एक्सप्लोरर

Indian Railway का बड़ा फैसला, यूपी में इस रूट पर बनेगा रिंग रेल, ये 6 जिले होंगे कनेक्ट

Indian Railway ने उत्तर प्रदेश के 6 जिलों को जोड़ते हुए खास रिंग रेल बनाई है. इसका फायदा राज्य के लाखों निवासियों को होगा जो रेल से सफर करते हैं.

Indian Railway News: उत्तर प्रदेश में भारतीय रेलवे ने खास रिंग रेल बनाना का फैसला किया है. इससे यूपी के 6 जिले जुड़ेंगे. यह तैयारी महाकुंभ 2025 को लेकर है. इस दौरान रेलवे ने 10,000 से अधिक नियमित और 3000 से अधिक विशेष ट्रेन चलाने की तैयारी की है.

अधिकारियों के मुताबिक, इन 3,000 विशेष ट्रेन में से 1800 ट्रेन छोटी दूरी के लिए, 700 ट्रेन लंबी दूरी के लिए और 560 ट्रेन रिंग रेल पर चलाई जाएंगी.

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी ने पत्रकारों को बताया कि प्रयागराज-अयोध्या-वाराणसी-प्रयागराज, प्रयागराज-संगम प्रयाग-जौनपुर-प्रयाग-प्रयागराज, गोविंदपुरी-प्रयागराज-चित्रकूट-गोविंदपुरी और झांसी-गोविंदपुरी-प्रयागराज-मानिकपुर-चित्रकूट-झांसी मार्गों पर रिंग रेल की योजना तैयार की गई है.

उन्होंने बताया कि प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, नैनी, प्रयागराज छिवकी, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज संगम और झूंसी सहित कुल नौ रेलवे स्टेशन के साथ-साथ मेला क्षेत्र में कुल 560 टिकटिंग पॉइंट उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

15 दिन पूर्व लेने की सुविधा शुरू
जोशी ने बताया कि इन काउंटर से प्रतिदिन लगभग 10 लाख टिकट वितरित किए जा सकेंगे. रेलवे ने महाकुंभ मेला के दृष्टिगत अब अग्रिम रेलवे टिकट 15 दिन पूर्व लेने की सुविधा शुरू की है.

उन्होंने बताया कि महाकुंभ -2025 में भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे के सभी हिस्सों से रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के 18,000 से अधिक जवानों को ड्यूटी पर प्रयागराज लाया जा रहा है. इस दौरान प्रयागराज जंक्शन पर नगर की तरफ से प्रवेश और सिविल लाइन की तरफ से निकासी की व्यवस्था रहेगी.

महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बने 3 फीट की हाइट वाले छोटू बाबा, 32 साल से नहीं किया है स्नान

महाप्रबंधक ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन पर छह बेड वाला ‘आबज़र्वेशन रूम’ बनाया गया है जहां यात्रियों को चिकित्सा सहायता देने के लिए सभी प्रकार के उपकरण जैसे ऑक्सीजन सिलेंडर, ईसीजी मशीन, ग्लूकोमीटर, नेब्यूलाइज़र, स्ट्रेचर आदि उपलब्ध कराए गए हैं.

जोशी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी नियंत्रण कक्षों में लाइव फुटेज के साथ 1186 सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहेंगे जिनमें से करीब 116 कैमरों में असामाजिक तत्वों की पहचान करने के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित ‘फेस रिकग्निशन सिस्टम’ उपलब्ध है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब...
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब...
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
ऋषिकेश: अवैध शराब बेचते हुए 19 साल का युवक गिरफ्तार, कट्टे से 40 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद
ऋषिकेश: अवैध शराब बेचते हुए 19 साल का युवक गिरफ्तार, कट्टे से 40 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद
उत्तराखंड की GSDP 3.81 लाख करोड़ रुपये पहुंची, प्रति व्यक्ति आय में भारी वृद्धि और गरीबी में आई कमी
उत्तराखंड की GSDP 3.81 लाख करोड़ रुपये पहुंची, प्रति व्यक्ति आय में भारी वृद्धि और गरीबी में आई कमी

वीडियोज

Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
Israel US Iran War: अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
'यह ‘चोकर’ नहीं चारों खाने चित...', न्यूजीलैंड से हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी कोच का बयान वायरल
'यह ‘चोकर’ नहीं चारों खाने चित...', न्यूजीलैंड से हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी कोच का बयान वायरल
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी
Prediabetes: कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?
कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?
QR कोड स्कैन करने से पहले कैसे जानें वह सही है या नहीं? काम आएंगे ये टिप्स
QR कोड स्कैन करने से पहले कैसे जानें वह सही है या नहीं? काम आएंगे ये टिप्स
Embed widget