महज तीन साल पहले हुआ हो और तीन साल में ही टूट जाए तो देश और प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का सपना कैसे पूरा हो सकता है? दरअसल रायबरेली शहर के मलिक मऊ कॉलोनी के पास बना पुल बनने के तीन साल के भीतर ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. जैसे ही पुल टूटने की सूचना मिली जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी और इंजीनियर मौके पर पहुंच गए. फिलहाल पुलिस ने फैजाबाद, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों का रास्ता बदल दिया है. अधिकारियों की मानें तो जल्द ही पुल की मरम्मत करा दी जाएगी.

बाच से टूटा पुल
पुल का एक हिस्सा लगभग एक फीट दूर चला गया. जिससे कि पुल की दीवारें बीच से चिटक गई हैं. समय रहते लोगों ने इसे देख लिया जिससे कोई बड़ी घटना घटित नहीं हुई. पुल टूटने की सूचना जैसे ही आला अधिकारियों को हुई आनन-फानन में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, सीओ सिटी बंदना सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा सहित राष्ट्रीय राजमार्ग के इंजीनियर मौके पर पहुंच गए और निरीक्षण के बाद एनएचएआई के इंजीनियरों टीम लखनऊ से बुलाई गई.

UP: 'नकारात्मकता किसी जन प्रतिनिधि को कभी आगे नहीं बढ़ा सकती', प्रबोधन कार्यक्रम में बोले सीएम योगी

टूटे पुल का ठीक होने का इंतजार 
पुल टूटने की सूचना जैसे ही अधिकारियों और लोगों को मिली सभी के हाथ पांव फूल गए. आनन-फानन में उधर से जाने वाले वाहनों और लोगों को रोका गया. पुलिस को साथ ट्रैफिक विभाग ने मिलकर बैरिकेडिंग करवाया. स्थानीय एनएचएआई के इंजीनियर और अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया है. जांच में बताया गया की बेयरिंग डिस्प्लेसमेंट हुआ है, जिसकी वजह से पुल के दोनों जॉइंट के बीच में लगभग एक फीट की गैपिंग आ गई है. अब देखना यह है किस टूटे हुए पुल की मरम्मत कितने दिनों में होती है.

आगे बड़े हादसे हो सकते हैं
महज तीन सालों के अंदर ही अगर पुल टूट जाए तो उसे निश्चित ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ना कहा जाएगा. जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती है तो इस तरह न जाने कितने और पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेंगे. कहा भी जा सकता है कि बड़ा हादसा भी हो सकता है. सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा का कहना है कि पुल में गड़बड़ी की वजह से लोगों को इधर से जाने से रोका जा रहा है. जानकारी में आया है कि बेयरिंग डिस्प्लेसमेंट हुआ है. लखनऊ से टीम बुला ली गई है. जल्द ही इसके मरम्मत का कार्य शुरू होगा.

Bijnor Murder Case: तंजील अहमद मर्डर केस में दो आरोपियों को मिली फांसी की सजा, तीन लोग बरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget