एक्सप्लोरर

Watch: यूपी लोकभवन पर मंडराए हेलीकॉप्टर, आधुनिक हथियार के साथ NSG कमांडों ने संभाला मोर्चा, जानें- वजह

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में गुरुवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने यूपी लोकभवन के ऊपर एक बार फिर से सेना के हेलीकॉप्टरों को मंडराते हुए देखा.

NSG Commandos Mock Drill: यूपी लोकभवन और विधानभवन में आज फिर से उस वक्त हड़कप मच गया जब लोकभवन के ऊपर अचानक फिर से सेना का हेलीकॉप्टर मंडराने लगा. ये हेलीकॉप्टर लोकभवन के पास पहुंचा, जिसके बाद एक के बाद एक कई एनएसजी के कमांडों रस्सी के सहारे छत पर कूदे और मोर्चा संभाल लिया. ये देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है. इस दौरान आसपास के इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे और सुबह से ही वाहनों की आवाजाही को भी रोक दिया गया. 

दरअसल ये सब कुछ एनएसजी और यूपी पुलिस की संयुक्त मॉक ड्रिल 'ऑपरेशन गांडीव-वी' का हिस्सा है, ये संयुक्त मॉक ड्रिल आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए की गई. जिसकी शुरुआत बुधवार रात से की गई जब लोकभवन के सामने ब्लास्ट हो जाता है और आतंकी लोकभवन को अपने कब्जे में ले लेते हैं. इसके बाद यहां NSG का सर्च ऑपरेशन शुरु किया जाता है. देर रात बाकायदा बख्तर बंद गाड़ी में एनएसजी के कमांडो लोकभवन के सामने पहुंचे और मोर्चा संभाला. यही नहीं आसपास रेलवे स्टेशन की भी जांच की गई. 

मॉक ड्रिल के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को बंधक बना लिया जाता है, जिसके बाद फायर ब्रिगेड का गाड़ियां और एंबुलेंस में मौके पर पहुंच गई. इस मॉक ड्रिल के दौरान कुछ पलों के लिए तो लगा जैसे सच में यूपी विधानभवन और लोकभवन में आतंकियों ने हमला कर दिया है. 

यूपी पुलिस और एनएसजी कमांडों की संयुक्त मॉक ड्रिल आज सुबह भी जारी रही. जब आतंकियों को मुकाबला करने के लिए लोकभवन के ऊपर सेना का हेलीकॉप्टर पहुंचा. इस दौरान एनएसजी के कमांडो रस्सी के सहारे हेलीकॉप्टर से नीचे उतरते हुए दिखाई दिए और फिर उन्होंने मोर्चा संभाल लिया. लोकभवन और विधानभवन में ये मॉक ड्रिल सुबह 7 बजे से नौ बजे तक चली. माना जा रहा है कि इसके बाद यूपी पुलिस और एनएसजी की एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी, जिसमें और जानकारी दी जाएगी. 

दरअसल अयोध्या में अगले साल जनवरी में राम मंदिर का उद्घाटन होना है. ऐसे में यहां बहुत बड़ा कार्यक्रम रखा जाएगा. यही नहीं यहां पर कई धार्मिक जगहों वाराणसी, मथुरा में पहले कई बार धमकियां दी गई हैं, जिसे देखते हुए सेना की ऐसी मॉक ड्रिल बेहद जरूरी हो जाती है ताकि किसी भी अप्रिय घटना का मुकाबला किया जा सके. 

UP Politics: 2024 से पहले बीजेपी के लिए खतरे की घंटी! सपा-रालोद की ओर बढ़ा दलितों का झुकाव, 3 उपचुनाव दे रहे हैं संकेत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देवभूमि को नशे में धकेला जा रहा', उत्तराखंड में 55 नई शराब दुकानें खुलने पर कांग्रेस का हमला
'देवभूमि को नशे में धकेला जा रहा', उत्तराखंड में 55 नई शराब दुकानें खुलने पर कांग्रेस का हमला
प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज का हिस्सा गिरने से कई मजदूर मलबे में दबे, अमोनिया गैस का रिसाव
प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज का हिस्सा गिरने से कई मजदूर मलबे में दबे, अमोनिया गैस का रिसाव
गैस संकट पर रामगोपाल यादव ने PM मोदी से की अपील, इजरायल और US से दोस्ती का फायदा उठाएं
गैस संकट पर रामगोपाल यादव ने PM मोदी से की अपील, इजरायल और US से दोस्ती का फायदा उठाएं
UP Politics: धर्मेंद्र यादव ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें! जातीय जनगणना पर कहा- हमने बड़ा-बड़ा चश्मा लगाकर देखा लेकिन...
धर्मेंद्र यादव ने जातीय जनगणना पर कहा- हमने बड़ा-बड़ा चश्मा लगाकर देखा लेकिन...

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: अनीत पड्डा की किलर वॉक… ट्रोल्स को करारा जवाब | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: मन्नत की बुराई सुनना विक्रांत को नहीं गवारा, क्या इशिका को मिलेगी डांट ? | Mannat Har Khushi Paane Ki
Iran attack on Dimona: महायुद्ध का 24वां दिन..'लिटिल इंडिया' पर बरसी मिसाइलें | Nuclear plant
Iran attack on Dimona: महायुद्ध का अगला चरण..चलेगा एटम बम? | Nuclear power plant | Breaking
Trump Final Ultimatum on Hormuz: ट्रंप की धमकी पर ईरान की दो टुक! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजदूरों को 5 KG के सिलेंडर में दी जाएगी प्राथमिकता, LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला
मजदूरों को 5 KG के सिलेंडर में दी जाएगी प्राथमिकता, LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला
'हर संकट का बोझ आखिर लोगों पर ही क्यों?' प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार
'हर संकट का बोझ आखिर लोगों पर ही क्यों?' प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार
ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- जवाबी कार्रवाई से डरा अमेरिका, नहीं हुई कोई बातचीत
ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- जवाबी कार्रवाई से डरा अमेरिका, नहीं हुई कोई बातचीत
बतौर कप्तान पहले सीजन में IPL खिताब जीतने वाले खिलाड़ी, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
बतौर कप्तान पहले सीजन में IPL खिताब जीतने वाले खिलाड़ी, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
एनोमी से आशाकल आयिरम तक, अप्रैल के महीने में ओटीटी पर धमाल करेंगी ये मलयालम फिल्में!
एनोमी से आशाकल आयिरम तक, अप्रैल के महीने में ओटीटी पर धमाल करेंगी ये मलयालम फिल्में!
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड कल जारी करेगा 10वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड कल जारी करेगा 10वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
Indoor Air Pollution: घर में इस कॉमन दिक्कत से हर साल 40 लाख लोग गंवा रहे जान, कहीं आप भी तो नहीं करते यह गलती?
घर में इस कॉमन दिक्कत से हर साल 40 लाख लोग गंवा रहे जान, कहीं आप भी तो नहीं करते यह गलती?
फ्लाइट में अचानक खराब हो जाए तबीयत या हो जाए मौत, क्या तब भी मुआवजा देती हैं एयरलाइंस?
फ्लाइट में अचानक खराब हो जाए तबीयत या हो जाए मौत, क्या तब भी मुआवजा देती हैं एयरलाइंस?
Embed widget