एक्सप्लोरर

Watch: शिवपाल यादव को नहीं भाया सीएम योगी का ये आरोप, ऐसे दिया जवाब, खोल दी पोल

UP Nikay Chunav 2023: शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, वो पूरे देश में जाकर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं और बीजेपी को सत्ता से हटाने पर काम कर रहे हैं.

Shivpal Singh Yadav On Yogi Adityanath: यूपी नगर निकाय के दूसरे चरण पर चुनाव प्रचार का शोर थम गया है. कल गुरुवार 11 मई को 38 जनपदों में वोटिंग होगी. प्रचार के आखिरी दिन सियासी दलों के बीच तीखी जुबानी जंग भी देखने को मिली. इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadva) एबीपी गंगा के खास कार्यक्रम तरकश में शामिल हुए, जहां उन्होंने बीजेपी (BJP) समेत तमाम विरोधी दलों के आरोपों का जवाब दिया. 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर अक्सर ये आरोप लगता है कि वो घर से बाहर नहीं निकलते, यूपी विधानसभा चुनाव में सपा के सहयोगी दल ओम प्रकाश राजभर ने तो खुलकर कहा था कि अखिलेश एसी कमरों से बाहर नहीं निकलते, और न ही कार्यकर्ताओं से बात करते हैं. जिसकी वजह से आजमगढ़ उपचुनाव में सपा को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अब इन तमाम सवालों को शिवपाल यादव ने जवाब दिया है.

शिवपाल सिंह यादव ने दिया जवाब  

एबीपी गंगा के कार्यक्रम में शिवपाल यादव से जब ये पूछा गया कि आप हमेशा क्षेत्र में घूमते रहते हैं, कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हैं लोगों से बात करते हैं लेकिन सपा के सहयोगी आरोप लगाते हैं कि अखिलेश यादव कभी लखनऊ से बाहर नहीं निकलते इस पर शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, वो पूरे देश में जाकर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं. वो पार्टी के संगठन और बीजेपी को सत्ता से कैसे हटाया जाए, इसके लिए जगह-जगह जा रहे हैं.

आजमगढ़ उपचुनाव में चुनाव प्रचार नहीं करने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि "बीजेपी के बड़े-बड़े नेता, छोटे-छोटे चुनाव में प्रचार करने पुहंच जाते हें. तो क्या ये उनका फेलियर नहीं है, जब अखिलेश नहीं पहुंचे तो बड़ा तूल बनाया, लेकिन सपा के सारे कार्यकर्ता लगे हुए थे. राजनीति है राष्ट्रीय नेता को क्या फैसला लेना है ये उनका अपना फैसला है. इस पर इन्हें टिप्पणी करने की क्या जरुरत नहीं है. अगर अखिलेश आजमगढ़ जाते चार-पांच जनसभाएं भी कर देते तो आजमगढ़ में जीत पक्की थी. शिवपाल ने कहा कि अगर वो मुझे ही जिम्मेदारी दे देते तो वो भी आजमगढ़ जिता देते. 

मुलायम सिंह यादव को लेकर कही ये बात

कई बार विरोधी दल के नेता अखिलेश यादव की संगठन क्षमता पर भी सवाल उठाते हैं, एबीपी गंगा ने जब शिवपाल से ये सवाल किया कि कई विरोधी दल के नेता मानते हैं कि उन्होंने नेताजी से ही संगठन बनाना सीखा है वो कैसे पूरे यूपी में घूमते थे, इस पर शिवपाल ने कहा कि बीजेपी नेताजी की बात करती है लेकिन नेताजी हमेशा विपक्ष का सम्मान करते थे, कोई विपक्षी दल का नेता उनके पास आता था तो वो अपना काम छोड़कर उनका काम करते थे, लेकिन बीजेपी चुन-चुनकर विपक्ष के नेताओं को खत्म करने का काम कर रही है. उन्होंने विपक्ष के नेताओं का सम्मान करना क्यों नहीं सीखा. बीजेपी वाले तो विपक्ष को दुश्मन मान लेते हैं. 

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Case: अब माफिया ही नहीं हिस्ट्रीशीटर भी कहलाएगी शाइस्ता परवीन, इन मुकदमों के आधार पर होगा एक्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget