एक्सप्लोरर

UP News: नल कनेक्शन देने में राष्ट्रीय औसत से भी आगे निकला यूपी, ऐसा करने वाला अकेला राज्य

UP Nal Connections News: इस उपलब्धि पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग और जल निगम (ग्रामीण) की पूरी टीम को बधाई दी है.

UP Tap Connections News: यूपी में नल कनेक्शन देने की रफ्तार अब राष्ट्रीय औसत से अधिक हो गई है. यूपी ने मंगलवार को 72.2 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य पूरा किया. जबकि, राष्ट्रीय स्तर पर देश में 72 प्रतिशत नल कनेक्शन दिये गये हैं. इस उपलब्धि को हासिल करने वाला उत्तर प्रदेश अकेला राज्य है. जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश निरंतर जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना में बुलंदियां हासिल कर रहा है.

उन्होंने कहा कि हम बहुत जल्द यूपी के एक-एक ग्रामीण परिवार तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य भी पूरा करेंगे. विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 2019 में जब हर घर नल योजना की शुरुआत हुई तब यूपी में महज 1.96 प्रतिशत घरों में नल कनेक्शन था. वहीं, 2019 में राष्ट्रीय औसत 16.81 प्रतिशत था. इस दौरान दो साल तक कोरोना महामारी के बाद भी महज चार साल में यूपी का औसत राष्ट्रीय औसत से अधिक हो गया है. 

प्रतिदिन दिये जा रहे 40 हजार से अधिक नल कनेक्शन

विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 40 हजार से अधिक नल कनेक्शन दिये जा रहे हैं. बुंदेलखंड के अधिकतर जिलों में 90 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण परिवारों तक स्वच्छ पेयजल की सप्लाई दी गई है. महोबा में 97.57 प्रतिशत, ललितपुर में 97.33 प्रतिशत, झांसी में 96.40 फीसद और बांदा में 95.39 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को हर घर जल की सौगात मिली है. 

किस जिले में कितने कनेक्शन दिये

वहीं, विंध्य क्षेत्र में भी तेजी से नल कनेक्शन दिये जा रहे हैं. मिर्जापुर जिले में 96.27 प्रतिशत प्रतिशत नल कनेक्शन दिये गये हैं. पश्चिम क्षेत्र की बात करें तो बागपत जिले में 93.77 प्रतिशत, शामली में 92.94 फीसद, मेरठ 91.32 प्रतिशत और पूरब के वाराणसी में ग्रामीण परिवारों को 90 फीसदी से ऊपर नल कनेक्शन प्रदान कर स्वच्छ पेयजल की सप्लाई भी शुरू करा दी गई है. 

इन जिलों पर अब सरकार का फोकस

बुंदेलखंड और विंध्य के जिलों में हर घर तक नल से जल पहुंचाने के बाद अब सरकार का फोकस आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद पर है. योजना के चतुर्थ फेज के तहत इन जिलों में गंगा और यमुना नदियों से पानी देने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इन जिलों में जल सप्लाई पहुंचाने का कार्य दिसंबर 2024 तक पूरा किया जाना है. 

ये भी पढ़ें- 

Yogi Cabinet Decision: लोकसभा चुनाव से पहले सीएम योगी का किसानों को बड़ा तोहफा, इस फैसले से बढ़ेगी आमदनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Udham Singh Nagar News: मुस्लिम बच्ची से 'जय श्रीराम' बुलवाने पर विवाद, फिर अरविंद शर्मा पर उठे सवाल
उधम सिंह नगर: मुस्लिम बच्ची से 'जय श्रीराम' बुलवाने पर विवाद, फिर अरविंद शर्मा पर उठे सवाल
Uttarakhand News: पहाड़ से मैदान तक रंगों की बौछार, ढोल-दमाऊं की थाप पर गूंजे होली गीत
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक रंगों की बौछार, ढोल-दमाऊं की थाप पर गूंजे होली गीत
Gorakhpur News: भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- 'UP भारत की आत्मा है'
गोरखपुर: भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- 'UP भारत की आत्मा है'
Israel Iran War: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच मुजफ्फरनगर में बढ़ी चिंता, खाड़ी देशों में रह रहे जिले के हजारों लोग
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच मुजफ्फरनगर में बढ़ी चिंता, खाड़ी देशों में रह रहे जिले के हजारों लोग

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
महाराष्ट्र: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
कहां है भारत की आखिरी सड़क और कहां होती है यह खत्म, जान लीजिए जवाब
कहां है भारत की आखिरी सड़क और कहां होती है यह खत्म, जान लीजिए जवाब
Video:
"होली का पहला रुझान" दोस्तों ने RCC मशीन में डाल दिया लड़का, फिर सीमेंट की तरह घुमाया, वीडियो वायरल
Embed widget