एक्सप्लोरर

यूपी में कांग्रेस की नई रणनीति से सपा को लगेगा झटका! अखिलेश यादव मानेंगे ये फैसला?

UP Politics: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले हर दल अपनी तैयारियों में जुट गया है. इस बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक सांसद ने बड़ा दावा कर दिया है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल से ज्यादा का वक्त बाकी है. हालांकि सभी दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है. कहीं जिलाध्यक्ष बदले जा चुके हैं, तो कहीं बदले जाने हैं. कहीं इस बात की तैयारी शुरू हो रही है कि सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी को कैसे मुद्दों पर घेरा जाए तो कहीं सत्तारूढ़ दल, विपक्ष की पूर्ववर्ती सरकारों के फैसलों और अपनी सरकार के काम आधार पर घेरने की तैयारी में जुटे हैं.

इस बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए संकेत दे रही है. राज्य स्थित बाराबंकी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद और कांग्रेस नेता तनुज पुनिया ने इस आशय का दावा किया है.

सांसद ने दावा किया है कि पार्टी साल 2027 के चुनाव के लिए तैयार है. दलित वर्ग के वोट कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं. झांसी में कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने कहा है कि बसपा से गठबंधन का  प्रयास किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने भी 2019- 2022 में प्रयास किया था लेकिन बसपा की तरफ से कोई रिस्पांस नहीं मिला, लेकिन हम बसपा से गठबंधन का प्रयास करते रहेंगे.

तनुज के बयान के क्या हैं मायने?
तनुज के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं. अभी तक तनुज के बयान पर बसपा की ओर से जवाब के तौर पर सिर्फ चुप्पी है. दूसरी ओर माना जा रहा है कि जिस तरह से दिल्ली विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया और बिहार में राष्ट्रीय जनता दल का साथ देने का संकेत दे रही है, ऐसे में यूपी में सपा और कांग्रेस का गठबंधन, विधानसभा चुनाव तक शायद ही चल पाए.

बता दें लोकसभा चुनाव 2024 के पहले जब इंडिया अलायंस का गठन हुआ तब यह दावा कई बार किया गया कि बहुजन समाज पार्टी भी इसका हिस्सा होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. खुद बसपा सुप्रीमो मायावती ने कई बार यह बयान जारी किया कि उनकी पार्टी किसी भी दल या गठबंधन के साथ नहीं जाएगी.

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बसपा के लिए नतीजे सिफर रहे और कांग्रेस ने 6 सीटें जीती. वहीं सपा के खाते में 36 सीटें आईं. सियासी मामलों के जानकारों की मानें तो बसपा का वोट बैंक सपा और कांग्रेस की ओर शिफ्ट हुआ जिसका नुकसान पार्टी को लोकसभा चुनाव में हुआ. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में क्या बसपा, कांग्रेस के साथ आएगी? वह भी तब जबकि सपा भी साथ होगी. साथ ही सवाल यह भी है क्या सपा चीफ अखिलेश यादव इस रणनीतिक फैसले को चुनाव के पहले मानने को राजी होंगे!

सौरभ हत्याकांड: मुस्कान के माता-पिता का बड़ा बयान, कहा- 'अगर मां होने पर शक तो DNA टेस्ट करा लो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगला चुनाव आएगा तो कोई महिला...', CM योगी ने रवि किशन को लेकर कही ऐसी बात, लगे ठहाके
'अगला चुनाव आएगा तो कोई महिला...', CM योगी ने रवि किशन को लेकर कही ऐसी बात, लगे ठहाके
Dehradun News: परिवहन विभाग की लापरवाही पर CAG की चोट, मंत्री बत्रा ने दिया एक्शन का भरोसा
देहरादून: परिवहन विभाग की लापरवाही पर CAG की चोट, मंत्री बत्रा ने दिया एक्शन का भरोसा
Uttarakhand News: 'लापरवाही बर्दाश्त नहीं', पदभार ग्रहण करने के बाद बोले समाज कल्याण मंत्री खजान दास
उत्तराखंड: 'लापरवाही बर्दाश्त नहीं', पदभार ग्रहण करने के बाद बोले समाज कल्याण मंत्री खजान दास
Basti News: LPG वितरण में धांधली को लेकर महिलाओं का हल्लाबोल, DM कार्यालय का किया घेराव
बस्ती: LPG वितरण में धांधली को लेकर महिलाओं का हल्लाबोल, DM कार्यालय का किया घेराव

वीडियोज

Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria
जारी है घमासान, क्या है सरकार का प्लान?
Abhira लाल साड़ी में ढाह रही हैं कयामत! Armaan के साथ romance या सिर्फ एक सपना?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget