एक्सप्लोरर

UP Politics: 'CBI और ED से हमारा गठबंधन है', बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने क्यों कही ये बात

Akhilesh Yadav News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि जब सरकार से रोजगार पर सवाल किया जाता है तो वो बेरोजगारी दर बताने लगते हैं.

Akhilesh Yadav on CM Yogi: समाजवादी पार्टी ने 9 अगस्त को अगस्त क्रांति की सालगिरह पर पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया, जहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत तमाम पार्टी के नेताओं ने क्रांति के महानायकों को याद किया. इस मौके पर सपा अध्यक्ष ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर जोरदार हमला किया और कहा कि सीएम तो महान हैं जब उनसे रोजगार देने पर सवाल किया जाता है तो वो बेरोजगारी दर बताने लगते हैं. अब उनसे नौकरी को लेकर क्या उम्मीद की जा सकती है. अखिलेश ने कहा कि सीबीआई और ईडी से हमारा गठबंधन है. रिवर फ्रंट बर्बाद पड़ा हुआ है.

सीबीआई और ईडी के जिक्र के बहाने अखिलेश यह संदेश देना चाहते थे कि एजेंसियों की कार्रवाई के रडार पर वो भी आ सकते हैं. मालूम हो कि विपक्षी दल अक्सर सरकार पर एजेंसिंयों के दुरुपयोग का आरोप लगाते रहें हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश से जब सीएम की जनसंख्या वाले बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि "इन लोगों ने भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया था. अखिलेश ने कहा कि सवाल था नई पॉलिसी लाई जा रही है, 15 साल के बच्चों के भविष्य के लिए क्या कदम उठाए गए हैं, सवाल आबादी का नहीं था, सवाल रोजगार देने का था, लेकिन सीएम अपने महान हैं, बेरोजगारी दर बताने लगते हैं, तो उनसे नौकरी की क्या उम्मीद लगाई जा सकती है.

अखिलेश ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री न अपने मंत्रियों पर, न विभाग पर और न ही नीति आयोग पर भरोसा है, मुख्यमंत्री को अमेरिका की कंपनी पर भरोसा है और उसको 300 करोड़ का भुगतान कर रहे हैं. वहीं अगस्त क्रांति की सालगिरह पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर सपा अध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी जी और समाजवादियों ने जो सपने देखे थे वो आज तक पूरे नहीं हो पाएं हैं. लेकिन हम समाजवादी लोग देश की जनता को आगे बढ़ाने का काम करते रहेंगे.

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी ने ग्यारह संकल्प लिए और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने की बात कही. ये संकल्प हैं-

- हम संकल्प लेते हैं की खुशहाल यूपी, खुशहाल इंडिया करके रहेंगे
- समाज में धार्मिक सद्भाव,सहिष्णुता और सहअस्तित्व को बढ़ाएंगे
- हम देश में लोकतंत्र, गणराज्य और संविधान बचाने का संकल्प लेते हैं.
- संविधान प्रदत्त सामाजिक न्याय पिछड़े ,दलित ,अल्पसंख्यक को दिलवा कर रहेंगे एवं सस्ती और समान शिक्षा की व्यवस्था करेंगे
- जाति आधारित जनगणना सामाजिक न्याय हेतु करवाकर दम लेंगे 
- गरीबी हटाने, रोजगार लाने और अमीरी गरीबी का फासला कम करने का आजीवन संघर्ष करेंगे
- पर्यावरण हेतु जल संरक्षण बढ़ाएंगे और जल वायु, ध्वनि प्रदूषण को कम करेंगे 
- देश की आर्थिक खुशहाली हेतु श्रमिक किसान को अर्थव्यवस्था के केंद्र में लाएंगे
- महिलाओं के सम्मान सुरक्षा एवं उनके अधिकार दिलाएंगे
- धरती बचाने हेतु हिमालय, वृक्ष, नदियां बचाएंगे
- संविधान प्रदत्त समाजवाद लाएंगे और लोकतंत्र को बचाने के लिए अलोकतांत्रिक भाजपा को हटाकर विश्व के सूचकांक पर भारत के लोकतंत्र को ऊपर ले जाएंगे और मान बढ़ाएंगे

ये भी पढ़ें- UP News: 'यूपी में अब सांड युद्ध दर्शन को स्टेट एडवेंचर घोषित कर देना चाहिए', जानें- अखिलेश यादव ने क्यों की ये मांग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
यूपी: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर बनाया पति के मर्डर का प्लान, शराब पिलाकर कर दी हत्या
यूपी: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर बनाया पति के मर्डर का प्लान, शराब पिलाकर कर दी हत्या
Noida News: बंद घरों को निशाना बनाने वाला गैंग गिरफ्तार, 51 लाख के सामान सहित 11 लाख नकद बरामद, 2 को लगी गोली
बंद घरों को निशाना बनाने वाला गैंग गिरफ्तार, 51 लाख के सामान सहित 11 लाख नकद बरामद; 2 को लगी गोली
गाजीपुर: शादी के 37वें दिन कमलेश एनकाउंटर में ढेर, पत्नी बोली- एनकाउंटर फर्जी, हमें इंसाफ चाहिए
गाजीपुर: शादी के 37वें दिन कमलेश एनकाउंटर में ढेर, पत्नी बोली- एनकाउंटर फर्जी, हमें इंसाफ चाहिए

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
Women's Health: पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
Embed widget