एक्सप्लोरर

यूपी में युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, यहां पढ़ें पूरी खबर

UP News: अस्थायी कामगार पदों के लिए एक वर्ष का अनुभव भी जरूरी है, चयनित अप्रेन्टिस को 13,060 रुपये और अस्थायी कामगारों को 14,827 मासिक वेतन के साथ अन्य सुविधाएँ भी मिलेंगी.

UP Job: योगी सरकार विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों की मदद से युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए काम कर रही है. इसी क्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में 9 अप्रैल को टाटा मोटर्स लिमिटेड, लखनऊ द्वारा एक दिवसीय कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अप्रेन्टिसशिप एवं अस्थाई कामगार पदों पर कुल 1000 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. यह कैम्पस ड्राइव दिन बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से संस्थान परिसर में प्रारंभ होगा. 

संस्थान के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि इस रोजगार मेले में महिला एवं पुरुष दोनों ही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि यह अवसर आई.टी.आई. उत्तीर्ण युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है, जिसमें सीधे उद्योग से जुड़ने और अपना भविष्य सुरक्षित करने का अवसर प्राप्त होगा. संस्थान के ट्रेनिंग, काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर एम. ए. खाँ ने बताया कि टाटा मोटर्स लिमिटेड द्वारा अप्रेन्टिसशिप के साथ-साथ अस्थाई कामगार के रूप में कार्य करने के लिए चयन किया जाएगा. 

अप्रेन्टिसशिप हेतु अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल के साथ इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, पेंटर जनरल, टर्नर, वेल्डर, मैकेनिक डीजल इंजन, ऑटोमोटिव सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन, सीएनसी प्रोग्रामर कम ऑपरेटर, टेक्नीशियन ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग, मैकेनिक (सेंट्रल एयर कंडीशनिंग प्लांट, इंडस्ट्रियल कूलिंग एंड पैकेज एयर कंडीशनिंग), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस (ICTSM), इलेक्ट्रिक व्हीकल सर्विस लीड टेक्नीशियन, रेफ्रिजरेशन इक्विपमेंट मेंटेनेंस स्पेशलिस्ट, मैकेनिक (डोमेस्टिक, कमर्शियल रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग मशीन), मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, मैकेनिक मैक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोटिव मैक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक पावर इलेक्ट्रॉनिक्स (इनवर्टर, यूपीएस और ड्राइव्स की मेंटेनेंस), वायरमैन कंट्रोल पैनल इलेक्ट्रॉनिक्स तथा COPA (कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) व्यवसायों में आई.टी.आई. उत्तीर्ण होना अनिवार्य है.

चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा इतना वेतन
अस्थाई कामगार पद के चयन में उन्हीं व्यवसायों के साथ हाईस्कूल एवं आई.टी.आई. के साथ कम से कम 1 वर्ष का अनुभव आवश्यक होगा. इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है. चयन प्रक्रिया में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अप्रेन्टिसशिप के अंतर्गत ₹13,060 मासिक स्टाइपेन्ड तथा अस्थाई कामगार के रूप में ₹14,827 मासिक वेतन प्राप्त होगा. इसके अतिरिक्त चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा कैंटीन, ट्रांसपोर्ट, पी.एफ., ई.एस.आई.सी. एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी.

सभी इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे 9 अप्रैल 2025 को सुबह 10:00 बजे अपने विस्तृत बायोडाटा, समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल एवं छायाप्रति सहित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ के परिसर में समय से उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: रामजी लाल सुमन के घर हमले को लेकर अखिलेश यादव बोले- कुछ भी हुआ तो सीएम योगी जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मठ के अंदर सीक्रेट रूम और स्वीमिंग पूल? अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'किसी कमरे में...'
मठ के अंदर सीक्रेट रूम और स्वीमिंग पूल? अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने साफ की तस्वीर
Dehradun News: फर्नीचर वर्कशॉप में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
देहरादून की फर्नीचर वर्कशॉप में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Haridwar News: हरिद्वार ट्रक ड्राइवर से मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, घटना के दो दिन बाद FIR पर उठे सवाल
हरिद्वार ट्रक ड्राइवर से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, घटना के दो दिन बाद FIR पर उठे सवाल
Lathmar Holi 2026: बरसाना के बाद आज नंदगांव में खेली जाएगी लट्ठमार होली, फगुआ मांगने जाएंगी राधा रानी की सखियां
बरसाना के बाद आज नंदगांव में खेली जाएगी लट्ठमार होली, फगुआ मांगने जाएंगी राधा रानी की सखियां

वीडियोज

IPO Alert: Omnitech Engineering IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band |Paisa Live
ABP Network Presents | Ideas of India 2026 | 27 - 28 Feb | Anil Kapoor
ABP Network Presents | Ideas of India 2026 | 27 - 28 Feb | Shreya Ghoshal
Ajit Pawar Case: DGCA पर FIR के लिए थाने में भारी हंगामा Rohit Pawar ने पुलिस को घेरा! | Baramati
AI, Cyber, Green-Tech: Israel के साथ Future Alliance | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Telangana Salary Pension: इस राज्य में सफाईकर्मी को 2 लाख, इंजीनियर को 7 लाख, ड्राइवर को 1 लाख सैलरी, सुनकर चकरा जाएगा दिमाग
इस राज्य में सफाईकर्मी को 2 लाख, इंजीनियर को 7 लाख, ड्राइवर को 1 लाख सैलरी, सुनकर चकरा जाएगा दिमाग
Delhi News: पहाड़गंज जाने वाले सावधान, चेल्म्सफोर्ड रोड पर मिलेगा जाम, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
पहाड़गंज जाने वाले सावधान, चेल्म्सफोर्ड रोड पर मिलेगा जाम, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
बिहार, बंगाल, झारखंड में बड़े बदलाव की आहट! डेमोग्राफी चेंज के बीच अमित शाह ने बता दिया सरकार का क्या है प्लान
बिहार, बंगाल, झारखंड में बड़े बदलाव की आहट! डेमोग्राफी चेंज के बीच अमित शाह ने बता दिया सरकार का क्या है प्लान
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
दक्षिण अफ्रीका की जीत की दुआ कर रहा पूरा देश, ऐसा हुआ तो भारत का सेमीफाइनल पक्का! ये समीकरण चौंका देगा
दक्षिण अफ्रीका की जीत की दुआ कर रहा पूरा देश, ऐसा हुआ तो भारत का सेमीफाइनल पक्का!
'कश्मीर का बजट IMF की खैरात से भी ज्यादा...', UN में भारतीय डिप्लोमैट ने PAK-OIC की निकाल दी हेकड़ी
'कश्मीर का बजट IMF की खैरात से भी ज्यादा...', UN में भारतीय डिप्लोमैट ने PAK-OIC की निकाल दी हेकड़ी
जापान में CM योगी को बच्चे ने किया दंडवत प्रणाम, संस्कृत में सुनाया श्लोक; वीडियो वायरल
जापान में CM योगी को बच्चे ने किया दंडवत प्रणाम, संस्कृत में सुनाया श्लोक; वीडियो वायरल
आपके पास एक करोड़ रुपये हैं तो उसे कैसे करेंगे डिवाइड, कितना पैसा करेंगे खर्च और कितना इनवेस्ट?
आपके पास एक करोड़ रुपये हैं तो उसे कैसे करेंगे डिवाइड, कितना पैसा करेंगे खर्च और कितना इनवेस्ट?
Embed widget