एक्सप्लोरर

UP Politics: बसपा सुप्रीमो मायावती के वो फैसले, जिनसे आसान होती गई BJP की राह

बसपा प्रमुख मायावती ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है. इसके बाद ये चर्चा चल रही है कि बसपा प्रमुख के फैसलों से बीजेपी की राह हर बार आसान हुई है.

UP News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने बसपा (BSP) प्रमुख मायावती (Mayawati) के फैसले का स्वागत किया है. दरअसल, बुधवार को मायावती ने एलान किया कि उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice President Election) में उनकी पार्टी जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) को वोट करेगी. इसके बाद इसके बाद ही डिप्टी सीएम की पहली प्रतिक्रिया बीजेपी (BJP) के ओर से आई. मायावती के एलान के साथ ही एक चर्चा काफी जोरों पर चल रही है, कहा जा रहा है कि बसपा प्रमुख के फैसलों से बीजेपी की राह हमेशा आसान हो जाती है. इसके पीछे पूर्व में लिए गए कई फैसलों को आधार माना जा रहा है. 

मायावती ने बुधवार को ट्वीट कर एलान किया, "सर्वविदित है कि देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता और विपक्ष के बीच आम सहमति ना बनने की वजह से ही इसके लिए फिर अन्ततः चुनाव हुआ. अब ठीक वही स्थिति बनने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए भी छह अगस्त को चुनाव होने जा रहा है." उन्होंने आगे लिखा, "बीएसपी ने ऐसे में उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में भी व्यापक जनहित और अपनी मूवमेन्ट को भी ध्यान में रखकर जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन देने का फैसला किया है. जिसकी मैं आज औपचारिक रूप से घोषणा भी कर रही हूं."

डिप्टी सीएम की प्रतिक्रिया
इसके बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "बहन जी ने हमेशा से वंचित वर्ग की आवाज उठाई है. मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को सपोर्ट किया और उपराष्ट्रपति के चुनाव में जगदीप धनखड़ को सपोर्ट किया है, इसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करता हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि सभी राजनीतिक दल इसी प्रकार निर्विरोध चुनाव की ओर आगे बढ़े."

पहले बसपा प्रमुख ने एलान किया और फिर डिप्टी सीएम का ये बयान आया. जिसके बाद कहा जा रहा है कि मायावती के फैसलों से बीजेपी की राह हमेशा आसान होती रही है. इस चर्चा के पीछे बीते दिनों बसपा के फैसलों को ध्यान में रखा जा रहा है. दरअसल, ये पहला मौका नहीं है जबकि मायावती के फैसलों का बीजेपी को सीधा फायदा होते दिख रहा है. इसको समझने के लिए हम पहले के फैसलों पर भी एक नजर डालते हैं. 

मायावती ने पिछले महीने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी बीजेपी के फायदे वाला फैसला लिया था. तब उन्होंने बीजेपी गठबंधन यानि एनडीए की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का एलान किया था. हालांकि द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय ही मानी जा रही थी, लेकिन इसके बाद भी बसपा प्रमुख के इस फैसले ने बीजेपी की राह को और आसान ही किया.

UP Politics: कीर्ति कोल का नामांकन रद्द होने पर ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाया बड़ा आरोप, पदयात्रा पर यूं कसा तंज

आजमगढ़ में सपा के वोट में हुई सेंधमारी
यूपी में दो सीटों, आजमगढ़ और रामपुर में हुए उपचुनाव की भी चर्चा करना काफी अहम है. तब भी बसपा ने केवल आजमगढ़ में अपना प्रत्याशी खड़ा किया था. इससे बीजेपी को सीधा फायदा मिला और यहां बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जीत दर्ज की. रिजल्ट के बाद साफ हो गया कि अखिलेश यादव को लोकसभा चुनाव में जो वोट मिले थे, उन्हीं वोटों में से बसपा उम्मीदवार ने बड़ी सेंधमारी की है. जिसके बाद ही बीजेपी के उम्मीदवार की जीत हो सकी. 

