एक्सप्लोरर

UP School Closed: कड़ाके की ठंड के चलते यूपी के इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी, जानें- फिर कब खुलेंगे स्कूल

UP School News: यूपी के कई जिलों में भीषण सर्दी के साथ घना कोहरा पड़ रहा है. जिससे सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना स्कूली बच्चों को करना पड़ रहा है. जिसे देखते हुए छुट्टी का फैसला लिया गया.

UP School Closed: उत्तर प्रदेश के पड़ रही कड़ाके ठंड के कारण कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है. सुबह-शाम पड़ रहे घने कोहरे के कारण स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर ये फैसला लिया गया. गोरखपुर प्रशासन ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण सभी बोर्ड के कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल 6 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है. जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है.

मुजफ्फरनगर में भी जिलाधिकारी के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 4 जनवरी और 5 जनवरी को कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक की छुट्टी के आदेश दिए हैं. कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक के स्कूली छात्र वार्षिक परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए स्कूल सुबह 10 बजे से 2:00 तक खुलेंगे. आदेश में कहा गया कि माध्यमिक विद्यालयों के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. इन आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये. पालन नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी. 

बिजनौर में भी 6 जनवरी तक स्कूल बंद

वहीं, बिजनौर के जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने नोटिस जारी करते हुए बताया है कि घने कोहरे और बढ़ती ठंड को देखते हुए जनपद के कक्षा 1 से 8 तक सभी स्कूल 6 जनवरी तक बंद रहेंगे. बिजनौर डीएम की तरफ से यह सूचना आईसीएसई, सीबीएसई समेत सभी बोर्ड के स्कूलों को भेज दी गई है. जिलाधिकारी बिजनौर की तरफ से आई सूचना के मुताबिक कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 6 जनवरी तक बंद रहेंगे. सभी स्कूल संचालक आदेश की कड़ाई से अनुपालन करेंगे. 

गौतम बुद्ध नगर में स्कूलों की छुट्टी

इसके अलावा गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने भी ठंड के मद्देनजर छह जनवरी तक नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाओं के सभी मान्यताप्राप्त विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की है. गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि कड़ाके की ठंड एवं घने कोहरे के चलते समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नर्सरी से आठवीं कक्षाओं तक के बच्चों के लिए छह जनवरी तक अवकाश करने का आदेश दिया गया है. आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

लखनऊ में स्कूल ड्रेस की बाध्यता खत्म

इसके साथ ही राजधानी लखनऊ में ठंड के मद्देनजर कक्षा 9 से 12 तक (जहां अभी अवकाश घोषित नहीं हुआ) उन कक्षाओं के लिए स्कूल ड्रेस की बाध्यता खत्म कर दी गई है. जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया कि स्कूलों में छात्र वहीं कपड़ा पहनकर जाएं जो उन्हें ठंड से बचाए. 

प्रयागराज में अब 12वीं कक्षा की भी छुट्टी

प्रयागराज में कड़ाके की ठंड और खराब मौसम को देखते हुए बुधवार को 6 जनवरी तक जिले के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी हुए हैं. जिले के 12वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलों में 6 जनवरी तक छुट्टी रहेगी. हालांकि प्रधानाचार्य, शिक्षक व अन्य स्टाफ सामान्य दिनों की तरह ही स्कूल जाएंगे. डीआईओएस पीएन सिंह ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है. आठवीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलों को पहले ही 6 जनवरी तक बीएसए ने बंद करने का आदेश दिया था.

ये भी पढ़ें- 

Jaunpur News: 19 साल पुराने विस्फोट मामले में आया अदालत का फैसला, श्रमजीवी ट्रेन में हुआ था धमाका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मत भूलो कि UP में बाबा की सरकार है, गर्मी शांत...', BJP नेता दिनेश लाल 'निरहुआ' का सपा पर हमला
'मत भूलो कि UP में बाबा की सरकार है, गर्मी शांत...', BJP नेता दिनेश लाल 'निरहुआ' का सपा पर हमला
'मिशन 2027' के यूपी BJP चीफ पंकज चौधरी ने तैयार किया प्लान, सभी 75 जिलों का करेंगे दौरा
'मिशन 2027' के यूपी BJP चीफ पंकज चौधरी ने तैयार किया प्लान, सभी 75 जिलों का करेंगे दौरा
'जब पुलिस आरोपी को पकड़ सकती थी तो फिर एनकाउंटर क्यों...', गाजीपुर मामले पर बोलीं डिंपल यादव
'जब पुलिस आरोपी को पकड़ सकती थी तो फिर एनकाउंटर क्यों...', गाजीपुर मामले पर बोलीं डिंपल यादव
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शादी की पुष्टि की, 5 जुलाई को लेंगे सात फेरे (05.06.26)
Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
'मत भूलो कि UP में बाबा की सरकार है, गर्मी शांत...', BJP नेता दिनेश लाल 'निरहुआ' का सपा पर हमला
'मत भूलो कि UP में बाबा की सरकार है, गर्मी शांत...', BJP नेता दिनेश लाल 'निरहुआ' का सपा पर हमला
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
IND vs AFG Test Live Streaming: कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
कार खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, Tata की इन गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
कार खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, Tata की इन गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Embed widget