एक्सप्लोरर

कांग्रेस अपना डेथ सर्टिफिकेट खुद लिखने जा रही, अब बचने की संभावना नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कांग्रेस अपना डेथ सर्टिफिकेट खुद लिखने जा रही, अब बचने की संभावना नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस अपने मूल से भटक चुकी है, अपने मूल्यों से भटक चुकी है और अपने अस्तित्व के संकट का सामना कर रही है, और वह अपना मृत्यु प्रमाणपत्र स्वयं लिखने की ओर अग्रसर है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा कि कांग्रेस ने जो रास्ता अपनाया है, उसे देखते हुए देश में उसके बढ़ने या पनपने की कोई संभावना नहीं है और लोग अब उसका समर्थन नहीं कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा, 'कांग्रेस जिस रास्ते पर जा चुकी है. मुझे नहीं लगता कि उसके आगे पनपने या बढ़ने की कोई संभावना बची हुई है. अपने मूल से जब कोई भटक जाता है, अपने मूल्यों से जब कोई भटक जाता है तो उसके सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो जाता है, और इसका सबसे बड़ा उदाहरण कांग्रेस (के रूप में) आपके सामने है.' उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना मृत्यु प्रमाण पत्र लिखने की ओर बढ़ चुकी है.

देश की आजादी की लड़ाई के दौरान देश की जनता ने कांग्रेस को ‘भारत की आत्मा’ के रूप में माना और स्वतंत्र भारत में इन्होंने (लोगों की भावनाओं के साथ) खिलवाड़ करना शुरू किया.

यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस की मौजूदा स्थिति के लिये कौन जिम्मेदार है, उप्र के मुख्यमंत्री ने कहा, '(कांग्रेस की इस स्थिति के लिये) राहुल गांधी भी (जिम्मेदार) हैं और कांग्रेस के अन्य लोग भी (जिम्मेदार) हैं, जो कांग्रेस की नीतियों को तय करते हैं और कांग्रेस का एजेंडा निर्धारित करते हैं.'

अनुच्छेद 370 को जबरन घुसेड़ दिया- सीएम
योगी ने आरोप लगाया कि बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान में इन्होंने पहला संशोधन ‘मीडिया का गला घोंटने’ को लेकर किया.

उन्होंने कहा, 'फिर कश्मीर में अनुच्छेद 370 को जबरन घुसेड़ करके किया. फिर लगातार देश के अंदर ऐसे कार्य करते रहे और फिर 1976 आते आते श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने संविधान का गला ही घोंटने का काम किया था. ये आज लगातार उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.'

उन्होंने कहा, 'इसने (कांग्रेस ने) मुद्दों के समाधान के बजाए, समस्याएं देश को ज्यादा दी हैं.' मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आते ही अयोध्या में राम जन्मभूमि की समस्या का समाधान कर दिया गया.

'राजनीति फुल टाइम जॉब नहीं' सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा- जो इसे पार्ट टाइम समझते हैं...

उन्होंने कहा, 'ये काम 1950 में भी हो सकता था, 1952 में भी हो सकता था. उसकी आगे की सरकारों में भी हो सकता था, क्योंकि भारत की आस्था की इनको कोई चिंता नहीं थी. तीन तलाक की कुप्रथा पर पहले भी रोक लग सकती थी, लेकिन ये मोदी जी ने किया. अनुच्छेद 370 ये पहले भी समाप्त हो सकती थी, लेकिन ये भी मोदी जी ने किया.'

योगी ने कहा, 'तो जब कांग्रेस अपने मुद्दों से ही भटक चुकी है. अपने मूल से ही उसका संबंध विच्छेद हो चुका है, तो जनता क्यों समर्थन देगी कांग्रेस को.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड SIR: 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची जारी, 19 लाख को मिलेगा नोटिस
उत्तराखंड SIR: 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची जारी, 19 लाख को मिलेगा नोटिस
ताजमहल घूमने आई विदेशी महिला नहीं संभाल पाई साड़ी, महिला पुलिस की मदद ने जीता सबका दिल
ताजमहल घूमने आई विदेशी महिला नहीं संभाल पाई साड़ी, महिला पुलिस की मदद ने जीता सबका दिल
Dehradun News: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी युवक की भीड़ ने की पिटाई, POCSO एक्ट में केस दर्ज
देहरादून में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी युवक की भीड़ ने की पिटाई, POCSO एक्ट में केस दर्ज
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी केस: गणेश गोदियाल की खुली चुनौती, नहीं पहुंचे BKTC अध्यक्ष, कांग्रेस ने साधा निशाना
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी केस: गणेश गोदियाल की खुली चुनौती, नहीं पहुंचे BKTC अध्यक्ष, कांग्रेस ने साधा निशाना

वीडियोज

Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
Embed widget