अब जरा विधानसभा चुनाव 2022 की चर्चा कर लें. इस चुनाव में बसपा उम्मीदवारों के कारण कई सीटों पर समीकरण बदल गए. चुनाव में ऐसी 91 सीटें जहां समाजवादी पार्टी ने मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे, वहां बीएसपी ने भी मुस्लिम प्रत्याशी को चुनाव में अपना प्रत्याशी बना दिया. इसी तरह 15 सीटों पर बीएसपी ने यादव उम्मीदवारों को उतारा था, क्योंकि इन सीटों पर सपा ने भी यादव प्रत्याशियों को टिकट दिया था. बीजेपी को बसपा के इस फैसले का भी सीधा फायदा मिला, ये बात साफ तौर पर चुनाव के रिजल्ट में भी दिख गया. इन 122 सीटों में से 68 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली.

ये भी पढ़ें-

Vice-President Election 2022: 'बहन जी ने हमेशा वंचित वर्ग की आवाज उठाई है', मायावती के फैसले पर बोले डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

पुलत्स्य नारायण हिमांशु, एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति पर लगातार लिखते रहते हैं. ऐतिहासिक तथ्यों को पढ़ने और उन विषयों को लिखने में इनकी गहरी रुचि है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जन समस्याओं के निस्तारण में...', जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं
'जन समस्याओं के निस्तारण में...', जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं
नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा, ओपी राजभर ने साफ कर दी बिहार की तस्वीर! बताया किस पार्टी से होगा CM
नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा, ओपी राजभर ने साफ कर दी बिहार की तस्वीर! बताया किस पार्टी से होगा CM
बाराबंकी में होली खेलने पर विवाद, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, मारपीट में 11 लोग घायल
बाराबंकी में होली खेलने पर विवाद, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, मारपीट में 11 लोग घायल
Israel Iran War: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने की ईरान पर हमले की निंदा, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से की ये मांग
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने की ईरान पर हमले की निंदा, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से की ये मांग

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Doomsday Missile Test: जंग के बीच अमेरिका ने टेस्ट की भयंकर तबाही वाली डूम्सडे मिसाइल, हिरोशिमा परमाणु बम से 20 गुना ज्यादा घातक
जंग के बीच अमेरिका ने टेस्ट की भयंकर तबाही वाली डूम्सडे मिसाइल, हिरोशिमा परमाणु बम से 20 गुना ज्यादा घातक
बिहार में सियासी बदलाव पर केसी त्यागी का बड़ा बयान, 'नीतीश युग का अंत...'
बिहार में सियासी बदलाव पर केसी त्यागी का बड़ा बयान, 'नीतीश युग का अंत...'
'अमेरिका भारत के पोर्ट्स से ईरान पर दाग रहा मिसाइलें...?', दावे पर विदेश मंत्रालय ने बता दिया क्या है सच
'अमेरिका भारत के पोर्ट्स से ईरान पर दाग रहा मिसाइलें...?', दावे पर विदेश मंत्रालय ने बता दिया सच
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
'अनुपमा' का साया है प्रार्थना की बच्ची के लिए खतरा, नातिन को दादी से दूर कर देगी वसुंधरा
'अनुपमा' का साया है प्रार्थना की बच्ची के लिए खतरा, नातिन को दादी से दूर कर देगी वसुंधरा
किस गल्फ कंट्री में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल, किस नंबर पर कौन-सा देश?
किस गल्फ कंट्री में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल, किस नंबर पर कौन-सा देश?
जमीन से 3 हजार फीट ऊपर टकराए 2 पैराग्लाइडर, वीडियो देख डर के मारे थाम लेंगे दिल
जमीन से 3 हजार फीट ऊपर टकराए 2 पैराग्लाइडर, वीडियो देख डर के मारे थाम लेंगे दिल
BSNL Recruitment 2026: बीएसएनएल में 120 सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, इस डेट से पहले करें आवेदन
बीएसएनएल में 120 सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, इस डेट से पहले करें आवेदन
Embed widget