एक्सप्लोरर

यूपी में घर से दूर रहने वाली महिलाओं के लिए योगी सरकार का बड़ा गिफ्ट, लिया ये फैसला

UP News: उत्तर प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए योगी सरकार खास तोहफा देने जा रही है. सरकार प्रदेश के 10 शहरों में अत्याधुनिक श्रमजीवी महिला छात्रावास बना रही है.

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी सौगात लेकर आई है. अब महिलाओं को नौकरी के लिए दूसरे शहरों में रहने में कोई परेशानी नहीं होगी. सरकार प्रदेश के 10 बड़े शहरों में अत्याधुनिक श्रमजीवी महिला छात्रावास बना रही है, ताकि कामकाजी महिलाओं को सस्ते और सुरक्षित घर मिल सकें.

सरकार का लक्ष्य है कि साल 2024-25 के अंत तक ये सभी छात्रावास तैयार हो जाएं. लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद जैसे बड़े शहरों में आठ छात्रावास बनाए जा रहे हैं, जहां 500-500 महिलाएं एक साथ रह सकेंगी. इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, झांसी और आगरा में भी इसी तरह के छात्रावास बन रहे हैं.

महिलाओं की सुरक्षा का रख जाएगा ध्यान
छात्रावासों में महिलाओं की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाएगा. सभी भवनों में सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड, अग्निशमन यंत्र, बच्चों के लिए क्रेच, जिम, ऑडिटोरियम, लॉन्ड्री, कैन्टीन, पार्किंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा दी जाएगी. साथ ही वार्डन और अन्य स्टाफ की भी तैनाती होगी, ताकि किसी भी समय मदद मिल सके.

महिला कल्याण विभाग इन छात्रावासों का निर्माण भारत सरकार के स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट (SASCI) कार्यक्रम के तहत करवा रहा है. इसके अलावा राज्य सरकार ने अपने स्तर पर भी ‘मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना’ शुरू की है, जिसके तहत सात और शहरों में छात्रावास बनेंगे. इस योजना के लिए 170 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है.

बेफिक्र होकर करियर में आगे बढ़ेंगी महिलाएं
सरकार का मानना है कि सुरक्षित रहने की सुविधा मिलने से महिलाएं निश्चिंत होकर अपने करियर में आगे बढ़ सकेंगी. इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि बच्चों की देखभाल के लिए भी बेहतर माहौल मिलेगा. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिलाओं के सशक्तीकरण पर खास जोर दे रही है. इसी कड़ी में कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित आवास की यह पहल की गई है.

अधिकारियों का कहना है कि सभी छात्रावासों का संचालन मिशन शक्ति की गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा, ताकि हर महिला को सम्मान और सुरक्षा का माहौल मिल सके. सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्यों में गिना जाए.

ये भी पढ़ें: अक्षय तृतीया के दिन जा रहे हैं मथुरा तो जरूर पढ़ें ये खबर, 3 जोन और 9 सेक्टर में बंटा जिला

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
Embed widget